Kausambi News: आरआरसी और सबमर्सिबल पंप में तोड़फोड़ का आरोप – Hindustan

Kausambi News: नेवादा विकास खंड के भोपतपुर उपरहार में ग्रामसभा की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और ग्राम प्रधान के साथ गाली-गलौज व धमकी देने का आरोप दबंगों पर लगा है। ग्राम प्रधान ने रावतपुर पुलिस चौकी में तहरीर देकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। एयरपोर्ट थाने के भोपतपुर ग्राम प्रधान विजय बहादुर ने बताया कि ग्रामसभा के आरआरसी परिसर में लगा सबमर्सिबल पंप गांव के लोगों की सुविधा के लिए लगाया गया है। आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने पंप को नुकसान पहुंचाया। सबमर्सिबल पंप की केबल और पानी की पाइप आदि को तोड़ दिया गया।
परिसर में लगे गेट का ताला भी तोड़ दिया गया। प्रधान का आरोप है कि घटना का विरोध करने पर आरोपितों ने उनके साथ गाली-गलौज की और धमकी भी दी। ग्राम प्रधान ने चौकी रावतपुर जाकर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और धमकी देने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News