Kawasaki अचानक बंद कर रही है अपनी दो सबसे पसंदीदा 500cc बाइक्स, क्‍या है कारण – Jagran

भारत में कई सेगमेंट में Kawasaki की ओर से मोटरसाइकिल की बिक्री की जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता जल्‍द ही अपनी दो मोटरसाइकिल की बिक्री …और पढ़ें
कावासाकी भारत में अपनी दो 500 सीसी बाइक बंद करेगी
एलिमिनेटर और निंजा 500 E20 कंप्लायंट न होने से बंद
CBU के कारण महंगी, कम बिक्री भी एक मुख्य वजह
ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत में कावासाकी की ओर से कई सेगमेंट में मोटरसाइकिल की बिक्री की जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता की ओर से जल्‍द ही अपनी दो मोटरसाइकिल की बिक्री को बंद किया जा सकता है। निर्माता किन मोटरसाइकिल की बिक्री को बंद कर सकती है। इसका क्‍या कारण हो सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कावासाकी की ओर से भारत में अपनी दो मोटरसाइकिल की बिक्री को बंद किया जा सकता है। हालांकि अभी निर्माता की ओर से इस पर औपचारिक जानकारी नहीं दी गई है।
जानकारी के मुताबिक निर्माता की ओर से 500 सीसी सेगमेंट में ऑफर की जाने वाली दो मोटरसाइकिल की बिक्री बंंद की जा सकती है। इनमें कावासाकी एलिमिनेटर और निंजा 500 शामिल हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक कावासाकी की ओर से ऑफर की जाने वाली इन दोनों मोटरसाइकिल को इसलिए बंद किया जा सकता है क्‍योंकि यह ई20 क्‍म्‍प्‍लाइंट नहीं हैं। इन दोनों को ही भारत में सीबीयू के तौर पर ऑफर किया जाता है। इनको सीकेडी की तरह नहीं लाया जाता है।
इन दोनों मोटरसाइकिल को 500 सीसी सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। जिसमें 451 सीसी की क्षमता का इंजन दिया जाता है। निंजा 500 में यह इंजन 45.4 पीएस की पावर और 42.6 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क देता है। वहीं एलिमिनेटर में इस इंजन से 45 पीएस की पावर और 42.6 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इन दोनों को ही छह स्‍पीड ट्रांसमिशन के साथ ऑफर किया जाता है।
निर्माता की ओर से सीबीयू के तौर पर ऑफर किया जाता है, जिस कारण इनकी कीमत काफी ज्‍यादा हो जाती है। वहीं बाजार में निर्माता की ओर से 650 सीसी सेगमेंट में भी जो मोटरसाइकिल ऑफर की जाती हैं उनको सीकेडी के तौर पर लाया जाता है, जिस कारण उनकी कीमत कम हो जाती है। ऐसे में 500 सीसी सेगमेंट की इन मोटरसाइकिल की बिक्री भी कम है। जिस कारण यह उम्‍मीद कम है कि आने वाले समय में इन दोनों को अपडेट कर फिर लाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- Kawasaki ZX-10 R को खरीदना होगा सस्‍ता, मोटरसाइकिल पर लाखों रुपये के Discount Offer

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News