Kidnapping News: 50 से ज़्यादा स्कूली बच्चे अगवा, भागने के लिए बनाया इंसानी ढाल – Asianet News Hindi

अबुजा: नाइजीरिया के बोर्नो स्टेट में अलग-अलग स्कूलों पर हुए हमले में 50 से ज़्यादा बच्चों को अगवा कर लिया गया है। बंदूकधारियों ने शहर के तीन स्कूलों से इन बच्चों को किडनैप किया। अगवा किए गए बच्चों में ज़्यादातर की उम्र 2 से 5 साल के बीच है। ये किडनैपिंग हथियारबंद गुटों के हमले के बाद हुई। चश्मदीदों का कहना है कि हमलावर बच्चों को बाइक पर बिठाकर ले गए और उन्हें इंसानी ढाल की तरह इस्तेमाल किया, जिस वजह से सुरक्षा बल फौरन कोई कार्रवाई नहीं कर पाए।
यह घटना बोर्नो स्टेट के मुस्सा में शुक्रवार सुबह हुई। चश्मदीदों ने बताया कि हमलावर बच्चों को अपनी ढाल बनाकर भाग रहे थे, इसलिए सुरक्षा बल उन पर गोली नहीं चला सके। हमलावर बच्चों को लेकर मोटरसाइकिलों पर फरार हो गए। अभी तक किसी भी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। लेकिन शुरुआती तौर पर माना जा रहा है कि इस हमले के पीछे 'बोको हराम' के आतंकी हो सकते हैं।
बच्चों को शहर के गवर्नमेंट डे सेकेंडरी स्कूल, मुस्सा सेंट्रल प्राइमरी स्कूल और स्टेट यूनिवर्सल बेसिक एजुकेशन बोर्ड सेकेंडरी स्कूल से अगवा किया गया है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News