Live
Kisan Andolan Delhi Chalo March LIVE: किसान आंदोलन को लेकर एक बार फिर से शनिवार को दिल्ली कूच की कोशिश करेंगे. शंभू बॉर्डर पर हरियाणा पुलिस ने अब बैरिकैडिंग और सख्त कर दी है. शंभू बॉर्डर के पास इंटरनेट बंद किया गया है. अब यहां पर हालात बिगड़े हैं और टियर गैस के शेल छोड़े गए हैं.
चंडीगढ़. किसान आंदोलन को लेकर बड़ी खबर है. एक बार फिर से किसान (Kisan) आज यानी शनिवार को दिल्ली कूच की कोशिश करेंगे. 101 किसानों का मरजीवड़ा जत्था दिल्ली के लिए कूच करेगा. हालांकि, हरियाणा पुलिस इस बार भी कोशिश करेगी कि किसान शंभू बॉर्डर से आगे ना जा पाएं. बीती दो कोशिशों में किसान असफल रहे हैं. उधर, जींद के खनौरी बॉर्डर पर जगजीत सिंह डल्लेवाला का अनशन लगातार जारी है और अब उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो रही है. सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि शनिवार को पुलिस के हमले में 10 किसान घायल हुए हैं.
उधर, किसानों के दोबारा से दिल्ली कूच के एलान को लेकर अंबाला प्रशासन की तरफ से और भी पुख्ता इंतजाम किए गए. अंबाला के डीसी पर्थ गुप्ता ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने बॉर्डर पर यथास्थिति बनाए रखने के लिए कहा है और अब दिल्ली के लिए परमिशन मांगी थी, वो अभी उन्हें नहीं दी गई है.
उधर, शंभू बॉर्डर पर सीमेंटेड बैरिकेडिंग के ऊपर जाली और अब जाली के ऊपर भी एक पूरी शील्ड बनाई गई है, क्योंकि पिछली बार देखा गया है कि आगे से ऊपर चढ़ कुछ किसान जाने की कोशिश कर रहे थे. इसीलिए अब इसको भी सील लगाकर बंद किया गया है. हरियाणा की सरकार पहले ही साफ कर चुकी है कि परमिशन न होने की वजह से किसी को भी आगे जाने नहीं दिया जाएगा.
शनिवार को एनआई से बातचीत में सरवण सिंह पंधेर ने कहा कि विरोध-प्रदर्शन 307वें दिन में प्रवेश कर गया है और 101 किसानों का हमारा तीसरा जत्था 12 बजे तक दिल्ली के लिए रवाना होगा. पूरा देश इस विरोध प्रदर्शन से जुड़ा हुआ है, लेकिन हमारे प्रधानमंत्री इसे दूरी बनाए हुए हैं और केंद्रीय कृषि मंत्री इस बारे में कुछ नहीं कह रहे हैं. सरकारी एजेंसियां यह सुनिश्चित करने की पूरी कोशिश कर रही हैं कि मोर्चा जीत न पाए. लेकिन हम कोशिश करेंगे.
बजरंग पुनिया ने क्या कहा
उधर, किसान आंदोलन को लेकर कांग्रेस नेता और कुश्ती खिलाड़ी बजरंग पुनिया ने कहा कि हम बिल्कुल शांतिपूर्वक जा रहे हैं. जो हमारी ड्यूटी लगाई जाएगी, हम उसके साथ खड़े हैं. बोलने और करने में फर्क होता है, आप बोलते हैं कि 24 फसलों पर एमएसपी दे रहे हैं, लेकिन 24 तो फसल ही नहीं है…हरियाणा में, पहली बात. आप कह रहे है कि आप किसान को नहीं रोक रहे हैं तो रोड पर कील, बड़े बड़े कंटेनर हैं, किसलिए इतनी फोर्स रखी गई हैं. वो इंडिया – पाकिस्तान का बॉर्डर नहीं हैं. वो चीन का बॉर्डर नहीं हैं. सरकार ही झूठ बोल रही है. ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण हैं. आप लोग दिल्ली जा रहे है तो आप किससे परमिशन लेते है. ये तो पैदल जाना चाहते हैं. अगेर लिखित में सरकार ने गारंटी दी थी, फिर क्यों मुकर गए वो ? सरकार मुकर गई. किसान कहा जाएंगे? किसान बस एमएसपी चाहते हैं और उसके बदले में उससे लाठी, डंडे, आंसू गैस के गोले, जहरीली गैसे मिल रही हैं.
बजरंग पुनिया ने कहा कि आमरण अनशन पर बैठे डल्लेवाल जी की तबियत ठीक नहीं है. पिछले 18 दिन से वो अनशन पर बैठे हैं. सुप्रीम कोर्ट का हम धन्यवाद करते है कि उन्होंने इस मुद्दे पर संज्ञान लिया हैं. रामचंद्र जांगड़ा जी का हम सम्मान करते है, लेकिन मुझे लगता है कि उनका दिमागी संतुलन ठीक नहीं है.
हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर शनिवार को भी बवाल हुआ. किसान लगातार तीसरी बार हरियाणा की सीमा में दाखिल नहीं हो पाए. यहां पर किसानों से पहले पुलिस और प्रशासन बात की और फिर जब वह नहीं मानें तो आंसू गैस के गोले दागे और वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया. किसान नेता सरवण सिंह पंधेर का कहना है कि कुल 10 किसान घायल हुए हैं. वहीं, शंभू बॉर्डर पर पूर्व कुश्ती खिलाड़ी बजरंग पुनिया भी पहुंचे थे. फिलहाल, जब किसान बार्डर पार नहीं कर पाए तो फिर मोर्चे पर लौट गए. घायल किसानों को पंजाब के अस्पताल में भर्ती किया गया है. अब उनसे मिलने के लिए बजरंग पुनिया पहुंचे हैं.
सरवन सिंह पंधेर ने बताया कि कुल 10 किसान जख्मी हुए हैं. अस्पताल से जानकार मिली है. कुछ किसान काफी जख्मी हैं. उधर, एसपी अंबाला सुरेंद्र सिंह ने कहा कि किसानों के पास परमिशन नहीं है. ऐसे में किसानों को आगे नहीं जाने दिया जा सकता है. पंधेर ने कहा कि किसानों को टारगेट किया जा रहा है.
Kisan Andola: हरियाणा के शंभू बॉर्डर के पास किसान तीसरी बार भी आगे नहीं बढ़ पाए हैं. यहां पर डीसी और एसपी ने किसानों से बातचीत की और इस दौरान बहसबाजी देखने मिली. लेकिन बाद में पुलिस ने यहां पर किसानों पर आंसू गैस और वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया है. लगातार पुलिस वॉटर कैनन और आंसू गैस के गोले दाग रही है. करीब 7 किसान घायल हुए हैं. घग्गर पुलिस के ऊपर कुछ किसान मौजूद हैं. वहीं, पुलिस घग्गर नदी का गंदा पानी पाइपों से खींच रही है और फिर किसानों पर पानी छोड़ा जा रहा है.
हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर छह के करीब लोग घायल हैं. किसानों का 101 लोगों का जत्था आज फिर दिल्ली कूच की कोशिश की गई थी. कुल छह एंबुलेंस के जरिये घायलों को अस्पताल ले जाया गया है. हरियाणा के अंबाला की पुलिस वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया. साथ ही आंसू गैस के गोले छोड़े गए हैं. यहां पर अब बवाल बढ़ा है.
किसान आंदोलनः हरियाणा की तरफ पुलिस फोर्स और अर्ध सैनिक बलों की तैनाती. काफी संख्या में लिए एंबुलेंस और स्ट्रक्चर लाए गए हैं. वहीं, अब यहां पर यहां पर बवाल हो गया है. किसानों पर हरियाणा पुलिस ने टियर गैस के गोले दागे हैं और साथ ही वॉटर कैनन का भी इस्तेमाल भी किया गया है. इस दौरान एक युवक घायल हुआ है.
हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर पुलिस का ऐलान, किसानों से कहा-जब तक आप शांतिपूर्वक हो, हम आपसे दोगुना शांतिपूर्वक हैं. अगर आपको दिल्ली जाकर धरना देना है तो आप परमिशन के लिए अप्लाई कर दें और अगर परमिशन मिलती है तो हम आपको खुद वहाँ पर छोड़कर आएंगे. आप यहाँ शांतिपूर्वक बैठिये, हम आपके साथ हैं. हम आपको खुद छोड़कर आएंगे वहाँ पर. सुप्रीम कोर्ट का आदेश है, कृपया उसकी पालना कीजिये.
हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने किसानों के दिल्ली कूच करने पर अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा कि किसानों की चर्चा सुप्रीम कोर्ट से चल रही है और सुप्रीम कोर्ट ने भी कहा है कि किसानों के साथ जो चर्चा चल रही है वह ठीक ट्रैक पर है. उसके लिए हमें थोड़ा समय चाहिए और किसानों को थोड़े समय के लिए अपना आंदोलन स्थगित कर देना चाहिए. विज ने कहा कि मुझे भी लगता है कि किसानों को सुप्रीम कोर्ट की राय मान लेनी चाहिए.
Kisan Andolan: किसान नेता चढूनी ने बताया कि दिल्ली कूच करने के 101 किसानों के जत्थे में काफी बुजुर्ग महिलाएं और बुजुर्ग किसान हैं. दूसरी तरफ एक बैरिकेड लगाया गया है और यहां युवा किसान को लाइन में खड़ा किया गया है. तीसरी तरफ दिल्ली की तरफ जाने वाला रास्ता है , जहां हरियाणा पुलिस और RPF के जवान मुस्तैद हैं.
हरियाणा के अंबाला में आज फिर से 12 बजे के करीब 101 किसानों के जत्था दिल्ली कूच करेगा. किसानों के दिल्ली कूच को लेकर शंभू बॉर्डर पर पुलिस प्रशासन की बड़ी तैनाती की गई और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए घुड़सवार भी तैयार हैं. अंदेशा है कि आज फिर से किसानों और पुलिस के बीच संघर्ष देखने को मिल सकता है.
Kisan Andolan Delhi Chalo March Live News Updates: कांग्रेस नेता बजरंग पुनिया शंभू बॉर्डर जा रहे हैं. उन्होंने एक्स पर जानकारी दी कि वह किसानों के साथ शंभू मोर्चे के लिए निकल चुके हैं और जो भी किसान साथ चलना चाहता है, वो अपने नज़दीकी टोल प्लाजा पर काफ़िले से जुड़ सकता है. इससे पहले, पुनिया ने न्यूज18 से कहा कि किसान आंदोलन को लेकर कांग्रेस नेता और कुश्ती खिलाड़ी बजरंग पुनिया ने कहा कि हम बिल्कुल शांतिपूर्वक जा रहे हैं. जो हमारी ड्यूटी लगाई जाएगी, हम उसके साथ खड़े हैं. बोलने और करने में फर्क होता है. हम अपने साथियों को लेकर शम्भू बॉर्डर पहुँच रहे हैं. राजनितिक पार्टी से हटकर हमको किसानों के समर्थन में आना चाहिए. उम्मीद है कई लोग हमारे साथ जायेंगे.
Kisan Andolan Delhi Chalo March Live News Updates: अंबाला के शंभू बॉर्डर के आसपास फिलहाल शांति है. किसानों का मरजीवड़ा जत्था 12 बजे के करीब शंभू बॉर्डर की तरफ बढ़ेगा. बजरंग पुनिया भी बॉर्डर जा रहे हैं और यहां पर किसानों के साथ बातचीत करेंगे. हालांकि, यह देखना होगा कि पुनिया जत्थे में शामिल होते हैं या नहीं.
Kisan Andolan Delhi Chalo March Live News Updates: दिल्ली कूच के लिए किसान शनिवार को तीसरी बार कोशिश करेंगे. इससे पहले, छह दिसंबर और आठ दिसंबर को किसानों की तरफ से बॉर्डर पार करने की कोशिश की गई थी. लेकिन अंबाला पुलिस ने उन्हें घग्गर पुल से पार जाने नहीं दिया था. पुलिस का कहना है कि किसानों के पास आगे जाने के परमिशन नहीं है. उधर किसान कह रहे हैं कि वह पैदल दिल्ली जाएंगे, ऐसे में परमिशन की क्या जरूरत है.
Kisan Andolan Delhi Chalo March Live News Updates: हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर बवाल बढ़ने की आशंका. हरियाणा पुलिस ने वाटर कैनन तैनात किया और कंक्रीट के वॉल लगाए गए हैं. यहां पर रैपिड एक्शन फोर्स भी तैनात की गई है. बजरंग पुनिया किसानों से मिलने पहुंच रह हैं.
Kisan Andolan Delhi Chalo March Live News Updates: हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर बवाल बढ़ने की आशंका. हरियाणा पुलिस ने वाटर कैनन तैनात किया और कंक्रीट के वॉल लगाए गए हैं. यहां पर रैपिड एक्शन फोर्स भी तैनात की गई है. बजरंग पुनिया किसानों से मिलने पहुंच रह हैं.
चंडीगढ़. किसान आंदोलन को लेकर बड़ी खबर है. एक बार फिर से किसान (Kisan) आज यानी शनिवार को दिल्ली कूच की कोशिश करेंगे. 101 किसानों का मरजीवड़ा जत्था दिल्ली के लिए कूच करेगा. हालांकि, हरियाणा पुलिस इस बार भी कोशिश करेगी कि किसान शंभू बॉर्डर से आगे ना जा पाएं. बीती दो कोशिशों में किसान असफल रहे हैं. उधर, जींद के खनौरी बॉर्डर पर जगजीत सिंह डल्लेवाला का अनशन लगातार जारी है और अब उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो रही है. सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि शनिवार को पुलिस के हमले में 10 किसान घायल हुए हैं.
उधर, किसानों के दोबारा से दिल्ली कूच के एलान को लेकर अंबाला प्रशासन की तरफ से और भी पुख्ता इंतजाम किए गए. अंबाला के डीसी पर्थ गुप्ता ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने बॉर्डर पर यथास्थिति बनाए रखने के लिए कहा है और अब दिल्ली के लिए परमिशन मांगी थी, वो अभी उन्हें नहीं दी गई है.
उधर, शंभू बॉर्डर पर सीमेंटेड बैरिकेडिंग के ऊपर जाली और अब जाली के ऊपर भी एक पूरी शील्ड बनाई गई है, क्योंकि पिछली बार देखा गया है कि आगे से ऊपर चढ़ कुछ किसान जाने की कोशिश कर रहे थे. इसीलिए अब इसको भी सील लगाकर बंद किया गया है. हरियाणा की सरकार पहले ही साफ कर चुकी है कि परमिशन न होने की वजह से किसी को भी आगे जाने नहीं दिया जाएगा.
शनिवार को एनआई से बातचीत में सरवण सिंह पंधेर ने कहा कि विरोध-प्रदर्शन 307वें दिन में प्रवेश कर गया है और 101 किसानों का हमारा तीसरा जत्था 12 बजे तक दिल्ली के लिए रवाना होगा. पूरा देश इस विरोध प्रदर्शन से जुड़ा हुआ है, लेकिन हमारे प्रधानमंत्री इसे दूरी बनाए हुए हैं और केंद्रीय कृषि मंत्री इस बारे में कुछ नहीं कह रहे हैं. सरकारी एजेंसियां यह सुनिश्चित करने की पूरी कोशिश कर रही हैं कि मोर्चा जीत न पाए. लेकिन हम कोशिश करेंगे.
बजरंग पुनिया ने क्या कहा
उधर, किसान आंदोलन को लेकर कांग्रेस नेता और कुश्ती खिलाड़ी बजरंग पुनिया ने कहा कि हम बिल्कुल शांतिपूर्वक जा रहे हैं. जो हमारी ड्यूटी लगाई जाएगी, हम उसके साथ खड़े हैं. बोलने और करने में फर्क होता है, आप बोलते हैं कि 24 फसलों पर एमएसपी दे रहे हैं, लेकिन 24 तो फसल ही नहीं है…हरियाणा में, पहली बात. आप कह रहे है कि आप किसान को नहीं रोक रहे हैं तो रोड पर कील, बड़े बड़े कंटेनर हैं, किसलिए इतनी फोर्स रखी गई हैं. वो इंडिया – पाकिस्तान का बॉर्डर नहीं हैं. वो चीन का बॉर्डर नहीं हैं. सरकार ही झूठ बोल रही है. ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण हैं. आप लोग दिल्ली जा रहे है तो आप किससे परमिशन लेते है. ये तो पैदल जाना चाहते हैं. अगेर लिखित में सरकार ने गारंटी दी थी, फिर क्यों मुकर गए वो ? सरकार मुकर गई. किसान कहा जाएंगे? किसान बस एमएसपी चाहते हैं और उसके बदले में उससे लाठी, डंडे, आंसू गैस के गोले, जहरीली गैसे मिल रही हैं.
बजरंग पुनिया ने कहा कि आमरण अनशन पर बैठे डल्लेवाल जी की तबियत ठीक नहीं है. पिछले 18 दिन से वो अनशन पर बैठे हैं. सुप्रीम कोर्ट का हम धन्यवाद करते है कि उन्होंने इस मुद्दे पर संज्ञान लिया हैं. रामचंद्र जांगड़ा जी का हम सम्मान करते है, लेकिन मुझे लगता है कि उनका दिमागी संतुलन ठीक नहीं है.
GK: क्या आप जानते हैं मंगल ग्रह की ये बातें, लोगों को चौंका देते हैं ये फैक्ट्स!
OMG! बिना तोड़फोड़ के मकान उठाने का राज, खास तकनीक देख हर कोई कर रहा वाह-वाही, जानें
रेखा ने स्टेज पर किया ऐसा डांस, साथ नाच रहे सुपरस्टार के छूट गए पसीने, प्यार से निहारते रह गए थे अमिताभ बच्चन
किचन में रखा ये छोटा मसाला बड़ी परेशानियों को करता है दूर, साइनस हो या माइग्रेन सबकी कर देता है छुट्टी
Ujjain Mahakal: महाकाल को मिला प्रयागराज महाकुंभ का निमंत्रण, दरबार में पहुंचे यूपी सरकार के दो मंत्री
इस सीजन में करें गेंदा के फूल की खेती, तो 1 लाख तक की होगी कमाई, यहां जान लें तरीका
Mahakumbh 2025: धर्म, शक्ति और परंपरा का महा उत्सव, आज महाकुंभ में उतरेगी 10,000 नागा साधु-संन्यासियों की विशाल टोली
खेती के लिए किसानों को जरूरत पड़ती है कई यंत्र, मिट्टी के लिए बेस्ट है कल्टीवेटर
2025 में अजय देवगन के भांजे समेत 5 स्टारकिड्स करेंगे बॉलीवुड में डेब्यू, 5वां नाम है सबसे शॉकिंग