Kishanganj News: किशनगंज। संवाददाता शहर के व्यस्ततम इलाके पश्चिमपाली से विद्यालय सह हॉस्टल जा रही एक नाबालिग छात्रा के लापता होने का मामला बुधवार को सामने आया है। छात्रा के अचानक गायब हो जाने से परिजनों में हड़कंप मच गया है। मामले को लेकर पीड़ित पिता ने बुधवार को किशनगंज सदर थाना में बेटी की गुमशुदगी की लिखित शिकायत दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, कटिहार जिले के रहने वाले पीड़ित के पिता अपनी नाबालिग बेटी को किशनगंज स्थित उसके हॉस्टल छोड़ने जा रहे थे। इसी दौरान पश्चिमपाली के पास पिता सड़क किनारे नाश्ता की सामग्री खरीदने लगे। नाश्ता लेकर जब वे वापस लौटे, तो छात्रा वहां से गायब थी।
परिजनों ने आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की और रिश्तेदारों के यहां भी पता लगाया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। थक-हारकर पीड़ित पिता ने बुधवार को पुलिस की शरण ली। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर छात्रा की तलाश शुरू कर दी है। किशनगंज सदर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि पिता के बयान के आधार पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और हर संभावित ठिकाने पर छात्रा की बरामदगी के लिए तलाश जारी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play