Kodarma News: ग्रिजली कॉलेज में जिलास्तरीय युवा संसद का आयोजन, संतोषी रही प्रथम – Hindustan

Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में मंगलवार को ‘मेरा युवा भारत’, कोडरमा की ओर से जिला स्तरीय युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विषय ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ था। इसमें जिले के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों से पहुंचे प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और विषय के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला खेल पदाधिकारी तुषार राय, जिला युवा पदाधिकारी प्रज्ञा एवं अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद डॉ. संजीत कुमार ने स्वागत भाषण दिया।
प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ विषय पर अपने तर्क, विचार और दृष्टिकोण प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए।
मौके पर मुख्य अतिथि तुषार राय ने कहा कि युवा संसद केवल विचारों की अभिव्यक्ति का मंच नहीं है, बल्कि युवाओं को लोकतंत्र की कार्यप्रणाली, संसदीय मर्यादाओं और राष्ट्र निर्माण की जिम्मेदारियों से परिचित कराने का सशक्त माध्यम है। ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय विषय पर चर्चा से युवाओं में संवैधानिक समझ, तार्किक दृष्टिकोण और जिम्मेदार नागरिकता की भावना विकसित होती है।
प्रतियोगिता में संतोषी कुमारी ने प्रथम, आयुष कुमार ने द्वितीय और रक्षक कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र दिया गया, जबकि विजेताओं को प्रमाण-पत्र, स्मृति चिह्न एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी कोडरमा जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए राज्य स्तरीय युवा संसद में शामिल होंगे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News