Kodarma News: कोडरमा, हिन्दुस्तान टीम इंडिया गठबंधन के बैनर तले शुक्रवार को कोडरमा में आक्रोश मार्च निकाला गया। इसके बाद समाहरणालय परिसर में धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने ‘वोट चोर गद्दी छोड़’, ‘ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो’ और ‘लोकतंत्र-संविधान का गला घोंटना बंद करो’ जैसे नारे लगाकर केंद्र सरकार और निर्वाचन आयोग के खिलाफ आक्रोश जताया। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम अपर समाहर्ता को चार सूत्री मांगपत्र सौंपा गया।
धरना-प्रदर्शन की अध्यक्षता राजद जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव ने की, जबकि संचालन कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रकाश रजक ने किया। कार्यक्रम से पूर्व पंजाब होटल के समीप स्थित हनुमान मंदिर के पास से गठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला। शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए जुलूस समाहरणालय पहुंचा, जहां धरना दिया गया।
धरना को संबोधित करते हुए राजद नेता सह पूर्व राजद प्रत्याशी सुभाष प्रसाद यादव ने कहा कि देश में उत्पन्न मौजूदा हालात के लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने देश में अघोषित आपातकाल जैसे हालात पैदा कर दिए हैं। संविधान, लोकतंत्र और मतदान का अधिकार बचाने के लिए जब जनता सड़कों पर उतर रही है, तो भाजपा सरकार अंग्रेजी शासन की तरह पेश आ रही है।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए देशभर में आंदोलन तेज होगा। हर शहर को जंतर-मंतर बनाना होगा। उन्होंने सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए जनता पीछे हटने वाली नहीं है।
नेताओं ने एसआईआर प्रक्रिया पर उठाए सवाल
शनिवार को समाहरणालय परिसर में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए गठबंधन के नेताओं ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया पर सवाल उठाए। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि प्रक्रिया में मनमानी और त्रुटियों के कारण गरीब, वंचित और कमजोर वर्गों के मतदाताओं के नाम सूची से हटाए जाने की आशंका है। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए उनके पद से हटाने की मांग की।
नेताओं ने विपक्षी आवाजों को दबाने, संवैधानिक संस्थाओं की स्वायत्तता प्रभावित करने और स्वतंत्र चुनाव की भावना को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए इसे लोकतंत्र के लिए गंभीर चिंता का विषय बताया।
नेताओं ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी
इंडिया गठबंधन के नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि इन मुद्दों पर शीघ्र ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो आंदोलन को और व्यापक तथा तीव्र किया जाएगा। कार्यक्रम को कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सह जिला संगठन प्रभारी विजय यादव, प्रदेश सचिव मनोज सहाय पिंक, लीलावती मेहता, सईद नसीम, भाकपा माले जिला सचिव मो. इब्राहिम, राजेंद्र मेहता, तुलसी राणा, सीपीएम नेता असीम सरकार, सीटू नेता प्रेम प्रकाश, राजद नेत्री अमरजीत कौर, दीपक यादव, विजय यादव, मो. मोजहिर, सरफराज नवाज और आम आदमी पार्टी के दामोदर यादव सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया। मौके पर राजद, कांग्रेस, भाकपा माले, सीपीएम, आम आदमी पार्टी सहित इंडिया गठबंधन के घटक दलों के सैकड़ों नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play