वॉक में शामिल एचआर प्रबंधक व अन्य. | Prabhat Khabar Network
जयनगर: राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर डीवीसी केटीपीएस में फिट इंडिया शपथ और फिटनेस वॉक का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत सुबह केटीपीएस प्रशासनिक भवन परिसर में हुई, जहां डीवीसी के अधिकारियों और कर्मचारियों ने फिट इंडिया की शपथ ली और फिटनेस वॉक में हिस्सा लिया.
इस अवसर पर केटीपीएस के महाप्रबंधक एमएस तपस मिर्धा ने कहा कि हर वर्ष 29 अगस्त को महान भारतीय हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है. उन्होंने स्वस्थ जीवनशैली के लिए नियमित शारीरिक गतिविधियों को जरूरी बताया.
कार्यक्रम के दौरान डीवीसी कर्मियों ने फिट रहने और नियमित रूप से शारीरिक गतिविधियों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया. फिटनेस वॉक में अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साह के साथ भाग लिया.
मौके पर एचआर के उप महाप्रबंधक फ्रांसिस हेब्रम समेत डीवीसी के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे. कार्यक्रम का समन्वय एचआर प्रबंधक कौशिक राय ने किया.
यह भी पढ़ें: Koderma News: झूले पर विराजे राधा-कृष्ण, भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल; अब 4 सितंबर से फिर उत्सव
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Copyright © 2026 Prabhat Khabar (NPHL)