Kushinagar News: कवियों ने अपनी रचनाओं से बांधा समां, श्रोता हुए मंत्रमुग्ध – Hindustan

Kushinagar News: कुशीनगर। विमर्श साहित्यिक सामाजिक सेवा संस्था की मासिक काव्य गोष्ठी कसया तहसील क्षेत्र के साखोपार स्थित स्व. नवल किशोर एवं विजय सिंह स्मृति प्रांगण में आयोजित हुई। इसमें कवियों और साहित्यकारों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, यूएनपीजी कॉलेज पडरौना के हिन्दी विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. प्रेमचंद्र सिंह, एबीपीएसएस के प्रदेश अध्यक्ष अजय प्रताप नारायण सिंह, ज्ञानवर्धन गोविंद राव व डीके पांडेय ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद अश्वनी द्विवेदी ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। काव्य पाठ के दौरान सुजीत पांडेय ने भोजपुरी रचना …केहू के भूकभूकात रहे सुनाई।
सुरेंद्र गोपाल ने …जमीन में मुझे गड़े रहने दो के माध्यम से अपनी भावनाएं व्यक्त की। आकाश महेशपुरी ने सामाजिक रिश्तों पर कटाक्ष करते हुए सुनाया कि …जरा सी शोहरत मिलते ही कुछ लोग अपनी शान के आगे पिता को भी कमतर समझने लगते है। मशहूर शायर एडवोकेट इरशाद कामिल ने समसामयिक रचना …आओ कुछ इस तरह दूरियां कम करें, दो कदम तुम बढ़ो, दो कदम हम बढ़ें सुनाकर आपसी प्रेम व भाईचारे का संदेश दिया। युवा कवि अश्वनी द्विवेदी ने भोजपुरी रचना …झूठ पोसल जियावल गइल बा, सांच जबरन मुआवल गइल बा सुनाई। अवध किशोर अवधु की हास्य रचना पर श्रोता ठहाके लगाते रहे। संचालन कर रहे संस्था के अध्यक्ष आरके भट्ट ने मां के त्याग और ममता पर आधारित रचना …सबने भर पेट खाया, आधी पेट खाई मां, थकी आनंद भरी नींद में नहाई मां सुनाकर भावुक कर दिया। कवि मदन मोहन पांडेय, डॉ. बलराम राय, राघव शरण मिश्र व सुंदरम सिंह ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने कवियों से अपनी रचनाओं में मौलिकता बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने अपनी कविता के माध्यम से कहा कि उनकी दुश्मनी अंधेरों से थी, लेकिन हवाओं ने बेवजह उनकी तरफ रुख कर लिया। अध्यक्षता कर रहे डॉ. प्रेमचंद्र सिंह ने भी काव्य पाठ किया। स्वागत अजय प्रताप नारायण सिंह और आभार ज्ञापन संस्था के अध्यक्ष आरके भट्ट ने किया। इस दौरान पूर्व प्रधान अजय, आफताब आलम, हृदयानंद शर्मा, पूर्व छात्र नेता मोहम्मद आजम, मुकेश प्रताप सिंह, करुणेश प्रताप सिंह, धर्मेंद्र चौहान, हरेंद्र नाथ पांडेय, दयाशंकर राव, राजू सिंह, अनिल कुमार मल्ल, शशांक प्रताप सिंह, त्रिपुरेश प्रताप सिंह, रत्नेश सिंह, शिवम सिंह व मणि कंचन चौबे सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News