Lava Yuva 2 5G भारत में लॉन्च, 10 हजार से कम है कीमत, मिलेगा 50MP कैमरा – Aaj Tak

Feedback
देसी कंपनी लावा ने भारतीय बाजार में नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने Lava Yuva 2 5G को लॉन्च किया है, जो 10 हजार रुपये से कम बजट में आता है. इस स्मार्टफोन में 6.67-inch का HD+ डिस्प्ले मिलता है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आता है. 
हैंडसेट में UNISOC T760 प्रोसेसर दिया गया है. बजट रेंज के हिसाब से ये प्रोसेसर अच्छा ऑप्शन है. डुअल कैमरा सेटअप वाले इस फोन में आपको बेहतरीन डिजाइन मिलता है. आइए जानते हैं Lava Yuva 2 5G स्मार्टफोन की कीमत और दूसरी डिटेल्स. 
Lava Yuva 2 5G में 6.67-inch का HD+ LCD डिस्प्ले मिलेगा, जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आता है. स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 700 Nits की है. इसमें ऑक्टाकोर UNISOC T760 प्रोसेसर दिया गया है. फोन में 4GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलता है. स्टोरेज को आप माइक्रो SD कार्ड की मदद से 1TB तक एक्सपैंड कर सकते हैं. 
यह भी पढ़ें: Lava Blaze Duo 5G हुआ लॉन्च, डुअल स्क्रीन वाला सस्ता फोन, मिलेगा 64MP कैमरा और 5000mAh बैटरी
स्मार्टफोन Android 14 पर काम करता है. डुअल सिम सपोर्ट वाले इस फोन में 50MP के मेन लेंस और 2MP के सेकेंडरी लेंस वाला डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है. वहीं फ्रंट में कंपनी ने 8MP का सेल्फ कैमरा दिया है. सिक्योरिटी के लिए फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट दिया गया है. 
स्मार्टफोन 5000mAh की बैटरी और 18W की चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है. इसमें 3.5mm ऑडियो जैक, FM रेडियो और स्टीरियो स्पीकर जैसे फीचर्स मिलते हैं. स्मार्टफोन में SA 5G और NSA 5G दोनों का सपोर्ट मिलता है, जो कुछ बजट फोन्स में गायब रहता है. 
यह भी पढ़ें: Lava O3 Pro भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी, 7 हजार से कम है कीमत
Lava Yuva 2 5G दो कलर ऑप्शन- मार्बल ब्लैक और मार्बल वॉइट में लॉन्च हुआ है. इसमें मार्बल जैसी फिनिश देखने को मिलती है. हैंडसेट सिर्फ एक कॉन्फिग्रेशन 4GB RAM + 128GB स्टोरेज में आता है. इसका इंट्रोडक्टरी प्राइस 9,499 रुपये है. इसे आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और तमाम बड़े रिटेल आउटलेट से खरीद पाएंगे.
Copyright © 2024 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News