Live: आज देशवासियों से 'मन की बात' करेंगे PM मोदी, सैफ पर अटैक मामले में मुख्य आरोपी की कोर्ट में होगी पेशी – Republic Bharat

पब्लिश्ड 07:31 IST, January 19th 2025

एक्टर सैफ अली खान पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी मोहम्मद आलियान आखिरकार गिरफ्तार हुआ। मुंबई पुलिस ने ठाणे से आरोपी की गिरफ्तारी की है। वहीं, PM मोदी आज ‘मन की बात’ के 118वें एपिसोड को संबोधित करेंगे। आमतौर पर ‘मन की बात’ महीने के आखिरी रविवार को आयोजित होता है, लेकिन इस बार रिपब्लिक डे के चलते प्रोग्राम 19 जनवरी को होगा। इसके अलावा अमित शाह आज आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में NDRF 20वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। दिल्ली में चुनाव को लेकर सियासी पारा हाई है। हर खबर के लिए बने रहें हमारे लाइव ब्लॉग के साथ…
 
घने कोहरे के कारण दिल्ली के विभिन्न स्टेशनों से चलने वाली 41 ट्रेनें देरी से चल रही हैं।
दिल्ली में शीतलहर का प्रकोप जारी है। कोहरे के कारण IGI एयरपोर्ट पर कई उड़ानें देरी से चल रही हैं।      
केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा, “अरविंद केजरीवाल और उनके लोग डरे हुए हैं तभी वे बार-बार बोलते रहे कि इतने वोट कट गए, इतने वोट जुड़ गए जबकि यह काम इन्होंने खुद किया है। दिल्ली वालों के लिए 10 सालों में इन्होंने क्या किया है? इन्होंने जो भी विकास के कार्य किए हों वह जनता में बताएं…” 
मुंबई पुलिस ने सैफ अली खान पर हमला मामले में आरोपी को ठाणे से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम मोहम्मद आलियान है और उसने अपना जुर्म भी कबूल लिया है। मुंबई पुलिस ने बताया कि आरोपी विजय दास, बिजॉय दास और मोहम्मद इलियास सहित कई नामों का इस्तेमाल कर रहा था।
PM मोदी आज अपने रेडियो कार्यक्रम मन की बात के जरिए देशवासियों को सुबह 11 बजे संबोधित करेंगे। इस संबंध में बीते दिन उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट कर जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा था, “2025 की पहली #MannKiBaat के लिए सुबह 11 बजे ट्यून इन करें! पूरे भारत से अनुकरणीय सामूहिक प्रयासों को उजागर करने के लिए उत्सुक हूं जो सामाजिक ताकत को प्रदर्शित करता है।”
अपडेटेड 08:03 IST, January 19th 2025
© 2025 Republic. All rights reserved.
Big Stories
Quick
Live TV
Video

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News