LIVE: इवेंट में टीम पर भड़कीं शहनाज गिल, प्रेग्नेंट गौहर खान को मिला पति से बर्थडे सरप्राइज तो लुटाया प्यार – Jansatta

Entertainment News LIVE: पंजाब की कटरीना कही जाने वाली एक्ट्रेस शहनाज गिल अपने जेस्चर के लिए जानी जाती हैं। लोग उनकी क्यूटनेस और दयालुता को काफी पसंद करते हैं। फैंस के साथ वो अच्छे से पेश आती हैं। बहुत कम बार ही ऐसा होता है कि वो गुस्से में नजर आती हैं। ऐसे में अब उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि वो इवेंट में टीम पर गुस्सा निकालती हैं। इसकी वजह थी कि वो बार-बार गाड़ी पूछती हैं कि कहां हैं? अब गाड़ी ना मिलने की वजह से वो भड़क जाती हैं। वीडियो में देख सकते हैं कि एक्ट्रेस स्टेज परफॉर्मेंस वाली ड्रेस में ही नजर आती हैं।
इसके साथ ही गौहर खान का आज जन्मदिन है। इस खास मौके पर उन्हें पति जैद की ओर से बर्थडे सरप्राइज मिलता है, देखकर वो खुशी से फूले नहीं समाती हैं। वो 42 साल की हो चुकी हैं। पति जैद दरबार ने उन्हें एक प्यारा सा सरप्राइज दिया। उन्होंने प्रेग्नेंट वाइफ के लिए दिल को छू लेने वाला खत लिखा, जिसे पढ़कर एक्ट्रेस भावुक हो गईं। उन्होंने पति पर प्यार लुटाया और गले लगाकर आई लव यू कहा। आपको बता दें कि गौहर दूसरे बच्चे की मां बनने वाली हैं।
ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘वॉर 2’ की कमाई की बात की जाए तो सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने 10वें दिन अच्छा खासा बिजनेस किया है, जो कि वीकडेज के मुकाबले कहीं ज्यादा है। फिल्म ने दूसरे शनिवार को 6.25 करोड़ की कमाई की थी। जबकि इसने पहले दिन 52 करोड़, दूसरे दिन 57.85 करोड़, तीसरे दिन 33.25 करोड़, चौथे दिन 32.65 करोड़, पांचवे दिन 8.75 करोड़, छठे दिन 9 करोड़, सातवे दिन 5.75 करोड़ और आठवें दिन 5 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म का पहले हफ्ते का कलेक्शन 204.25 करोड़ रहा। इसके बाद दूसरे वीकेंड की शुरुआत में शुक्रवार को फिल्म में 4 करोड़ का बिजनेस किया। फिल्म की 10 दिनों की कमाई की बात की जाए तो ये 214.50 करोड़ की कमाई कर चुकी है। ऐसे में अब सबकी निगाह रविवार पर टिकी हुई है।

सैकनिल्क के अनुसार, ‘कुली’ ने दूसरे शनिवार यानी कि 10वें दिन 10 करोड़ का बिजनेस किया है, जिसके बाद इसकी कुल कमाई 245.50 करोड़ तक पहुंच गई है। शनिवार की कमाई को देखकर कयास लगाए जा रहे हैं कि फिल्म रविवार को भी अच्छा खासा बिजनेस कर सकती है। अगर फिल्म की बाकी दिनों की कमाई की बात की जाए तो पहले दिन 65 करोड़, दूसरे दिन 54.75 करोड़, तीसरे दिन 39.5 करोड़, चौथे दिन 35.25 करोड़, पांचवे दिन 12 करोड़, छठे दिन 9.5 करोड़, सातवे दिन 7.5 करोड़, आठवें दिन 6.15 करोड़, जिसके बाद इसकी पहले हफ्ते की कमाई 229.65 करोड़ तक पहुंच गई थी। इसके साथ ही फिल्म ने दूसरे हफ्ते की शुरुआत में शुक्रवार यानी कि 9वें दिन 5.85 करोड़ की कमाई की।

सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर इन दिनों अपकमिंग फिल्म ‘परम सुंदरी’ की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं। इसे सिनेमाघरों में 29 अगस्त, 2025 को रिलीज किया जाएगा। ऐसे में दोनों स्टार्स इन दिनों फिल्म के प्रमोशन में जोर-शोर से जुटे हुए हैं। इसी बीच वो दिल्ली के बंगला साहिब में फिल्म की सक्सेस के लिए प्रार्थना के लिए पहुंचे। उनका वीडियो भी सामने आया है।

https://www.instagram.com/p/DNqKhvVz_AZ/

गौहर खान का आज जन्मदिन है। इस खास मौके पर उन्हें पति जैद की ओर से बर्थडे सरप्राइज मिलता है, देखकर वो खुशी से फूले नहीं समाती हैं। वो 42 साल की हो चुकी हैं। पति जैद दरबार ने उन्हें एक प्यारा सा सरप्राइज दिया। उन्होंने प्रेग्नेंट वाइफ के लिए दिल को छू लेने वाला खत लिखा, जिसे पढ़कर एक्ट्रेस भावुक हो गईं। उन्होंने पति पर प्यार लुटाया और गले लगाकर आई लव यू कहा। आपको बता दें कि गौहर दूसरे बच्चे की मां बनने वाली हैं।

https://www.instagram.com/reel/DNr5ZPvUC1Y/

पंजाब की कटरीना कही जाने वाली एक्ट्रेस शहनाज गिल अपने जेस्चर के लिए जानी जाती हैं। लोग उनकी क्यूटनेस और दयालुता को काफी पसंद करते हैं। फैंस के साथ वो अच्छे से पेश आती हैं। बहुत कम बार ही ऐसा होता है कि वो गुस्से में नजर आती हैं। ऐसे में अब उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि वो इवेंट में टीम पर गुस्सा निकालती हैं। इसकी वजह थी कि वो बार-बार गाड़ी पूछती हैं कि कहां हैं? अब गाड़ी ना मिलने की वजह से वो भड़क जाती हैं। वीडियो में देख सकते हैं कि एक्ट्रेस स्टेज परफॉर्मेंस वाली ड्रेस में ही नजर आती हैं।

https://www.instagram.com/reel/DNtM_D3ZJlQ/?igsh=MTJ3OXRnYmxrZzRpcA%3D%3D

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News