Breaking News in Hindi Live: ब्रेकिंग न्यूज से लेकर देश दुनिया की हर खबर; बिजनेस, एंटरटेनमेंट और स्पोर्ट्स से जुड़ी सभी लेटेस्ट अपडेट के लिए बने रहें Zee News Hindi के साथ.
Trending Photos
आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज 29 जुलाई 2025 Live: यमन में केरल की नर्स निमिषा प्रिया की मौत की सजा रद्द हो गई है. राज्यसभा में आज पहलगाम और ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा चलेगी. इस दौरान गृहमंत्री अमित शाह दोपहर 12 बजे लोकसभा में अपनी बात रखेंगे. इसके बाद पीएम मोदी शाम 5-6 बजे लोकसभा में विपक्ष के सवालों के जवाब देंगे. राजस्थान में भारी बारिश को देखते हुए 28-29 जुलाई 2025 तक स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की गई है. भारत की दिव्या देशमुख शतरंज की सबसे युवा विश्व विजेता बनी हैं. हिमाचल प्रदेश के मंडी शहर में भारी बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं. रामनगरी अयोध्या में आज से झूला महोत्व शुरू होगा. पीएम मोदी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस जयशंकर के ऑपरेशन सिंदूर पर लोकसभा में दिए गए भाषणों की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं ने ऑपरेशन की सफलता और भारत की वैश्विक पहुंच को बेहद सटीक स्पष्ट किया.
पीएम के भाषण पर बोले कांग्रेस सांसद
दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण के बाद कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा, “मैं समझता हूं कि यह शायद उनकी जिंदगी का सबसे खराब भाषण था। राहुल गांधी ने स्पष्ट और सीधे सवाल पूछे थे। अगर उनमें इंदिरा गांधी जैसा ज़रा भी साहस है, तो आपको सदन में बोलना पड़ेगा कि जो… pic.twitter.com/wb5MwalloX
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 29, 2025
पीएम के भाषण पर बोले तेजस्वी सूर्या
दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण पर भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने कहा, “पीएम मोदी का आज का भाषण सालों तक याद करने वाला भाषण रहेगा। इसमें भारत के विदेश नीति, रक्षा नीति,सीमा पार आतंकवाद के साथ भारत कैसे जवाब देगा उन मुद्दों पर बहुत स्पष्टता के साथ पूरे देश के सामने… pic.twitter.com/abWMwdaLh5
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 29, 2025
पीएम मोदी के भाषण पर बोले रवि किशन
दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण पर भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी ने आज बहुत बड़ा सत्य बता दिया। विपक्ष जो सुनना चाह रहा था, विपक्ष जो भ्रम फैला रहा था, आज उसको मुंह की खानी पड़ी। आज सत्य सामने आया। उन्होंने कहा कि किसी ने भी हस्तक्षेप नहीं किया… pic.twitter.com/iAg38YTrVV
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 29, 2025
पीएम के भाषण पर बोले राहुल गांधी
दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण के बाद लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, “उन्होंने स्पष्ट नहीं कहा कि ट्रंप झूठ बोल रहे हैं…सबसे दिलचस्प बात यह थी कि पूरे भाषण में चीन शब्द प्रधानमंत्री ने नहीं बोला। पूरा देश जानता है कि पाकिस्तान की मदद चीन ने की… pic.twitter.com/vNKNb0s2Qg
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 29, 2025
कांग्रेस सरकारों पर बरसे पीएम मोदी
ऑपरेशन सिंदूर | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “कांग्रेस की कमजोर सरकारों के कारण देश को कई लोगों की जान गंवानी पड़ी, हमें अपने प्रियजनों को खोना पड़ा। आतंकवाद पर लगाम लगाई जा सकती थी। हमारी सरकार ने 11 साल में यह कर दिखाया, यह इसका बड़ा सबूत है…कांग्रेस के शासनकाल… pic.twitter.com/ZzLX19liWK
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 29, 2025
कांग्रेस मांग रही सबूत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “देश हैरान है कि कांग्रेस ने पाकिस्तान को क्लीन चिट दे दी है। वे कह रहे हैं कि पहलगाम के आतंकवादी पाकिस्तान से थे। हमें इसका सबूत दीजिए। पाकिस्तान भी वही मांग कर रहा है जो कांग्रेस कर रही है…” pic.twitter.com/cnIGXglneU
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 29, 2025
‘रो रहे हैं आतंकवादी’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आतंकवादी रो रहे हैं, उनके आका रो रहे हैं और उन्हें रोता देख, यहां भी कुछ लोग रो रहे हैं। उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक के दौरान एक खेल खेलने की कोशिश की, वह काम नहीं आया। एयर स्ट्राइक के दौरान, उन्होंने एक और खेल खेलने की कोशिश की। वह भी काम… pic.twitter.com/z5kcmlNyJg
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 29, 2025
‘ये लोग ले रहे थे मजा’
ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ” 22 अप्रैल के आतंकवादी हमले के मात्र 3-4 दिन बाद ही ये (कांग्रेस) उछल रहे थे और कहना शुरू किया कि कहां गई 56 इंच की छाती? कहाँ खो गया मोदी?, मोदी फेल हो गया…ये मजा ले रहे थे…पहलगाम के निर्दोष लोगों की हत्या में… pic.twitter.com/dnUiRnKNz9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 29, 2025
‘मास्टरमाइंड को नहीं आती नींद’
ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “…अब हमले के बाद मास्टरमाइंड को नींद नहीं आती, उनको पता है भारत आएगा और मार कर जाएगा। यह नया सामान्य भारत द्वारा स्थापित किया गया है। ‘सिंदूर से लेके सिंधु तक’, हमने पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई की है।” pic.twitter.com/VjHcOIrcYQ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 29, 2025
‘भारत को आग में झोंकने का था प्रयास’
ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “22 अप्रैल को पहलगाम में जो क्रूर घटना घटी, जिस तरह आतंकवादियों ने निर्दोष लोगों से उनका धर्म पूछकर उन्हें गोली मारी, वो क्रूरता की पराकाष्ठा थी। ये भारत को हिंसा की आग में झोंकने का एक सोचा-समझा प्रयास था। ये भारत… pic.twitter.com/C5E89Avkpc
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 29, 2025
लोकसभा में बोले पीएम मोदी
लोकसभा में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा का कि मैं सदन में भारत का पक्ष रखने के लिए खड़ा हूं. पहलगाम हमला देश में दंगे फैलाने की साजिश थी. निर्दोष लोगों को धर्म पूछ-पूछकर मारा गया.
‘हम चट्टान की तरह खड़े रहे’
WATCH ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, “जैसे ही शुरू हुआ बल्कि शुरू होने से पहले ही विपक्ष ने, सभी दलों ने, यह प्रतिबद्धता जताई कि हम सेना और भारत की निर्वाचित सरकार के साथ चट्टान की तरह खड़े रहेंगे। हमने उनके कुछ… pic.twitter.com/RMYYuuyekA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 29, 2025
पहलगाम हमले पर बोले राहुल गांधी
ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, “एक क्रूर हमला (पहलगाम), निर्दयी हमला जो स्पष्ट रूप से पाकिस्तानी सरकार द्वारा आयोजित और षडयंत्र किया गया था। युवा और वृद्ध लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई। हम सभी ने, इस सदन के प्रत्येक व्यक्ति ने मिलकर… pic.twitter.com/pK818MJLsj
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 29, 2025
पीएम पहुंचे संसद भवन
पीएम नरेंद्र मोदी संसद भवन पहुंच गए हैं. बता दें कि थोड़ी देर बाद पीएम मोदी ऑपरेशन सिंदूर के सवालों का जवाब देंगे.
‘भावनाओं में बह गए थे आप’
ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा | राज्यसभा में सदन के नेता जेपी नड्डा ने कहा, “हम विपक्ष के नेता का सम्मान करते हैं। मैंने अपने शब्द वापस ले लिए हैं। अगर आपको ठेस पहुंची हो तो मैं माफी मांगता हूं। लेकिन आप भी भावनाओं में बह गए थे। आप इतने भटक गए थे कि आपको प्रधानमंत्री की गरिमा का भी… pic.twitter.com/yR8ONUNkgL
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 29, 2025
‘खरगे ने खड़ा किया सवाल’
WATCH ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा | राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, “…2016 में उरी और पठानकोट आतंकवादी हमले, 2019 में पुलवामा और अब 2025 में पहलगाम आतंकी हमला हुआ। इन सभी घटनाओं से यह स्पष्ट होता है कि खुफिया विफलता और राष्ट्रीय सुरक्षा में विफलता बार-बार हो… pic.twitter.com/rUPF1wH2Lj
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 29, 2025
‘नहीं आया कोई जवाब’
WATCH ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा | राज्यसभा के विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, “लोकसभा के विपक्ष के नेता राहुल गांधी और मैंने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की थी, लेकिन पत्र का कोई जवाब नहीं आया…हमारे पत्रों को कचरे के डिब्बे में डाल दिया… pic.twitter.com/WZzRXZR7CZ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 29, 2025
खरगे ने जताई संवेदना
ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा | राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, “मैं पहलगाम में हुए बर्बर आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। मैं उनके परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना भी व्यक्त करता हूं। मैं कहना चाहता हूं – मेहंदी वाले हाथों ने… pic.twitter.com/u9KaYpPL9d
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 29, 2025
‘ज्यादातर लोगों के पास है सुरक्षा कवच’
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, “आज इस सदन में बैठे ज़्यादातर लोगों के पास सुरक्षा कवच है… लेकिन उस दिन पहलगाम में 26 लोगों को उनके परिवारों के सामने मार दिया गया। उस दिन बैसरन घाटी में जितने भी लोग मौजूद थे, उनके पास कोई सुरक्षा नहीं थी। आप चाहे कितने भी ऑपरेशन… pic.twitter.com/TSIWvx808K
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 29, 2025
हमारी कूटनीति पूरी तरह विफल: प्रियंका गांधी
संसद में अपने संबोधन के दौरान प्रियंका गांधी ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कहा कि हमारी कूटनीति पूरी तरह विफल रही है.पाकिस्तान के जिस जनरल के हाथ खून से रंगे हैं वह अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ लंच कर रहा है, लेकिन सरकार अब भी प्रचार में लगी है.
पहलगाम में एक भी सुरक्षाकर्मी क्यों मौजूद नहीं था?
प्रियंका गांधी ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर कहा,’ वहां एक भी सुरक्षाकर्मी क्यों मौजूद नहीं था? क्या नागरिकों की सुरक्षा प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और रक्षा मंत्री की जिम्मेदारी नहीं है?’
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, “वहां (बैसरन घाटी, पहलगाम में) एक भी सुरक्षाकर्मी क्यों मौजूद नहीं था? क्या नागरिकों की सुरक्षा प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और रक्षा मंत्री की जिम्मेदारी नहीं है?” pic.twitter.com/71PrI7Bi1E
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 29, 2025
TRF के हमले पर प्रियंका का सरकार से सवाल
प्रियंका गांधी ने कहा,’ TRF ने साल 2020- 2025 के बीच 25 हमले किए. 40 से ज्यादा जवानों की मौत हुई. कई नागरिकों की मौत हुई. आपको सब पता था, लेकिन आपके पास कोई एजेंसी नहीं है जो ये बता सके पाकिस्तान में कुछ पक रहा है.’
पहलगाम में हमला कैसे और क्यों हुआ: प्रियंका गांधी
ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बहस के दौरान प्रियंका गांधी ने सरकार से सवाल पूछते हुए कहा कि पहलगाम में हमला कैसे और क्यों हुआ?
भारत के भविष्य को आकार देने में मदद करेगा ऑपरेशन सिंदूर: राजनाथ
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राज्यसभा में कहा,’ ऑपरेशन सिंदूर को केवल वर्तमान के संदर्भ में नहीं देखा जाना चाहिए, बल्कि भारत के भविष्य को आकार देने में इसकी भूमिका भी अत्यंत महत्वपूर्ण है.’
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राज्यसभा में कहा, “ऑपरेशन सिंदूर को केवल वर्तमान के संदर्भ में नहीं देखा जाना चाहिए, बल्कि भारत के भविष्य को आकार देने में इसकी भूमिका भी अत्यंत महत्वपूर्ण है।” pic.twitter.com/DK1DBKAGad
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 29, 2025
आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस रखता है भारत: रक्षा मंत्री
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राज्यसभा में कहा,’ ऑपरेशन सिंदूर का मकसद आतंकी ठिकानों को ध्वस्त करना और यह स्पष्ट संदेश देना था कि भारत आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस रखता है.’
राज्यसभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, “इस ऑपरेशन(ऑपरेशन सिंदूर) का उद्देश्य आतंकवादी ठिकानों को नष्ट करना और यह स्पष्ट संदेश देना था कि भारत आतंकवाद के खिलाफ शून्य सहिष्णुता रखता है।” pic.twitter.com/tEtfU5pX2x
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 29, 2025
सरकार ने क्यों नहीं की युद्धविराम की घोषणा
अखिलेश यादव ने अपने भाषण में कहा,’ हमें तो उम्मीद थी कि सरकार खुद युद्धविराम की घोषणा कर देगी, लेकिन चूंकि उनकी गहरी दोस्ती है इसलिए सरकार ने अपने दोस्त (डोनाल्ड ट्रंप) से ही युद्धविराम की घोषणा करने को कहा.’
ऑपरेशन सिंदूर से सरकार पीछे क्यों हटी?
राज्यसभा में अपने भाषण के दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान में किए जा रहे हमलों से लग रहा था कि PoK हमारा है, लेकिन सरकार पीछे क्यों हटी?
अनुच्छेद 370 हटाने से घाटी में पथराव जीरो
गृह मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि अनुच्छेद 370 हटाने से घाटी में पथराव और हड़तात जीरो हो गए हैं. आज किसी हुर्रियत से बातचीत नहीं होती. हुर्रियत आतंकी संगठनों का आउटफिट है. मोदी सरकार की नीति है वह उससे बात नहीं करेगी. बात होगी तो केवल कश्मीर के युवाओं से होगी.
Operation Sindoor Live: नेहरू के कारण भारत UNSC से बाहर
अमित शाह ने कहा कि नेहरू की गलती से भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) से बाहर है. भारत को स्थायी सदस्यता का प्रस्ताव मिला था, लेकिन उन्होंने इसे स्वीकार नहीं किया.
Operation Sindoor Live: आतंकवादियों को चुन-चुनकर मारा
लोकसभा में अमित शाह ने कहा कि हमारी सेना ने कांग्रेस के समय बच निकले आतंकवादियों को भी चुन-चुनकर मार गिराया. सेना ने ऐसे 100 आतंकियों को मार गिराया है.
Operation Sindoor Live: ऑपरेशन सिंदूर को बताया संयमित अटैक
अमित शाह ने अपने संबोधन में कहा कि दुनिया ने ऑपरेशन सिंदूर से ज्यादा संयमित अटैक नहीं देखा है. आज दुनियाभर में हमले में बच्चे-महिलाओं को निशाना बनाया जा रहा है , लेकिन ऑपरेशन सिंदूर में एक भी नागरिक की मौत नहीं हुई केवल आतंकियों को मारा गिराया.
Operation Sindoor Live: पाकिस्तान को क्लिन चिट दे रही कांग्रेस: अमित शाह
अमित शाह ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर पूर्व गृह मंत्री चिदंबरम पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्होंने पाकिस्तान को क्लिन चिट दे दी है. वह आतंकियों के पाकिस्तानी होने पर सवाल उठा रहे हैं. ये पाकिस्तान को बचाने की साजिश कर रहे हैं. देश की 130 करोड़ जनता यह देख रही है.
Operation Sindoor Live: तीन हजार से ज्यादा घंटों तक हुई पूछताछ
अमित शाह ने संसद में कहा कि पहलगाम हमले की जिम्मेदारी जैसे ही लश्कर और TRF ने ली तभी हमने इसकी हमले की जांच NIA को सौंप दी. NIA ने 1,055 लोगों से 3,000 से ज्यादा घंटे की पूछताछ की. उनका वीडियो बनाया गया और फिर इनका स्केच बनाया गया.
आतंकियों का धर्म देखकर दुखी मत होइए: अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने संबोधन में विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि आतंकवादियों का धर्म देखकर दुखी मत होइए.
Operation Sindoor Live: लोकसभा में अमित शाह का संबोधन
अमित शाह ने लोकसभा में अपने संबोधन के दौरान कहा कि पहलगाम हमले को अंजाम देने वाले तीनों आतंकवादियों को मार गिराया है.
चक्कर खाकर गिरे भाजपा सांसद आलोक शर्मा
भोपाल से भाजपा सांसद आलोक शर्मा लोकसभा के अंदर जाते समय हाउस के गेट पर चक्कर खाकर गिर गए. डॉक्टरों की टीम ने उनका इलाज किया. अभी वो ठीक हैं.
Operation Sindoor Live: 2 बजे तक स्थगित संसद की कार्वाही
दोपहर 2 बजे तक स्थगित हुई संसद की कार्यवाही, लोकसभा में 12 बजे बोलेंगे अमित शाह.
राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित हुई। pic.twitter.com/3jojqbjT0c
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 29, 2025
Parliament Session Live Update: संसद में 2 बजे बोलेंगे राजनाथ सिंह
ससंद में ऑपरेशन सिंदूर पर दूसरे दिन भी बहस जारी है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दोपहर 2 बजे संबोधन करने वाले हैं.
दिल्ली में बारिश के कारण जलभराव
दिल्ली में आज भारी बारिश हो रही है, जिसके चलते सड़कों में पानी भर गया है.
#WATCH | दिल्ली के कई इलाकों में भारी बारिश के कारण जलभराव देखा गया।
वीडियो बुराड़ी इलाके से है। pic.twitter.com/ZoWs1T4Pab
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 29, 2025
मंडी में बारिश से तबाही
मंडी में बादल फटने से तबाही मची है. इस दौरान कई लोगों के घर में मलबा घुस गया. भारी बारिश के चलते 2 लोगों की मौत और 2 लापता है. मंडी सांसद कंगना रनौत ने लोगों से निचले इलाकों और नदी-नालों किनारे के क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है.
मंडी शहर में कल रात हुई भीषण बारिश ने भारी तबाही और पीड़ा पहुंचाई है।
हमने दो अनमोल जीवन खो दिए, कुछ नागरिक अब भी लापता हैं।
मेरी संवेदनाएं शोक-संतप्त परिवारों के साथ हैं।
कई वाहन मलबे में दब गए हैं, घरों को भारी नुकसान हुआ है।
इन हृदयविदारक हालातों ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया…
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) July 29, 2025
सड़क दुर्घटना में कांवड़ियों की मौत
झारखंड में 1 बस और ट्रक की टक्कर में 5 कांवड़ियों की मौत हो गई.
देवघर, झारखंड | एक बस और ट्रक की टक्कर में पांच कांवड़ियों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। कई अन्य घायल हैं अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है: एस.के. सिन्हा, जोनल आईजी, संथाल परगना
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 29, 2025
मंडी में भारी बारिश से 2 की मौत
हिमाचल प्रदेश के मंडी में भारी बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति बनी है. मंडी नगर आयुक्त रोहित राठौर ने बताया कि भारी बारिश के चलते 2 लोगों की मौत हुई है और 2 लापता हैं.
#WATCH | मंडी, हिमाचल प्रदेश: मंडी नगर आयुक्त रोहित राठौर ने कहा, “सुबह 4 बजे के आसपास हुई भारी बारिश के कारण काफी नुकसान की खबरें हैं… प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, दो लोगों की मौत हो गई है और दो लोग लापता बताए जा रहे हैं…” https://t.co/ohoMufgwoh pic.twitter.com/KkvQYEZwyq
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 29, 2025
लोकसभा को संबोधित करेंगे पीएम मोदी और अमित शाह
गृह मंत्री अमित शाह आज दोपहर 12-1 बजे के बीच लोकसभा को संबोधित करेंगे. वहीं पीएं मोदी शाम भाषण देंगे.
Union Home Minister Amit Shah will address the Lok Sabha on 29 July between 12:00 pm and 1:00 pm. Prime Minister Narendra Modi will make the concluding speech in the evening. pic.twitter.com/mbjLJTWU0O
— ANI (@ANI) July 28, 2025
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.