LIVE क्रिकेट स्कोर, IND vs AUS 5th Test: एलेक्स कैरी को प्रसिद्ध ने किया बोल्ड, ऑस्ट्रेलिया का लाइव स्कोर 137/6 – Jansatta

IND vs AUS 5th Test Live Cricket Score (भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच लाइव क्रिकेट स्कोर का सीधा प्रसारण): बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पांचवां टेस्ट मैच सिडनी के सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में शुक्रवार (3 जनवरी) से खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। वह पहले ही दिन 185 रन पर आउट हो गई। दूसरे दिन पहले सत्र का खेल जारी है।
IND vs AUS 5th Test LIVE Streaming: Watch Here
सिडनी टेस्ट के दूसरे दिन पहले सत्र का खेल समाप्त हो गया है। इस सत्र में 4 विकेट गिरे और 92 रन बने। ऑस्ट्रेलिया ने 29 ओवर में 5 विकेट पर 101 रन बनाए। भारत 84 रन से आगे। ब्यू वेबस्टर 28 और एलेक्स कैरी 4 रन बनाकर क्रीज पर। सैम कोनस्टस 23, उस्मान ख्वाजा और मार्नस लाबुशेन 2-2 रन बनाकर आउट हुए। स्टीव स्मिथ 33 और ट्रेविस हेड 4 रन बनाकर आउट हुए। जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज को 2-2 विकेट मिले। प्रसिद्ध कृष्णा ने 1 विकेट लिया।
इससे पहले भारतीय टीम 72.2 ओवर में 185 रन पर आउट हो गई। यशस्वी जायसवाल 10, केएल राहुल 4, शुभमन गिल 20, विराट कोहली 17, ऋषभ पंत सबसे ज्यादा 40, रविंद्र जडेजा 26, नितीश रेड्डी बगैर खाता खोले आउट हुए। वाशिंगटन सुंदर 14, प्रसिद्ध कृष्णा 2 रन बनाकर आउट हुए।
जसप्रीत बुमराह 17 गेंद पर 22 रन बनाकर आउट। बुमराह ने 3 चौके और 1 छक्का जड़ा। मोहम्मद सिराज 17 रन बनाकर नाबाद रहे। स्कॉट बोलैंड ने 4, मिचेल स्टार्क ने 3, पैट कमिंस ने 2 और नाथन लियोन ने 1 विकेट लिए। भारतीय टीम की प्लेइंग 11 में रोहित शर्मा की जगह शुभमन गिल और आकाशदीप जगह प्रसिद्ध कृष्णा को मौका मिला। ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11 में 1 बदलाव हुआ है। मिचेल मार्श की जगह ब्यू वेबस्टर को मौका मिला।
भारत की प्लेइंग 11: यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह (कप्तान), प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज।
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11: सैम कोनस्टास, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, ट्रैविस हेड, ब्यू वेबस्टर, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, स्कॉट बोलैंड।
एलेक्स कैरी को प्रसिद्ध कृष्णा ने बोल्ड किया। उन्होंने 21 रन बनाए। ब्यू वेबस्टर 41 रन बनाकर क्रीज पर। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 37.5 ओवर में 6 विकेट पर 137 रन। भारत 48 रन से आगे।
सिडनी टेस्ट के दूसरे दिन दूसरे सत्र का खेल शुरू हो गया है। ऑस्ट्रेलिया ने 31 ओवर में 5 विकेट पर 111 रन बनाए। भारत 74 रन से आगे। ब्यू वेबस्टर 32 और एलेक्स कैरी 10 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 15 रन की साझेदारी। प्रसिद्ध कृष्णा और जसप्रीत बुमराह गेंदबाजी कर रहे हैं।
सिडनी टेस्ट के दूसरे दिन पहले सत्र का खेल समाप्त हो गया है। इस सत्र में 4 विकेट गिरे और 92 रन बने। ऑस्ट्रेलिया ने 29 ओवर में 5 विकेट पर 101 रन बनाए। भारत 84 रन से आगे। ब्यू वेबस्टर 28 और एलेक्स कैरी 4 रन बनाकर क्रीज पर। सैम कोनस्टस 23, उस्मान ख्वाजा और मार्नस लाबुशेन 2-2 रन बनाकर आउट हुए। स्टीव स्मिथ 33 और ट्रेविस हेड 4 रन बनाकर आउट हुए। जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज को 2-2 विकेट मिले। प्रसिद्ध कृष्णा ने 1 विकेट लिया।
प्रसिद्ध कृष्णा ने भारत को जरूरी सफलता दिलाई है। स्टीव स्मिथ को आउट किया। उन्होंने 33 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 5 विकेट पर 96 रन। भारत 89 रन से आगे। एलेक्स कैरी और ब्यू वेबस्टर 27 रन बनाकर क्रीज पर।
भारत को विकेट की तलाश है। ऑस्ट्रेलिया ने 27 ओवर में 4 विकेट पर 96 रन बनाए। भारत 89 रन से आगे। ब्यू वेबस्टर 27 और स्टीव स्मिथ 33 रन बनाकर क्रीज पर।
भारत ने वापसी कर ली है। मोहम्मद सिराज ने एक ही ओवर में दो विकेट ले लिए हैं। सैम कोनस्टस के बाद ट्रेविस हेड 4 रन बनाकर आउट। ऑस्ट्रेलिया स्कोर 12 ओवर में 4 विकेट पर 39 रन। भारत के पास 146 रन की बढ़त। स्टीव स्मिथ 4 औ ब्यू वेबस्टर क्रीज पर।
सैम कोनस्टास को मोहम्मद सिराज ने भेजा पवेलियन। उन्होंने 23 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 11.2 ओवर में 3 विकेट पर 35 रन। स्टीव स्मिथ 4 और ट्रेविस नए बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर। भारत 150 रन से आगे।
जसप्रीत बुमराह ने मार्नस लाबुशेन को पवेलियन भेजा। उन्होंने 3 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 2 विकेट पर 15 रनष सैम कोनस्टास 11 और स्टीव स्मिथ नए बल्लेबाज हैं।
सिडनी टेस्ट के दूसरे दिन का खेल शुरू हो गया है। मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह गेंदबाजी कर रहे हैं।ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 1 विकेट पर 13 रन। मार्नस लाबुशेन 2 और सैम कोनस्टास 9 रन बनाकर क्रीज पर।
ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही है। उस्मान ख्वाजा आउट हुए। जसप्रीत बुमराह ने विकेट लिया। उन्होंने 2 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 3 ओवर में 1 विकेट पर 9 रन। सैम कोनस्टास 7 रन बनाकर क्रीज पर। आखिरी ओवर में काफी गहमागहमी हुई। कोनस्टास और बुमराह में लड़ाई देखने को मिली।
ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। सैम कोनस्टास और उस्मान ख्वाजा क्रीज पर। जसप्रीत बुमराह ने भारत के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की। कोनस्टास ने पहली गेंद पर चौका जड़कर खाता खोला। तीसरी गेंद पर 1 रन आया। ख्वाजा को उंगली पर चोट लगी।
सिडनी टेस्ट की पहली पारी में भारतीय टीम 72.2 ओवर में 185 रन पर आउट। जसप्रीत बुमराह 17 गेंद पर 22 रन बनाकर आउट। पैट कमिंस को विकेट मिला। मोहम्मद सिराज 17 रन बनाकर नाबाद रहे। बुमराह ने 3 चौके और 1 छक्का जड़ा।
भारत ने 71 ओवर में 9 विकेट पर 175 रन बना लिए हैं। जसप्रीत बुमराह 15 और मोहम्मद सिराज 2 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 7 रन की साझेदारी।
प्रसिद्ध कृष्णा को मिचेल स्टार्क ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 3 रन बनाए। भारत ने 68.2 ओवर में 9 विकेट पर 168 रन बनाए। जसप्रीत बुमराह 12 रन बनाकर क्रीज पर। 7 गेंद पर 3 चौके जड़े हैं। मोहम्मद सिराज नए बल्लेबाज हैं।
वाशिंगटन सुंदर आउट हुए। उन्होंने 14 रन बनाए। प्रसिद्ध कृष्णा बगैर खाता खोले क्रीज पर। जसप्रीत बुमराह नए बल्लेबाज है। भारत का स्कोर 66 ओवर में 8 विकेट पर 148 रन। वाशिंगटन सुंदर के विकेट पर विवाद तय है। यशस्वी जायसवाल की तरह उन्हें आउट दिया गया।
सिडनी में भारतीय टीम बैकफुट पर है। रविंद्र जडेजा को मिचेल स्टार्क ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 26 रन बनाए। वाशिंगटन सुंदर बगैर खाता खोले क्रीज पर। भारत का स्कोर 62.4 ओवर में 7 विकेट 134 रन।
ऋषभ पंत के जुझारू पारी का अंत स्कॉट बोलैंड ने किया। उन्होंने 98 गेंद पर 40 रन बनाकर आउट हुए। अगली ही गेंद पर नितीश कुमार रेड्डी आउट। रविंद्र जडेजा 15 रन बनाकर क्रीज पर। भारत का स्कोर 56.5 ओवर में 6 विकेट पर 120 रन। वाशिंगटन सुंदर नए बल्लेबाज हैं।
सिडनी टेस्ट के पहले दिन टी ब्रेक के बाद भारत की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। भारत ने 51 ओवर में 4 विकेट पर 108 रन बना लिए हैं। रविंद्र जडेजा 11 और ऋषभ पंत 32 रन बनाकर क्रीज पर। 36 रन की साझेदारी हुई।
सिडनी टेस्ट के पहले दिन टी ब्रेक तक भारत ने 50 ओवर में 4 विकेट पर 107 रन बनाए। रविंद्र जडेजा 11 और ऋषभ पंत 32 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 35 रन की साझेदारी। दूसरे सत्र में 50 रन बने और 1 विकेट गिरा।
भारत टीम पर ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों ने दबाव बनाया हुआ है। भारत ने 44 ओवर में 4 विकेट पर 87 रन बनाए। ऋषभ पंत 19 और रविंद्र जडेजा 4 रन बनाकर क्रीज पर। 15 रन की साझेदारी।
ऋषभ पंत को पहले बाजू पर गेंद लगी। अब उन्हें मिचेल स्टार्क की बाउंसर हेलमेट पर लगी। वह 10 रन बनाकर क्रीज पर। रविंद्र जडेजा 3 रन बनाकर क्रीज पर। भारता का स्कोर 36.2 ओवर में 4 विकेट पर 76 रन।
विराट कोहली को स्कॉट बोलैंड ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 17 रन बनाए। रविंद्र जडेजा 3 और ऋषभ पंत 10 रन बनाकर आउट। भारत का स्कोर 4 विकेट पर 76 रन।
सिडनी टेस्ट के पहले दिन लंच के बाद खेल शुरू हो गया है। विराट कोहली 12 रन बनाकर क्रीज पर। ऋषभ पंत क्रीज पर। भारत का स्कोर 3 विकेट पर 59 रन।
सिडनी टेस्ट के पहले दिन लंच से ठीक पहले भारत को झटका लगा। शुभमन गिल 20 रन बनाकर आउट। नाथन लियोन को विकेट मिला। विराट कोहली 12 रन बनाकर क्रीज पर। यशस्वी जायसवाल 10 और केएल 4 रन बनाकर आउट। भारत का स्कोर 25 ओवर में 3 विकेट पर 57 रन। स्कॉट बोलैंड, मिचेल स्टार्क ने और नाथन लियोन ने 1-1 विकेट लिया।
भारत ने 20 ओवर में 2 विकेट पर 51 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 11 और शुभमन गिल 19 रन बनाकर आउट। दोनों के बीच 34 रन की साझेदारी।
यशस्वी जायसवाल को स्कॉट बोलैंड ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 10 रन बनाए। भारत का स्कोर 7.4 ओवर में 2 विकेट पर 17 रन। विराट कोहली बगैर खाता खोले और शुभमन गिल 2 रन बनाकर आउट। विराट कोहली को पहली ही गेंद पर जीवनदान मिला। पहली ही गेंद विराट के बल्ले का किनारा लेकर स्लिप में गई थी।
केएल राहुल को आउट करके मिचेल स्टार्क ने भारत को पहला झटका दिया। भारत का स्कोर 5 ओवर के बाद 11 रन। शुभमन गिल नए बल्लेबाज हैं। यशस्वी जायसवाल 7 रन बनाकर क्रीज पर।
भारत के लिए बल्लेबाजी शुरू हो गई है। यशस्वी जायसवाल ने चौथी गेंद पर चौका जड़ा। अगली गेंद पर 1 रन आया। यशस्वी जायसवाल 5 और केएल राहुल बगैर खाता खोले क्रीज पर। भारत का स्कोर बगैर विकेट के 5 रन।
सैम कोनस्टास, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, ट्रैविस हेड, ब्यू वेबस्टर, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, स्कॉट बोलैंड।
यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह (कप्तान), प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News