LIVE: ज्ञानेश कुमार के पीछे पड़ी कॉकरोच पार्टी क्या करने जा रही, कुछ ही देर में ऐलान – Hindustan

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने इतना तो साफ कर दिया है कि वह हाथ धोकर अब मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के पीछे लगने जा रही है। लेकिन इसकी रूपरेखा क्या होगी, इसका ऐलान कुछ ही देर बाद दिल्ली में होने जा रहा है। सीजेपी के राष्ट्रीय संयोजक अभिजीत दीपके और दो सह संयोजक सौरभ दास-आशुतोष रांका एक साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करने जा रहे हैं।
एक दिन पहले ही इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में चुनाव आयोग को लेकर कुछ ऐसे दावे किए गए कि विपक्षी पार्टियां और सीजेपी ने चुनाव आयोग खासकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 10 महीनों में कुल 14 बार दो अन्य चुनाव आयुक्तों सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने फैसलों पर आपत्ति जाहिर की। हालांकि, बाद में चुनाव आयोग की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि विचार-विमर्श के दौरान अलग-अलग राय होना सामान्य है, लेकिन सभी फैसले सर्वसम्मति से किए गए हैं।
नीट पेपर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर पर आंदोलन चलाकर धर्मेंद्र प्रधान को केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा देने को मजबूर करने वाली सीजेपी इन दिनों ‘स्कूल ठीक करो और आदिवासी स्कूल ठीक करो’ अभियान चलाने में व्यस्त थी। चुनाव आयोग को लेकर आई रिपोर्ट को सीजेपी ने लपका और तुरंत सभी मुद्दे छोड़कर पहले ‘चुनाव आयोग ठीक करो’ अभियान की घोषणा कर दी। सीजेपी के तीनों बड़े नेताओं ने तुरंत दिल्ली का रुख किया। दीपके महाराष्ट्र से और आशुतोष रांका राजस्थान से रात को ही दिल्ली का रुख कर गए।
स्पेशल इंटेसिव रिवीजन (एसआईआर) की प्रक्रिया पर पहले से ही सवाल उठाते रहे विपक्ष को एक नया हथियार मिल चुका है। कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हमले तेज कर दिए हैं। आम आदमी पार्टी और तृणमूल कांग्रेस ने तो दिल्ली, पश्चिम बंगाल, बिहार, हरियाणा जैसे राज्यों में दोबारा चुनाव कराने की मांग कर दी है। इन दिनों का आरोप है कि एसआईआर में गलत तरीके से मतदाता जोड़े गए और बड़ी संख्या में हटाए गए, जिसकी वजह से नतीजे प्रभावित हुए। अरविंद केजरीवाल की पार्टी ने तो लोगों से सड़कों पर उतरकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील की है। आप के दिल्ली प्रदेश प्रमुख सौरभ भारद्वाज ने जेन जी से जंतर मंतर 2.0 आंदोलन चलाने की अपील की है।
सुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)

सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
15 सालों का अनुभव
सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।
विश्वसनीय खबरों का लेखन
सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।
शिक्षा और सम्मान
सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें ‘हम से सीखो’ विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।
विशेषज्ञता
राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News