Entertainment News LIVE: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा पिछले काफी समय से बड़े पर्दे से दूर हैं, लेकिन दर्शकों को उम्मीदें थी कि वह ‘चकदा एक्सप्रेस’ के साथ जबरदस्त वापसी करेंगी, लेकिन हाल ही में इस फिल्म को लेकर खबर आई कि ये शायद बंद हो गई है यानी यह मूवी अब रिलीज नहीं होगी। इस मूवी में अनुष्का ने क्रिकेटर झूलन गोस्वामी का किरदार निभाया था। अब इस पर एक्ट्रेस रेणुका शहाणे ने रिएक्ट किया है और बताया है कि ये सुनकर उनका दिल टूट गया है। इसके अलावा अहान पांडे और अनीता पड्डा स्टारर फिल्म ‘सैयारा’ को रिलीज हुए 13 दिन हो गए हैं। इन 13 दिनों में इस मूवी ने अभी तक कुल कितना कलेक्शन किया है, चलिए जानते हैं।
फैंस अनुष्का शर्मा स्टारर फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ का काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, लेकिन हाल ही में इसे लेकर खबर आई कि शायद यह मूवी बंद हो गई है। अब इस पर रेणुका ने एनडीटीवी से बात करते हुए कहा, ‘मुझे नहीं पता, लेकिन मैं काफी हैरान हूं। मेरा दिल टूट गया। दरअसल, जब कोई फिल्म बनती है, तो उसमें सबकी बहुत मेहनत लगती है। अनुष्का ने खुद पर कितना काम किया था। मैंने भी जितने सीन किए, वो काफी पावरफुल थे। खासकर जो महिलाएं स्पोर्ट्स में हैं उनके लिए।’