Feedback
20 जुलाई से संसद का मॉनसून सत्र शुरू होने जा रहा है. इससे पहले रविवार को दिल्ली में एक अहम सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है. संसद भवन एनेक्सी में आयोजित इस बैठक में हिस्सा लेने के लिए अलग-अलग राजनीतिक दलों के दिग्गज नेताओं का पहुंचना शुरू हो गया है. वहीं, बागी टीएमसी सांसदों को मीटिंग पर बुलाने पर विपक्ष ने इस बैठक से वॉकआउट कर दिया है.
दरअसल संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने तृणमूल कांग्रेस के बागी नेताओं की नई पार्टी NCPI कोको भी इस सर्वदलीय बैठक में बुलाया है. हालांकि लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने अभी तक इन बागी सांसदों की नई पार्टी NCPI को आधिकारिक तौर पर मान्यता नहीं दी है. विपक्ष का कहना है कि स्पीकर ने टीएमसी के बागी सांसदों को मान्यता नहीं दी है तो उन्हें बिना मान्यता के इस सर्वदलीय बैठक में कैसे बुलाया.
बागी सांसदों ने मांग की थी कि उन्हें मुख्य टीएमसी सांसदों के साथ न बिठाया जाए. इस मांग को स्वीकार करते हुए उनके बैठने के लिए अलग बेंचों पर सीटों का इंतजाम किया है.
– रिजिजू ने आगे कहा कि संसद जितनी बेहतर चलेगी, देश को उतना ही ज्यादा लाभ होगा. मैं एक बार फिर सभी दलों के नेताओं से सदन के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने और इस प्रक्रिया में योगदान देने की अपील करता हूं. हम विपक्ष की बात सुनेंगे और हम उम्मीद करते हैं कि वो भी हमारी बात सुनेंगे.
-किरेन रिजिजू ने मॉनसून सत्र को लेकर विपक्ष को सख्त हिदायत दी है. उन्होंने कहा, ‘संसद का मानसून सत्र कल से शुरू हो रहा है. सरकार ने आज सभी दलों के नेताओं की एक बैठक बुलाई है. हम सभी राजनीतिक दलों से इस मानसून सत्र के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने में योगदान देने और सहयोग करने का आग्रह करते हैं. संसद हर किसी की है; विधायी व्यवसाय और सरकार की ओर से पेश किए जाने वाले विधेयकों के संबंध में, मुझे उम्मीद है कि सत्तारूढ़ दल और सभी विपक्षी दलों के सदस्य भाग लेंगे.
-सुप्रिया सुले, अरुण भारती, के सुरेश, संजय झा, तिरुचि शिवा, गौरव गोगाई, श्रीकांत शिंदे, अरविंद सावंत, राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा, किरेन रिजाजू और अर्जुन मेघवाल बैठक में शामिल होने के लिए पहुंच गए हैं.
-संसद के मानसून सत्र को लेकर बुलाई गई इस बैठक में विपक्ष और सत्तापक्ष के कई प्रमुख चेहरे शामिल होने पहुंचे हैं. बैठक में हिस्सा लेने के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश और प्रमोद तिवारी पहुंचे हैं. इनके अलावा CPI-M के जॉन ब्रिटास, समाजवादी पार्टी के धर्मेंद्र यादव और टीएमसी के दिग्गज नेता सौगात रॉय भी संसद भवन एनेक्सी पहुंचे हैं.
-बैठक में शामिल होने के लिए महुआ माझी और महुआ मोइत्रा भी पहुंची हैं. साथ ही टीएमसी के सुदीप बंदोपाध्याय और RSP के नेता एन. के. प्रेमचंद्रन भी चर्चा में हिस्सा लेने के लिए पहुंच चुके हैं.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू