LIVE: मृणाल की ‘डकैत’ ओटीटी पर कब होगी रिलीज?, जानें विकी कौशल की आने वाली फिल्म के बारे में – Live Hindustan

रितेश देशमुख और सलमान खान
आज का फिल्मी खबरों का सिलसिला शुरू हो चुका है! अगर आपके पास समय कम है और आप बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की हर हलचल पर नजर रखना चाहते हैं, तो ये लाइव ब्लॉक आपके लिए ही है। (ये भी पढ़ें: जीना यहां मरना यहां, इस दर्दभरे गाने को लिखने वाले शैलेंद्र की हो गई थी मौत)
‘भूत बंगला’ की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ ने बुधवार (डे 13) को 3.25 करोड़ रुपये कमाए हैं। कुल कलेक्शन की बात करें तो फिल्म डे 13 तक 124.50 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। वहीं वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस से ‘भूत बंगला’ ने 199.38 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। (ये भी पढ़ें: रणवीर सिंह के प्रलय फिल्म छोड़ने की खबर निकली गलत, जॉम्बी थ्रिलर में नजर आएंगे एक्टर)
कैसा है ‘धुरंधर 2’ का हाल?
‘धुरंधर 2’ का बुधवार के दिन डे 42 था। फिल्म ने डे 42 पर 1.19 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 1,133.94 करोड़ रुपये तक जा पहुंचा है। ‘धुरंधर द रिवेंज’ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 1,782.15 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। (ये भी पढ़ें: Dhurandhar 2 : 500 लीटर पेट्रोल-असली धमाकों के साथ शूट हुआ था क्लाइमेक्स)

रितेश देशमुख और सलमान खान का बॉन्ड
रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ महाराष्ट्र दिवस पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन, भाग्यश्री, महेश मांजरेकर, बोमन ईरानी और सलमान खान भी हैं। रितेश ने बताया कि सलमान ने खुद फिल्म के बारे में पूछा था और कहा था, ‘तुम मेरे बिना ये फिल्म नहीं बना सकते। फिल्म में मेरा एक रोल होना ही चाहिए।’ फिर हमने सोचा समझा और उनके लिए एक रोल फाइनल किया… तो इस सलमान इस फिल्म का हिस्सा बने।
यश ने ‘रामायण’ के बारे में क्या कहा?
यश का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में यश फॉरेन मीडिया से बात करते हुए कहते हैं, ‘रामायण में कई एक्शन सीन्स हैं, लेकिन अगर बेस्ट सीन की बात करनी हो, तो एक सीन है जिसमें रावण की लड़ाई जटायु नाम के पक्षी के साथ होती है। जटायु पक्षियों का राजा है और बहुत बड़ा पक्षी है। रावण और जटायु के बीच जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस दिखाया जाएगा फिल्म में। ये सीक्वेंस कमाल का है। बेशक, इसे विजुअल इफेक्ट्स (VFX) की मदद से तैयार किया गया है।’
डकैत ओटीटी रिलीज
डेक्कन क्रॉनिकल की रिपोर्ट के मुताबिक, आदिवी शेष और मृणाल ठाकुर की फिल्म ‘डकैत’ 8 मई को तेलुगू, तमिल, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। हालांकि, अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
विकी कौशल की अपकमिंग फिल्म
विकी कौशल, संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ खत्म करने के बाद अपनी अपकमिंग पौराणिक महाकाव्य ‘महावतार’ पर काम शुरू करेंगे। पहले छह महीने विकी कौशल की ट्रेनिंग होगी। इसके बाद साल 2027 की जनवरी में इसकी शूटिंग शुरू होगी जो दिसंबर 2027 तक पूरी हो जाएगी।
नाना पाटेकर का वर्कआउट वीडियो
A post shared by Atul Kasbekar (@atulkasbekar)
फोटोग्राफर-प्रोड्यूसर अतुल कासबेकर ने इंस्टाग्राम पर नाना पाटेकर का एक वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में नाना पाटेकर ट्राइसेप डिप्स करते नजर आ रहे हैं। अतुल ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, ‘अ-हो नाना साहेब…!!! आपने तो मेरे फिटनेस गोल्स ही बदल दिए! ये हैं नाना पाटेकर जी। इनकी उम्र 76 साल है। ये बार्स पर ट्राइसेप डिप्स कर रहे हैं। इन्होंने 15 डिप्स किए। क्या गजब के लेजेंड हैं।’
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News