Entertainment News LIVE: अजय देवगन की फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। फिल्म के फर्स्ट डे पर अजय देवगन और जियो स्टूडियो की ओर से स्पेशल ऑफर दिया जा रहा है। 200 रुपये तक कि टिकट बुक करने पर 50% का डिस्काउंट दिया जा रहा है। ये फिल्म 1 अगस्त, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
सलमान खान का 28 साल पुराना काला हिरण केस एक बार फिर से चर्चा में आ गया है। सोमवार को राजस्थान उच्च न्यायालय ने सलमान खान द्वारा अपनी सजा के खिलाफ दायर आपराधिक याचिका और राज्य सरकार द्वारा सह-आरोपियों को बरी किए जाने के खिलाफ याचिका को एक साथ सुनने का फैसला किया। इस सिलसिले में अदालत ने सुनवाई की अगली तारीख 22 सितंबर 2025 तय की है।
वहीं, अभियोजन पक्ष के वकील महिपाल बिश्नोई ने बताया कि सलमान खान के वकीलों ने जिला एवं सत्र न्यायालय में लंबित अपील को हाईकोर्ट स्थानांतरित कराने की याचिका दायर की थी, ताकि दोनों मामलों की एक साथ सुनवाई हो सके। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कुछ तकनीकी कारणों से स्थानांतरण में देरी हुई, जिसके चलते अपीलों पर सुनवाई लंबित पड़ी थी। अब जब दोनों याचिकाएं एक ही मंच पर पहुंच चुकी हैं, तो अदालत ने इन्हें जोड़ते हुए 22 सितंबर की तारीख तय की है।
इसके साथ ही आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ एक बार फिर से सुर्खियों में है। मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले एक्टर ने फैसला किया है कि वो इस फिल्म को ओटीटी पर नहीं बल्कि यूट्यूब पर रिलीज करेंगे। इसे यूट्यूब पर 100 रुपये में अब घर बैठे फैंस देख सकते हैं। उन्होंने इसके लिए 125 करोड़ की ओटीटी डील को ठुकरा दिया है।
टीवी एक्ट्रेस अनुषा दांडेकर ने अपनी पर्सनल लाइफ और शादी को लेकर बात की है। उन्होंने बताया कि उन पर शादी का कोई दबाव नहीं है और वो खुद को डेट करना सीख रही हैं। पढ़िए पूरी खबर।
अजय देवगन की फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। फिल्म के फर्स्ट डे पर अजय देवगन और जियो स्टूडियो की ओर से स्पेशल ऑफर दिया जा रहा है। 200 रुपये तक कि टिकट बुक करने पर 50% का डिस्काउंट दिया जा रहा है। ये फिल्म 1 अगस्त, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
https://twitter.com/taran_adarsh/status/1950422231424946656
29 एक्टर्स के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला सामने आने के बाद खलबली मच गई। इसी में से एक प्रकाश राज का नाम भी है, जो ईडी के सामने पेश हुए हैं। ऑनलाइन बेटिंग ऐप से जुड़े मामले में पूछताछ की जाएगी। गैरकानूनी सट्टेबाजी ऐप के प्रमोशन का आरोप है।
दिल्ली से 25 जुलाई को लापता हुए तीन नाबालिग लड़के मंगलवार को महाराष्ट्र के नासिक में मिले। उन्हें एक रेलवे स्टेशन पर सुरक्षित बरामद किया गया। ये लड़के अभिनेता सलमान खान से मिलने की चाह में घर से मुंबई के लिए निकले थे। पुलिस ने बताया कि 13, 11 और नौ साल की उम्र के तीनों लड़कों की कथित तौर पर एक ‘ऑनलाइन गेमिंग’ मंच के जरिए महाराष्ट्र के जालना निवासी वाहिद नाम के एक व्यक्ति से दोस्ती हुई थी।
आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ एक बार फिर से सुर्खियों में है। मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले एक्टर ने फैसला किया है कि वो इस फिल्म को ओटीटी पर नहीं बल्कि यूट्यूब पर रिलीज करेंगे। इसे यूट्यूब पर 100 रुपये में अब घर बैठे फैंस देख सकते हैं। उन्होंने इसके लिए 125 करोड़ की ओटीटी डील को ठुकरा दिया है।
सलमान खान का 28 साल पुराना काला हिरण केस एक बार फिर से चर्चा में आ गया है। सोमवार को राजस्थान उच्च न्यायालय ने सलमान खान द्वारा अपनी सजा के खिलाफ दायर आपराधिक याचिका और राज्य सरकार द्वारा सह-आरोपियों को बरी किए जाने के खिलाफ याचिका को एक साथ सुनने का फैसला किया। इस सिलसिले में अदालत ने सुनवाई की अगली तारीख 22 सितंबर 2025 तय की है।