LIVE: Jolly LLB 3 की कितनी कमाई? फिल्म OG ने दो दिन में कमा डाले 100 करोड़ – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Entertainment News LIVE Update in Hindi: विद्युत जामवाल और शिवा कार्तिकेयन अपनी फिल्म Madharaasi को लेकर चर्चा में हैं. ये एक साइको एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जो जल्द ही ओटीटी पर दस्तक देने वाली है. फिल्म को लेकर प्राइम वीडियो की ओर से अपडेट सामने आया है कि इसकी 1 अक्टूबर को ओटीटी प्राइम वीडियो पर स्ट्रीमिंग की जाएगी.
आर्यन खान की ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ से कमबैक करने वाले रजत बेदी का नाम IDMB की टॉप 10 की लिस्ट में शामिल हो गया है. कभी वो 954 पोजिशन पर आते थे. आर्यन की सीरीज के बाद से उन्होंने काफी पॉपुलैरिटी हासिल की.
यह भी पढ़ें: पवन कल्याण की ‘ओजी’ ने ‘कूली’ को चटाई धूल, बनी 2025 की सबसे बड़ी ओपनर
इसके साथ ही संजय कपूर की 30 हजार करोड़ की प्रॉपर्टी विवाद चल रहा है. इस पर प्रिया सचदेव की एक याचिका पर आज दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई की जाएगी. दरअसल, बीते दिन ही प्रिया सचदेव कपूर ने एक अर्जी दाखिल की थी और इसमें वसीयत की गोपनीयता रखने की मांग की थी. उन्होंने अनुरोध किया था कि इस जानकारी को सीलबंद लिफाफे में रखा जाए और करिश्मा कपूर के बच्चों से एक गोपनीयता बयान (नॉन-डिस्क्लोजर स्टेटमेंट) देने को कहा जाए, क्योंकि यह मामला संवेदनशील और गोपनीय जानकारी से संबंधित है. मनोरंजन जगत के हर अपडेट्स पाने के लिए News 24 लाइव से जुड़े रहिए.
अक्षय कुमार की फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ का लेटेस्ट कलेक्शन आ गया है. sacnilk के अनुसार, फिल्म ने 2.62 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. वहीं, फिल्म OG ने दूसरे दिन 19.24 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. फिल्म OG का दो दिन का कलेक्शन 103.99 करोड़ रुपये हो गया है.
जान्हवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट फोटोज शेयर की हैं, जिनमें वो व्हाइट कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं. जान्हवी कपूर का ये लुक बेहद कमाल का है और इसमें वो बला की खूबसूरत लग रही हैं.

https://www.instagram.com/p/DPEID7mCHxT/?img_index=1
Shraddha Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर का एक फनी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक्ट्रेस फनी वे में फैन को धमकी दे रही हैं. हालांकि, अभिनेत्री का अंदाज बेहद क्यूट होता है और उनकी बात पर सभी जोर से ठहाका भी लगा देते हैं. पढ़िए पूरी खबर…
आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना लंबे समय से फिल्म ‘थामा’ को लेकर चर्चा में हैं. इस हॉरर कॉमेडी ड्रामा फिल्म का निर्माण मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले किया गया है. ये मूवी इस दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में 21 अक्टूबर को दस्तक देने वाली है. ऐसे में आपको इसके फनी डायलॉग्स के बारे में बता रहे हैं. पढ़िए पूरी खबर…
तारा सुतारिया वेकेशन पर हैं. तारा ने अपने इंस्टाग्राम पर वेकेशंस से पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वो मस्ती करती नजर आ रही हैं. तारा के पोस्ट पर फैंस ने जमकर रिएक्शन दिया है और खूब कमेंट्स किए हैं.

https://www.instagram.com/p/DPELs4MCZPk/?img_index=1
साउथ सिनेमा के अभिनेता दुलकर सलमान की लग्जरी गाड़ी जब्त करने के मामले में केरल हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाई है. कोर्ट ने कस्टम विभाग को जवाब देने के लिए कहा है. बता दें कि कस्टम अधिकारियों ने दुलकर की 2004 मॉडल लैंड रोवर डिफेंडर को हिरासत में ले लिया था.
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट फोटोज शेयर की हैं. इन फोटोज में श्रद्धा कपूर लाल रंग की साड़ी में नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस की ये फोटोज बेहद कमाल की हैं और वो बेहद सुंदर लग रही हैं.

https://www.instagram.com/p/DPEa0hHiZ9-/?img_index=1
Who is Shekhar Jyoti Goswami: बॉलीवुड सिंगर जुबीन गर्ग की डेथ केस मामले में शेखर ज्योति गोस्वामी को हिरासत में लिया गया है. शेखर के अरेस्ट होने के बाद से ही चर्चा हो रही है कि वो कौन हैं और सिंगर से उनका क्या रिश्ता है? पढ़िए पूरी खबर…

आरजे महवश ने एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वो समंदर किनारे मस्ती करती नजर आ रही हैं. इस पोस्ट में आरजे ने कई फोटोज भी शेयर की हैं, जो बेहद खूबसूरत हैं.

https://www.instagram.com/p/DPEW8RCElCZ/?img_index=1
Boney Kapoor, Sridevi: बॉलीवुड के मशहूर निर्माताओं में से एक बोनी कपूर अक्सर ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ जाते हैं. प्रोड्यूसर अपनी वाइफ को लेकर कुछ ना कुछ शेयर करते रहते हैं. हाल ही में भी बोनी ने कुछ ऐसा ही शेयर किया है, जो चर्चा में आ गया.पढ़िए पूरी खबर…
दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर संपत्ति विवाद में नया ट्विस्ट आ गया है. आज 26 सितंबर को दिल्ली हाईकोर्ट ने मामले पर सुनवाई की, जिसमें करिश्मा कपूर के बच्चों के वकील ने कथित वसीयत को फर्जी करार दिया. इतना ही नहीं बल्कि वकील ने ये भी आशंका जताई कि गोपनीयता का दिखावा संजय की संपत्ति ठगने के लिए किया जा रहा है.
ईशा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एथनिक लुक की लेटेस्ट फोटोज शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर आते ही छा गईं. ईशा की इन फोटोज पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं और कमेंट्स के जरिए उनकी तारीफ कर रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/DPEMjgHDJ9r/?img_index=1
‘बिग बॉस 19’ के वीकेंड का वार पर क्या होने वाला है, उसे लेकर अपडेट मिला है. इस बार सलमान खान बाकी कंटेस्टंट्स के साथ-साथ अभिषेक बजाज की भी क्लास लगा सकते हैं. इस हफ्ते वो घर के कैप्टन थे. अब उन्हें सलमान क्यों डांटेंगे, ये जानने लिए फैंस एक्साइटेड होंगे.

#weekendkavaar Updates Salman Khan has taken the CLASS of Abhishek Bajaj as per the report.
साउथ की फिल्म ‘ओजी’ बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर रही है. इसी बीच एक बुरी खबर सामने आई है कि सुपरस्टार पवन कल्याण की तबीयत खराब होने के कारण उन्हें हैदराबाद ले जाया गया है. एक्टर को तेज बुखार और खांसी की समस्या थी. उनका बुखार कम नहीं हुआ, तो अब उन्हें बेहतर इलाज के लिए हैदराबाद ले जाया गया है. अब डॉक्टरों की एक खास टीम उनका इलाज करेगी.
अशनीर ग्रोवर को ‘बिग बॉस 19’ में वाइल्ड कार्ड बनकर आने के लिए अप्रोच किया गया है. इस मेल का स्क्रीनशॉट उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. साथ ही मजाक उड़ाते हुए कहा है कि वो तो फ्री हो जाएंगे, लेकिन सलमान भाई से पूछ लें. पढ़िए पूरी खबर…

‘बिग बॉस 19’ का नया प्रोमो सामने आया है. इस वीडियो में नेहल बैठकर अपने ग्रुप से बातें कर रही हैं. तभी अमाल मलिक और उनके बीच अवेज को लेकर बहस हो जाती है और देखते ही देखते नेहल रो पड़ती हैं. अमाल की वजह से नेहल की आंसू निकल आए हैं.
https://www.instagram.com/p/DPDtplNDR2d/
श्वेता तिवारी ने वेस्टर्न ड्रेस में कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. एक्ट्रेस ने थाई हाई स्लिट ड्रेस में अपनी खूबसूरती का जलवा दिखाया है. फिटेड ड्रेस में श्वेता तिवारी बेहद हसीन लग रही हैं. उनकी फोटोज को देख फैंस एक बार फिर उन पर दिल हार बैठेंगे.

https://www.instagram.com/p/DPDt4EHDaiz/?hl=en&img_index=3
होम्बले फिल्म्स और ऋषभ शेट्टी की कांताराः चैप्टर 1 इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म है, जो कि 2022 में रिलीज हुई फिल्म ‘कांतारा’ का प्रीक्वल है. इसे 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. ऐसे में अब फिल्म के रिलीज से पहले मुंबई में इसका प्री-रिलीज इवेंट रखा गया है. यह इवेंट 29 सितंबर को होगा. मूवी का ट्रेलर पहले ही जारी किया जा चुका है, जिसे ट्रेलर ने सिर्फ़ 24 घंटे में 107 मिलियन से ज़्यादा व्यूज़ और 3.4 मिलियन से ज़्यादा लाइक्स मिल चुके हैं.

कार्तिक आर्यन ने अपने पेरेंट्स के साथ मिलकर मुंबई के अंधेरी वेस्ट इलाके में नया ऑफिस स्पेस खरीदा है. इसकी कीमत करीब 13 करोड़ रुपये बताई जा रही है. ये डील सितंबर 2025 में रजिस्टर हुई है. यहां उन्हें 1,905 स्क्वायर फीट कार्पेट एरिया और 2,095 स्क्वायर फीट बिल्ट-अप एरिया मिला है. इसके साथ 3 कार पार्किंग की सुविधा भी दी गई है.
आज आपको 2025 की उस रोमांटिक ड्रामा फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसका बजट महज 50 करोड़ था लेकिन कमाई के मामले में फिल्म धुरंधर निकली. इसने इंडस्ट्री के दिग्गजों तक को पीछे छोड़ दिया. पढ़िए पूरी खबर…
यूट्यूबर अरुण महाशेट्टी के घर एक बार फिर किलकारियां गूंज उठी हैं. वो दूसरी बार बेबी गर्ल के पिता बने हैं. यूट्यूबर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर बेटी के पैदा होने का ऐलान किया है. अरुण महाशेट्टी ने बेटी का नाम एलीना रखा है. साथ ही उन्होंने अपनी छोटी बेटी का फेस भी रिवील कर दिया. यहां पढ़ें पूरी खबर…
https://www.instagram.com/p/DPBiWRgCDqM/
‘बिग बॉस 19’ में तान्या मित्तल को भावुक देखा जा सकता है. ऐसे में अब उन्हें अमाल मलिक का सपोर्ट मांगते हुए देखा जा सकता है. इमोशनल तान्या, अमाल के सामने खुलकर कहती है, ‘तुम्हें पता है शहबाज़ और ज़ीशान तुम्हारे साथ हैं, लेकिन इस घर में हर कोई मेरे खिलाफ है. समझने की कोशिश करो मैं कैसा महसूस कर रही हूं.’ वहीं, अमाल उन्हें मजबूत बने रहने के लिए प्रेरित करते हैं. इस पर तन्या आगे कहती हैं, ‘अगर तुम परेशान होते, तो मैं तुम्हारे लिए हर चीज छोड़ देती, लेकिन तुम मेरे नजरिए से चीजों को नहीं देख रही हो. कल मेरा जन्मदिन है, और हर कोई मेरे खिलाफ है.’
विद्युत जामवाल अपनी फिल्म Madharaasi को लेकर चर्चा में हैं. ये एक साइको एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जो जल्द ही ओटीटी पर दस्तक देने वाली है. फिल्म को लेकर प्राइम वीडियो की ओर से अपडेट सामने आया है कि इसकी 1 अक्टूबर को ओटीटी प्राइम वीडियो पर स्ट्रीमिंग की जाएगी.

‘बिग बॉस 19’ से नया अपडेट सामने आया है. तान्या को शहबाज के सामने अपना दुखड़ा रोते हुए देखा गया कि पूरा घर उनके खिलाफ है. वह बताती हैं कि अमाल ने उन पर दोहरा खेल खेलने का आरोप लगाया. भावुक होकर, तन्या कहती है, ‘पूरा घर मेरे खिलाफ है, हर कोई मुझे पलटने वाली कहता है. मैं वास्तव में दुखी हूं.’ शहबाज़ उसे सांत्वना देने की कोशिश करते हैं. वह अमाल से बात करने का वादा करते हैं, लेकिन तन्या के आंसू नहीं थमते हैं. उन्हें लगता है कि उनके साथ कई नहीं है.
बॉलीवुड सिंगर उदित नारायण के बेटे और होस्ट आदित्य नारायण ने बताया किया कि 2007 में 18 साल की उम्र में उन्होंने टीवी रियलिटी शो ‘सा रे गा मा पा चैलेंज’ में बतौर होस्ट नजर आए थे और इसके लिए उन्हें हर एपिसोड के 7500 रुपये मिले थे. पढ़िए पूरी खबर…
आर्यन खान की ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ से कमबैक करने वाले रजत बेदी का नाम IDMB की टॉप 10 की लिस्ट में शामिल हो गया है. कभी वो 954 पोजिशन पर आते थे. आर्यन की सीरीज के बाद से उन्होंने काफी पॉपुलैरिटी हासिल की.
बीती शाम बेहद ही खास रही. कल्याण जूलर्स की ओर से नवरात्रि का सेलब्रेशन किया गया, जिसमें ‘पुष्पा 2’ फेम एक्ट्रेस श्रीलीला पहुंचीं. इस दौरान उन्होंने पहले से मौजूद नागार्जुन के परिवार से मुलाकात की. इसका एक वीडियो भी सामने आया है. देखिए…

https://www.instagram.com/reel/DPB9JRKE3il/?igsh=MXRxM3o1OTZpajQ5cg%3D%3D

71वें नेशनल अवॉर्ड में विक्रांत मैसी को फिल्म ’12वीं फेल’ के लिए बेस्ट एक्टर चुना गया. इस सम्मान को पाने के बाद उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा. ऐसे में अब नेशनल अवॉर्ड जीतने पर गौतम अडानी ने अभिनेता का मान बढ़ाया है. उन्होंने शॉल उढ़ाकर सम्मानित किया और बधाई दी.

https://www.instagram.com/p/DPDTs1piFxU/?igsh=MnVmbWF0eThscmUw

‘बिग बॉस 19’ में नेहल चुडासमा की एंट्री एक बार फिर से हो चुकी है. उनकी एंट्री के बाद घर में काफी कुछ देखने के लिए मिला. वहीं, कुनिका सदानंद उन्हें वापस घर में देखकर काफी खुश दिखीं.
अमीषा पटेल अपने क्रश का खुलासा किया है और बताया कि वह उनके लिए अपने सारे प्रिसिंपल को साइड में रख सकती हैं. इतना ही नहीं, वह एक्टर के साथ वन नाइट स्टैंड भी करने के लिए तैयार हैं. पढ़िए पूरी खबर.
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News