[Live] MI W vs RCB W WPL 2026 Score: मुंबई को लगा एक और बड़ा झटका, कमलिनी को श्रेयंका ने भेजा पवेलियन – News24 Hindi

—विज्ञापन—

Mumbai Indians vs Royal Challengers Bangalore WPL 2026 Live Today Cricket Match Score and Updates: महिला प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत आज से हो गई है. टूर्नामेंट का पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और आरसीबी के बीच खेला जा रहा है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. मुंबई का खेमा स्टार प्लेयर्स से सजा हुआ है, लेकिन आरसीबी के पास भी मैच विनर्स की फौज मौजूद है. हालांकि, एलिसा पैरी का ना होना आरसीबी को इस सीजन खल सकता है.
आरसीबी और मुंबई इंडियंस के बीच डब्ल्यूपीएल 2026 मैच का लाइव टेलीकास्ट आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकेंगे. वहीं, इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा आप जियोहॉटस्टार पर ले सकेंगे.
डीवाई पाटिल स्टेडियम की पिच को बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग माना जाता है. गेंद बल्ले पर काफी अच्छे से आती है, जिसके चलते शॉट्स लगाना काफी आसान रहता है. डब्ल्यूपीएल 2026 के ओपनिंग मुकाबले में मौसम पूरी तरह से साफ रहने की उम्मीद है यानी बारिश बिल्कुल भी खलल नहीं डालेगी.
महिला प्रीमियर लीग 2026 में आरसीबी और मुंबई इंडियंस की अब तक कुल 7 बार भिड़ंत हो चुकी है. इसमें से 4 में जीत हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी के हाथ लगी है. वहीं, 3 मैचों में मैदान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मारा है. यानी दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली है. 
मुंबई टीम की संभावित प्लेइंग 11 : हेली मैथ्यूज, नताली साइवर ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमनजोत कौर, अमेलिया केर, जी कमलिनी (विकेटकीपर), शबनम इस्माइल, साइका इश्काक़, सजीवन सजाना, संस्कृति गुप्ता, पूनम खेमनार
आरसीबी की संभावित प्लेइंग 11: स्मृति मंधाना (कप्तान), नादिन डी क्लार्क, श्रेयंका पाटिल, पूजा वस्त्राकर, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अरुंधती रेड्डी, राधा यादव, जॉर्जिया वोल, लॉरेन बेल, गौतमी नाइक, लिन्से स्मिथ.
28 गेंदों में 32 रन बनाने के बाद जी कमलिनी की पारी का भी अंत हो गया है. श्रेयंका पाटिल ने दिलाई है आरसीबी को तीसरी सफलता. क्या कमाल की गेंदबाजी कर रही हैं बेंगलुरु की बॉलर्स.
9 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस ने 50 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है. स्कोर बोर्ड पर 52 रन लग चुके हैं. कप्तान हरमनप्रीत कौर 10 और जी कमलिनी 29 रन बनाकर क्रीज पर डटी हुई हैं. एमाई को एक बड़ी साझेदारी की सख्त जरूरत है.
मुंबई इंडियंस को दूसरा झटका लग गया है. नैट सीवर ब्रंट बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में अपना विकेट गंवा बैठी हैं. नैट सीवर सिर्फ 4 रन ही बना सकीं. मुंबई ने दो बड़े विकेट पावरप्ले के अंदर ही गंवा दिए हैं.
मुंबई इंडियंस ने अपना पहला विकेट गंवा दिया है. लॉरेन बेल को लगातार अच्छी गेंदबाजी करने का इनाम मिला है. अमेलिया केर 15 गेंदें खेलने के बाद सिर्फ 4 रन बनाकर पवेलियन की ओर चल पड़ी हैं.
क्या कमाल के 2 ओवर अब तक लॉरेन बेल ने फेंके हैं. 3 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस के स्कोर बोर्ड पर महज 11 रन लगे हैं. 2 ओवर के स्पेल में बेल ने सिर्फ एक रन खर्च किया है. यह हाल पावरप्ले के अंदर रहा है.
धमाकेदार ओपनिंग सेरेमनी के बाद मुंबई इंडियंस की पारी का आगाज हो चुका है. अमेलिया केर और कमलिनी की सलामी जोड़ी क्रीज पर उतर चुकी है.
जैकलीन के धांसू डांस परफॉर्मेंस के बाद अब हनी सिंह अपनी आवाज से जलवा बिखर रहे हैं. पूरा डीवाई पाटिल स्टेडियम हनी सिंह की आवाज पर झूमता हुआ दिखाई दे रहा है.
ओपनिंग सेरेमनी शुरू हो चुकी है और हरनाज संधू के बाद जैकलीन फर्नांडिस अपने डांस मूव्स से समां बांध रही हैं.
डब्ल्यूपीएल 2026 के पहले मैच में टॉस का सिक्का आरसीबी के पक्ष में उछला है. स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. यानी मुंबई इंडियंस पहले बल्लेबाजी करती हुई दिखाई देगी.
WPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी का लाइव टेलीकास्ट आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकेंगे. वहीं, इसकी लाइव स्ट्रीमिंग का मजा आप जियो सिनेमा पर ले सकेंगे.
ओपनिंग सेरेमनी का आगाज अब से थोड़ी देर में होगा. जैकलीन-हनी सिंह और हरनाज अपनी परफॉर्मेंस से फैन्स का मनोरंजन करते हुए नजर आएंगे.
डब्ल्यूपीएल की ओपनिंग सेरेमनी में सचिन तेंदुलकर पहुंच चुके हैं. सचिन की मौजूदगी इस ओपनिंग सेरेमनी में चार चांद लगाने का काम करेगी.
मुंबई इंडियंस के लिए अच्छी बात यह है कि कप्तान हरमनप्रीत कौर इस समय जबरदस्त फॉर्म में हैं. श्रीलंका के खिलाफ हाल ही में टी-20 सीरीज में उनका बल्ला जमकर बोला था.
महिला प्रीमियर लीग के चौथे सीजन की ओपनिंग सेरेमनी में हनी सिंह अपने रैप सॉन्ग से जादू बिखेरते हुए दिखाई देंगे. वहीं, जैकलीन भी अपने डांस मूव्स से फैन्स को थिरकरने पर मजबूर करेंगी. हरनाज संधू की मौजूदगी से भी माहौल पूरा टाइट रहना वाला है.

आरसीबी और मुंबई इंडियंस की अब तक कुल 7 बार भिड़ंत हो चुकी है. इसमें से 4 में जीत हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी के हाथ लगी है. वहीं, 3 मैचों में मैदान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मारा है. यानी दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली है. 
मुंबई इंडियंस कागज पर काफी दमदार दिखाई दे रही है. स्टार बैटर्स के साथ-साथ टीम के पास इस बार बढ़िया बॉलिंग अटैक भी है. खुद कप्तान हरमनप्रीत कौर अच्छी फॉर्म में चल रही हैं.
आरसीबी के लिए बुरी खबर यह है कि एलिसा पेरी इस पूरे सीजन के लिए उपलब्ध नहीं हैं. पेरी का प्रदर्शन हर बार आरसीबी की जर्सी में कमाल का रहा है. ऐसे में टीम को उनकी कमी खल सकती है.
नमस्कार स्वागत है आपको महिला प्रीमियर लीग 2026 के पहले मुकाबले के लाइव ब्लॉग में, जहां डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस की भिड़ंत आरसीबी के साथ होनी है. कागज पर दोनों ही टीमें काफी दमदार दिखाई दे रही हैं.
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News