LPG संकट के बीच PM मोदी की सख्ती! कैबिनेट मीटिंग में बोले- अफवाह फैलाने वालों पर नजर रखें – AajTak

Feedback
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में मंत्रियों को एलपीजी आपूर्ति की स्थिति पर अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया है. उन्होंने मंत्रियों से कहा कि वे मौजूदा स्थिति को लेकर घबराहट पैदा करने वाली कोशिशों पर बारीकी से निगरानी करें. पीएम ने सोशल मीडिया पर विपक्ष के कथित प्रोपेगैंडा का आक्रामक तरीके से और पूरे आत्मविश्वास के साथ जवाब देने की सलाह दी है. 
प्रधानमंत्री के मुताबिक यह चुनौती सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है बल्कि वैश्विक घटनाक्रमों की वजह से पूरी दुनिया ऐसे ही हालातों का सामना कर रही है. 
उन्होंने कहा कि भारत की तैयारियां इस स्थिति से निपटने के लिए बेहद मजबूत हैं और सरकार किसी भी बाधा को संभालने के लिए पूरी तरह तैयार है.
अफवाहों पर कड़ी नजर
प्रधानमंत्री मोदी ने कैबिनेट के मंत्रियों को सचेत किया है कि कुछ लोग मौजूदा हालात का फायदा उठाकर जनता के बीच डर पैदा करना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि मंत्रियों को ऐसी गतिविधियों पर नजर रखनी चाहिए, जो स्थिति को पैनिक में बदलने की कोशिश कर रही हैं. सरकार का मानना है कि सही जानकारी साझा करके ही जनता के भरोसे को कायम रखा जा सकता है.
यह भी पढ़ें: कहीं कालाबजारी, कहीं कतारों में लोग बेहोश… शहर-शहर LPG संकट से हाहाकार
ग्लोबल क्राइसिस और भारत की तैयारी…
कैबिनेट मीटिंग में नरेंद्र मोदी ने जोर देकर कहा कि ईंधन की समस्या एक वैश्विक चुनौती है और भारत इससे अछूता नहीं है. हालांकि, उन्होंने आश्वस्त किया कि भारत की तरफ से की गई तैयारियां बहुत व्यापक हैं. सरकार के पास आपूर्ति श्रृंखला को अच्छा तरह बनाए रखने के लिए पर्याप्त संसाधन हैं. मंत्रियों को निर्देश दिया गया है कि वे इन तैयारियों के बारे में जनता को आक्रामक तरीके से जानकारी दें.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News