LPG सिलेंडर के दाम आज रांची में दिल्ली के मुकाबले 57.50 रुपये महंगा – Hindustan

मुख्य बातें

LPG Price Today: एलपीजी सिलेंडर आज सबसे महंगा लेह में है। यहां घरेलू रसोई गैस की कीमत 1119 रुपये है। जबकि, कमर्शियल सिलेंडर 3202.50 रुपये। दिल्ली की बात करें तो 14.2 किलो वाला सिलेंडर 942 रुपये और 19 किलो वालो कमर्शियल सिलेंडर 2738 रुपये। दिल्ली के मुकाबले लेह में घरेलू सिलेंडर 177 रुपये महंगा है। जबकि, कमर्शियल सिलेंडर के रेट में 664 रुपये का अंतर है।

इंडियन ऑयल लिमिटेड (IOCL) के लेटेस्ट रेट के मुताबिक रांची में घरेलू सिलेंडर 999.50 रुपये तो कमर्शियल 2922 रुपये। दिल्ली के मुकाबले रांची में घरेलू सिलेंडर 57.50 रुपये और कमर्शियल 184 रुपये महंगा है। हालांकि, आज देश में एलपीजी के सिलेंडर 1 अगस्त वाले रेट पर ही मिल रहा है। इस महीने के पहले दिन 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर करीब 200 रुपये सस्ता हुआ था।

बता दें भारत के 40 से अधिक शहरों के रसोई गैस और कमर्शियल गैस के दामों में बहुत अंतर है। इसके लिए भौगोलिक दूरी, लोकल टैक्स और ट्रांसपोर्टेशन चार्ज का सीधा असर इस अंतर के लिए जिम्मेदार है। आज 12 अगस्त रेट के हिसाब से सबसे सस्ता सिलेंडर चाहे वह घरेलू हो या कमर्शियल मुंबई में है। यहां घरेलू सिलेंडर 941.50 रुपये और कमर्शियल 2,691.50 रुपये है।

भोपाल में घरेलू सिलेंडर 970 रुपये और कमर्शियल 2,746 रुपये है। लखनऊ में घरेलू सिलेंडर के दाम 979.5 और कमर्शियल के 2,860.5 रुपये हैं। वहीं, पटना में घरेलू 1,040 और कमर्शियल 3,032.5 रुपये का है।

लेह ₹1,179

श्रीनगर ₹1,058

दिल्ली ₹942

गुरुग्राम ₹950.5

जयपुर ₹947

शिमला ₹986.5

अमृतसर ₹983

लेह ₹3,376.5

श्रीनगर ₹3,044

चंडीगढ़ ₹2,760

गुरुग्राम ₹2,755

दिल्ली ₹2738

बेंगलुरु में घरेलू सिलेंडर 944.5 और तिरुवनंतपुरम में कमर्शियल 2,744 रुपये बिक रहे हैं, जो इस क्षेत्र में सबसे किफायती हैं। इसके उलटा, अंडमान में घरेलू 1,018 रुपये और कमर्शियल 3,206.5 रुपये दोनों में सबसे महंगा बना हुआ है। हैदराबाद में घरेलू सिलेंडर 994 और कमर्शियल 2,985 रुपये का है। आज चेन्नई में घरेलू 957.5 और कमर्शियल 2,985 रुपये है।

पश्चिमी भारत की बात करें तो गुजरात के अहमदाबाद में घरेलू 949 और कमर्शियल 2,758 रुपये है। दमन में घरेलू सिलेंडर के दाम 956.5 और कमर्शियल के 2,736.5 रुपये है।

पूर्वोत्तर राज्य: पूर्वोत्तर के राज्यों में डिब्रूगढ़ (असम) घरेलू सिलेंडर 949 रुपये और कमर्शियल 2,825.5 रुपये में बिक रहा है। नॉर्थ त्रिपुरा में घरेलू 1,119.5, और कमर्शियल 3,256.5 रुपये का है।

दृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में ‘लाइव हिन्दुस्तान’ की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए ‘कुछ अलग’ और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। ​इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News