LPG Cylinder Booking: गैस सिलेंडर बुकिंग के नंबर जारी, व्हाट्सऐप-SMS या मिसकॉल देकर फटाफट ऐसे करें बुक – News24 Hindi

—विज्ञापन—
LPG Cylinder: मिडिल ईस्ट की जंग के कारण गैस सिलेंडर की कमी और व्यस्त फोन लाइनों के बीच, यह लेख एलपीजी सिलेंडर बुक करने के चार आसान डिजिटल तरीके बताता है। WhatsApp, SMS, मिस्ड कॉल और मोबाइल ऐप्स के माध्यम से मिनटों में बुकिंग की जा सकती है।
Bharat Gas एजेंसी के कस्टमर 1800224344 नंबर पर व्हाट्सऐप मैसेज करके सिलेंडर बुक कर सकते हैं। इसके लिए इसके लिए इस नंबर पर Hi लिखकर भेजें। रिप्लाई में ऑप्शन आएंगे, जिनमें से Refill Booking चुनकर सिलेंडर बुक कर सकेंगे। Indne Gas के कस्टमर 75888-88824 व्हाट्सऐप नंबर पर REFILL लिखकर भेजें। HP Gas यूजर 92222-01122 व्हाट्सऐप नंबर पर Hi या Book लिखकर भेजें।
Bharat Gas एजेंसी के कस्टमर फोन के मैसेज बॉक्स में LPG लिखें और 77150-12345 पर भेज दें। बुकिंग का कन्फर्मेशन SMS आ जाएगा। Indane Gas एजेंसी के कस्टमर मैसेज बॉक्स में REFILL टाइप करें और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 77189-55555 पर भेज दें। बुकिंग कन्फर्मेशन का मैसेज आ जाएगा।
अगर आपके पास इंटरनेट सर्विस नहीं है और अब व्हाट्सऐप भी इस्तेमाल नहीं करते हैं तो Bharat Gas एजेंसी के कस्टमर 77180-12345 नंबर पर मिस कॉल देकर सिलेंडर बुक कर सकते हैं। Indane Gas एजेंसी के ग्राहक 84549-55555 पर मिस्ड कॉल देकर सिलेंडर बुक कर सकते हैं। HP Gas के ग्राहक 949360-22222 पर मिस्ड कॉल देकर सिलेंडर बुकर कर सकते हैं। मिस्ड कॉल देने के बाद बुकिंग कन्फर्मेशन का मैसेज आ जाएगा।
आजकल मोबाइल ऐप के जरिए भी गैस सिलेंडर बुक किया जा सकता है। UMANG App, Paytm, PhonePe, Amazon Pay कैसे करें? ऐप खोलें और LPG या Gas Cylinder का विकल्प चुनें। अपनी गैस एजेंसी चुनकर कस्टमर नंबर या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालें। Book Cylinder पर क्लिक करें। कुछ सेकंड में सिलेंडर की बुकिंग हो जाएगी, लेकिन ध्यान रखें कि बुकिंग रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से ही होगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News