Lucknow basic teacher transfer Adjustment timetable has not been released | UP News| Today Latest Update in Hindi| Newstrack News in Hindi| UP ka Tazza Khabar | Lucknow News: परिषदीय विद्यालयों में तबादला समय सारिणी का इंतजार: – Newstrack

Lucknow News ( Pic- Social- Media)
Lucknow News: यूपी के परिषदीय विद्यालयों में जनपदों के भीतर और एक से दूसरे जिले में तबादले का शासनादेश जारी होने के बाद शिक्षकों का डाटा अपडेट किया गया है। लेकिन तबादले की समय सारिणी अभी तक घोषित नहीं की गई है। इन दिनों प्रदेश में भीषण ठंड की छुट्टियां 14 जनवरी को समाप्त होने वाली हैं। इस कारण शिक्षकों में समय सारणी को लेकर संशय बना हुआ है।
वहीं मामले को लेकर बीटीसी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि विभाग ने शिक्षकों से जुड़े मामलों को अनावश्यक रूप से लटका दिया है। अनिल यादव ने सवाल उठाया कि जब छुट्टियों में ही तबादला प्रक्रिया करनी तय थी। फिर क्यों इसे बार-बार टाला जा रहा है। बीटीसी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने मांग किया कि तबादला कार्यक्रम की समय सारणी जल्द घोषित की जाए। ताकि शिक्षकों को आगे की तैयारी में दिक्कतें नहीं हो पाए।
गौरतलब हे कि 31 दिसंबर से शुरू हुई ठंड की छुट्टियों में ही तबादले की प्रक्रिया की योजना है। जिसके तहत शासनादेश जारी हुआ था। इसके बाद, 10 जनवरी तक बीएसए को डाटा अपडेट करने का निर्देश दिया गया था। हालांकि अब तक तबादले की समय सारणी जारी नहीं की गई है। जिससे शिक्षकों में असमंजस का माहौल बना हुआ है।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News