Lucknow News: कैंट के रजमन बाजार निवासी व इंटर की छात्रा (18) को गैर समुदाय के युवक ने अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। फिर आरोपी ने पीड़िता के साथ कोर्ट में विवाह किया। पीड़िता का आरोप है कि विवाह के बाद आरोपी युवक और उसके परिजनों ने उस पर मुस्लिम धर्म अपनाने, प्रतिबंधित मांस खाने का दबाव बनाया। इस पर पीड़िता ने विरोध जताया तो उसे पीटा गया। पीड़िता ने कैंट थाने में आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म व परिजनों के खिलाफ मारपीट, धर्म परिवर्तन कराने और जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता ने रजमन बाजार पुलिस चौकी प्रभारी पर भी मामले में टालमटोल का आरोप लगाया है। कैंट थाना प्रभारी गुरप्रीत कौर ने बताया कि पीड़ित इंटर की छात्रा रजमन बाजार में रहती है। उसकी जान पहचान रजमन बाजार में ही रहने वाले नूर मोहम्मद उर्फ टुम्मन के साथ हुई थी। आरोप है कि टुम्मन ने उसे प्रेमजाल में फंसाया। फिर उसे बाहर लेकर चला गया। बाद में आरोपी ने पीड़िता से 27 जुलाई को कोर्ट मैरिज कर ली। कोर्ट मैरिज के बाद वह पीड़िता के साथ किराए पर रहने लगा।
दुष्कर्म का प्रयास, विरोध पर पीटा
कुछ समय पहले ही पीड़िता को पत्नी के रूप में रजमन बाजार घर लेकर आ गया। पीड़िता का आरोप है कि 12 अक्तूबर की रात करीब साढ़े नौ बजे नूर मोहम्मद उर्फ टुम्मन ने उससे जबरन शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया। दुष्कर्म के प्रयास का पीड़िता ने विरोध किया। इस पर नूर मोहम्मद ने उसे बुरी तरह से पीटा। आरोपी के परिजनों ने उसका साथ दिया। उस पर टुम्मन और उसके परिजनों ने हाथापाई की। वह मुस्लिम धर्म नहीं अपनाना चाहती थी, लेकिन आरोपी परिजनों के साथ मिलकर उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाता था।
पीड़िता की पढ़ाई पर असर, मुकदमा
{{info}}
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
क्विज़ खेलें | कॉइन जीतें | ज्यादा फ़ायदे पाएं
आरोपी टुम्मन और उसके परिजनों की यातनाओं से परेशान होकर पीड़िता उनके चंगुल से भाग निकली। पीड़िता के मुताबिक इस बीच उसकी पढ़ाई पर भी असर पड़ रहा है। पढ़ाई सही से नहीं हो पा रही है। पीड़िता ने गुरुवार को कैंट थाने में आरोपी टुम्मन व उसके परिजनों के खिलाफ तहरीर दी। कैंट थाना प्रभारी गुरप्रीत ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर तुरंत ही आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस टीम जल्द ही आरोपियों को पकड़ लेगी।
चौकी प्रभारी पर टालमटोल का आरोप
पीड़िता ने रजमन बाजार पुलिस चौकी के प्रभारी पर भी गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता के मुताबिक उनसे आरोपियों के खिलाफ शिकायत की। इस पर चौकी प्रभारी ने कार्रवाई या मदद करने के बजाय टालमटोल शुरू कर दिया। वह उसे कार्रवाई के नाम पर टरकाने लगे। चौकी प्रभारी पर आरोप की भी जांच शुरू हुई है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play