Lucknow News: – लेसा व विजिलेंस की संयुक्त टीम ने अमौसी, ठाकुरगंज, चिनहट व इंदिरानगर में चलाया चेकिंग अभियान – कई लोग खंभे से अवैध केबल हटाते नजर आये, विभाग ने आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया
लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता।
राजधानी में बिजली चोरी पर शिकंजा कसने के लिए बुधवार तड़के लेसा और विजिलेंस की संयुक्त टीम ने जोरदार छापेमारी की। अमौसी, ठाकुरगंज, चिनहट और इंदिरा नगर जैसे प्रमुख इलाकों में अचानक चले इस अभियान से कटियाबाजों में हड़कंप मच गया। चेकिंग के दौरान कई लोग सीधे खंभे से कटिया डालकर बेधड़क एसी और कूलर चलाते पकड़े गए। टीम को देखते ही कई उपभोक्ता आनन-फानन में अवैध केबल हटाकर भागते नजर आए। चेकिंग टीम ने मौके पर ही सभी मामलों की वीडियोग्राफी की और खंभों से अवैध केबल काटकर जब्त कर लिए। विभाग ने आठ उपभोक्ताओं के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया।
काकोरी के बंशी गढ़ी में मीटर बाईपास करके बिजली चोरी का मामला सामने आया। वहीं, ठाकुरगंज क्षेत्र में विशेष चेकिंग के दौरान मेराज, मुमताज, वहीदा, भवन लाल और धर्म किशोर सीधे कटिया लगाकर बिजली का उपभोग करते मिले। इसके अलावा, मटियारी चौराहे पर इरशाद खान और इंदिरा नगर सेक्टर-25 में 5.3 किलोवाट की भारी कटिया चलाने वाले पंकज के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गई है।
Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play