Lucknow News: DRM ने लखनऊ रेलखंड का किया निरीक्षण, यात्री सुविधाओं-निर्माण कार्यों का जाना हाल,… – Newstrack

Lucknow News: उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के मंडल रेल प्रबंधक सुनील कुमार वर्मा ने रविवार को मंडल के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ लखनऊ-उतरेटिया–ट्रांसपोर्ट नगर–आलमनगर–लखनऊ रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान रेल प्रबंधक ने रेलखंड की संरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की और उतरेटिया, ट्रांसपोर्ट नगर तथा आलमनगर रेलवे स्टेशनों का गहन निरीक्षण किया।
लखनऊ मंडल के मंडल रेल प्रबंधक सुनील कुमार वर्मा ने सबसे पहले उतरेटिया स्टेशन का दौरा किया, जहाँ अमृत भारत स्टेशन योजना’ के अंतर्गत चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया गया। उन्होंने स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज, प्लेटफार्म, शौचालय, टिकट वितरण काउंटर, सर्कुलेटिंग एरिया, पैनल रूम, उद्घोषणा प्रणाली और सेकंड एंट्री की ओर चल रहे निर्माण कार्यों की बारीकी से जांच की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने और तय समय सीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के अगले चरण में मंडल रेल प्रबंधक ने ट्रांसपोर्ट नगर स्टेशन पहुंचे, जहाँ उन्होंने यात्री सुविधाओं और अन्य विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने सभी प्रचलित कार्यों को शीघ्रता से पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि यात्रियों को अधिकतम सुविधा मिल सके।
अंत में मंडल रेल प्रबंधक आलमनगर स्टेशन पहुंचे, जहाँ उन्होंने रेल कोच रेस्टोरेंट, सर्कुलेटिंग एरिया, पैनल रूम, स्टेशन परिसर की सफाई व्यवस्था, अप्रोच रोड और ड्रेनेज सिस्टम की स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए यात्री अनुभव को बेहतर बनाने पर बल दिया।
इस पूरे निरीक्षण अभियान में लखनऊ मंडल के अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे। मंडल रेल प्रबंधक द्वारा किए गए इस निरीक्षण को यात्रियों की सुविधा और रेलवे सेवाओं की गुणवत्ता सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
This Quiz helps us to increase our knowledge

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News