—विज्ञापन—
Madhubani Election Result 2025: बिहार की मधुबनी विधानसभा सीट मिथिला क्षेत्र की एक मजबूत सीट है. इस पर राजद की पकड़ पिछले दो विधानसभा चुनावों से बनी हुई है. मधुबनी विधानसभा सीट पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के माधव आनंद ने शानदार जीत दर्ज की है. उन्हें कुल 97,956 वोट मिले और 20,552 वोटों के अंतर से उन्होंने राजद उम्मीदवार को पटखनी दी है. यह जीत NDA के लिए अहम मानी जा रही है और क्षेत्र में पार्टी की ताकत को मजबूत करती है.
यहां पढ़ें सभी 243 सीटों के नतीजे- ECI Bihar Chunav Result 2025 LIVE Updates: EC ने 7 सीटों पर दिया रुझान
इस बार मधुबनी विधानसभा सीट से NDA के लिए आरएलएम, राष्ट्रीय लोक मोर्चा से माधव आनंद को टिकट दिया गया है. वहीं, राजद ने पुराने प्रत्याशी और विधायक समीर कुमार महासेठ को एकबार फिर उम्मीदवार बनाया है. इसके अलावा, प्रशांत किशोर की पार्टी से अनिल कुमार मिश्रा भी यहां से चुनाव लड़ रहे हैं. इन तीनों में से मधुबनी की जनता ने किसको अपना समर्थन दिया है, यह आज साफ हो जाएगा. इतना ही नहीं बिहार में किसकी सरकार बन रही है, इसके भी नतीजे जल्द आ जाएंगे. इस सीट से असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM से रशीद खलील भी चुनाव लड़ रहे हैं और कई निर्दलीय उम्मीदवार भी मुकाबले में हैं.
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में इस सीट पर समीर कुमार महासेठ आरजेडी से विधायक बने थे. उन्हें उस वक्त 71,332 वोट (38%) मिले थे. वहीं, उस साल इस सीट से दूसरे नंबर पर विकासशील पार्टी से सुमन कुमार महासेठ को 6814 वोटों के अंतर से हराया था. 2015 विधानसभा चुनाव की बात करें तो उस वर्ष भी समीर कुमार महासेठ आरजेडी से यहां से जीते थे. उन्हें तब 76,823 वोट पड़े थे. 2015 में इस सीट पर दूसरे नंबर पर बीजेपी के रामदेव महतो थे जिन्हें 69,516 वोट मिले थे.
मधुबनी सीट पर दूसरे चरण की वोटिंग यानी 11 नवंबर को मतदान प्रक्रिया हो चुकी है. अब नतीजों का इंतजार है. इस विधानसभा क्षेत्र में मुस्लिम वोटर्स 22.6% हैं. इसके अलावा, 13.16% अनुसूचित जाति के मतदाता है और 91.9% ग्रामीण मतदाता है. मधुबनी सीट पर 18.1% शहरी मतदाता है. बता दें कि 2020 के विधानसभा चुनावों में मधुबनी में कुल 3,46,962 मतदाता थे.
Madhubani Election Result 2025 LIVE Updates: वोटों में बढ़ोत्तरी से समझ आता है कि मधुबनी के कई बूथों पर उनका प्रभाव पहले से अधिक व्यापक हुआ है.
Madhubani Election Result 2025 LIVE Updates: मधुबनी विधानसभा सीट पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा के माधव आनंद को 7236 वोट मिले, जबकि अतिरिक्त 1466 वोटों ने उनके जनाधार में स्पष्ट बढ़त दर्ज कराई।
Madhubani Election Result 2025 LIVE Updates: मधुबनी सीट पर वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है. थोड़ी देर में सामने आएंगे रुझान.
Madhubani Election Result 2025 LIVE Updates: थोड़ी देर में शुरू होगी बिहार में मतदानों की गिनती.
Madhubani Election Result 2025 LIVE Updates: मधुबनी सीट पर NDA vs राजद का गेम, कौन मारेगा बाजी?
न्यूज 24 पर पढ़ें बिहार, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in