Live
Mahakumbh 2025 LIVE: सोमवार से महाकुंभ की शुरूआत हो गई. पहले दिन ही शाम 5 बजे तक डेढ़ करोड़ भक्तों ने आस्था की डुबकी लगाई. तो वहीं, मंगलवार मकर संक्रांति पर भी भारी भक्तों की भीड़ उमड़ेगी.
Mahakumbh 2025 LIVE: सोमवार से महाकुंभ का आगाज हुआ. महाकुंभ के पहले दिन शाम 5 बजे तक लगभग डेढ़ करोड़ श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं. उम्मीद है कि महाकुंभ के दूसरे दिन भी बड़ी संख्या में लोग गंगा में डुबकी लगाएंगे. संगम किनारे चारों तरफ सनातन धर्म की छठा बिखरी हुई है. हर किसी की जुबां पर राम का नाम और हर-हर महादेव का उदघोष हो रहा है. हालांकि पहला शाही स्नान 14 जनवरी को है. महाकुंभ 26 फरवरी तक चलेगा.
तीर्थराज प्रयागराज महाकुंभ की शुरुआत हो रही है. ऐसे में महाकुंभ के पहले दिन श्रद्धालुओं में संगम में डुबकी लगाने को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है. प्रयागराज के संगम तट पर आज से महाकुंभ का आगाज हो गया है. पौष पूर्णिमा का आज स्नान है. सुबह से ही श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगा रहे हैं. महाकुंभ 26 फरवरी तक चलेगा. बताया जा रहा है कि आज करीब 1 करोड़ श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगाएंगे. वहीं महाकुंभ के पहले स्नान पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर बधाई दी है.
विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला. उन्होंने अपने सोशल मीडिया हेंडल पर लिखा कि- बात तो PDA की करते हैं और कुंभ में मूर्ति मुलायम सिंह जी की लगाकर श्री राम भक्तों के जख्मों को नमक छिड़कने का काम करते हैं. यदि नमाजवादियों को स्वयं को दलितों का मसीहा बनने का दिखावा ही करना था तो भगवान वाल्मीकि जी की मूर्ति ही लगा देते. किंतु, उन्हें तो हिंदू समाज और विशेष कर संत समाज को चढ़ाना जो था. कुंभ में हिंदू द्रोहियों का आखिर क्या काम…!!
महाकुंभ को लेकर काशी में लगातार तैयारी की जा रही है. इसी कड़ी में नगर निगम की ओर से मंदिर और घाट के आसपास 50 अस्थाई यात्री आश्रय स्थल यानी बसेरा बनाए गए हैं. बाकी बनाने की तैयारी है. सफाई कर्मियों की भी एक बड़ी फौज मैदान में उतारी गई है. 1500 नए सफाई कर्मी कुंभ के लिए लगाए गए हैं. विश्वनाथ मंदिर के 2 किलोमीटर की परिधि में मीट की बिक्री पर रोक है वही घाटों पर नागरिकों की रेट लिस्ट भी फाइनल कर दी गई है, यानी कोई भी नाविक ज्यादा रुपए किसी भी श्रद्धालु से नहीं ले सकता. जगह-जगह शौचालय बनाए जा रहे हैं. इन यात्री आश्रय स्थल को सभी सुविधाओं से लैस किया जा रहा है.
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव जी, प्रयागराज महाकुंभ 2025 पर अनर्गल प्रलाप करने के बजाय आप महाकुंभ स्नान कर 2013 के कुंभ में हुई दर्दनाक दुर्घटना का प्रायश्चित करें, जब आपकी सरकार की असफलता ने देश को शर्मसार किया था. महाकुंभ केवल भाजपा का नहीं, यह भारतीय संस्कृति और आस्था का पर्व है. आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार इसे ऐतिहासिक और व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने हेतु पूरी तरह समर्पित है. गंदी राजनीति छोड़कर इस महायज्ञ का हिस्सा बनें और राष्ट्रहित में प्रार्थना करें.
ओडिशा के कानून मंत्री पृथ्वीराज हरिचंद्रन ने कहा कि महाकुंभ के लिए श्रद्धालुओं के लिए सभी व्यवस्थाएं की गई हैं. ओडिशा के श्रद्धालुओं के लिए विशेष रेलगाड़ियों और बसों की भी व्यवस्था की गई है. यूपी सरकार ने सुचारू व्यवस्था की है. हमने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुरक्षा पर अधिक ध्यान दिया है. ओडिशा सरकार ने श्रद्धालुओं के लिए सभी व्यवस्थाएं सुगम बनाई हैं. श्रद्धालु आसानी से ओडिशा से प्रयागराज जा सकते हैं.
प्रयागराज में महाकुंभ 2025 का पहला अमृत स्नान कल होगा. मकर संक्रांति के अमृत स्नान का ब्रह्म मुहूर्त सुबह 6.15 से शुरू होगा. सबसे पहले महानिर्वाणी अखाड़े के नागा संन्यासी स्नान करेंगे. महानिर्वाणी अखाड़े के साथ श्री शंभू पंचायती अटल अखाड़ा भी स्नान करेगा. सुबह 7:05 पर निरंजनी अखाड़ा और आनंद अखाड़ा स्नान करेगा. सुबह 8:00 बजे जूना अखाड़ा, आवाहन अखाड़ा और पंच अग्नि अखाड़ा स्नान करेगा. सुबह 10:40 पर बैरागी अखाड़े स्नान करेंगे. सबसे पहले 10:40 पर निर्मोही अनि अखाड़ा स्नान करेगा. 11:20 पर दिगंबर अनि अखाड़ा स्नान करेगा. 12:20 पर निर्वाणी अनि अखाड़ा स्नान करेगा. सबसे अंत में उदासीन परंपरा के तीनों अखाड़े स्नान करेंगे. 1:15 पर पंचायती नया उदासीन अखाड़ा स्नान करेगा. दोपहर 2:20 पर पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन स्नान करेगा. सबसे अंत में पंचायती निर्मल अखाड़ा दोपहर 3:40 पर स्नान करेगा. अखाड़े का स्नान लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहता है. महाकुंभ में 144 साल बाद दुर्लभ शुभ संयोग बन रहा है.
महाकुंभ मेला 2025 में साध्वी भगवती सरस्वती (आध्यात्मिक गुरु) ने कहा कि मैं अभी पहुंची हूं कुंभ क्षेत्र में, ये आस्था में डुबकी लगाना है. भारतीय संस्कृति अद्भुत है. यहां लोग पिकनिक स्पॉट नहीं, भक्ति से लोग आते हैं. पीएम मोदी और योगी जी ने आस्था और व्यवस्था का संगम बनाया है. यहां आना सौभाग्य की बात है. यहां डुबकी लगाना स्वयं में डुबकी लगाना है.
उत्तर प्रदेश के DGP प्रशांत कुमार ने कहा कि महाकुंभ 2025 का जो प्रथम स्नान है वो सुबह ब्रह्म मुहूर्त से शुरू हो चुका है और अभी तक लगभग 1 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम क्षेत्र में स्नान किया है. हमने सभी चीजों की व्यवस्था की. संगम में अभी भी भीड़ जारी है. सभी तकनीकों का उपयोग किया गया है, जिनमें से कई तकनीकें नई हैं. इन चीजों के कारण आम जनता को काफी सहूलियत मिली है. प्रयागराज क्षेत्र में या पूरे प्रदेश में कहीं भी कोई अप्रिय घटना घटने की सूचना नहीं मिली है. सभी विभागों के समन्वय से कार्रवाई हो रही है. जो मार्ग प्रयागराज की ओर जा रहे हैं वहां पर कोई ट्रैफिक या व्यवधान नहीं हैं.
महाकुम्भ मेले में दोपहर 12 बजे तक 80 लाख से ज्यादा श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा चुके हैं. प्रयागराज के जिलाधिकारी भी ग्राउंड जीरो पर उतरकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं. महाकुंभ मेला क्षेत्र में पहुंचे डीएम प्रयागराज रवींद्र कुमार मांदड के मुताबिक महाकुंभ का पहला स्नान पर्व पौष पूर्णिमा शांति पूर्ण ढंग से चल रहा है. शहर से लेकर मेला क्षेत्र तक खास सतर्कता बरती जा रही है.
महाकुम्भ में नजर आ रहा कारोबार और परोपकार का संगम. पौष पूर्णिमा स्नान पर्व पर बड़ी संख्या में संस्थाओं ने भंडारों का किया आयोजन. मेला प्रशासन द्वारा आवंटित खाने पीने की दुकानों पर भी दिखी भारी भीड़. पूरे प्रदेश से आए ठेले, रेहड़ी वालों की दुकानों पर भी श्रद्धालुओं का जमावड़ा.
महाकुंभ को लेकर DM प्रयागराज रविंद्र मांदर ने कहा, ‘महाकुम्भ-2025 के प्रथम स्नान लगातार जारी है. अबतक करीब 1 करोड़ श्रद्धालुओ ने स्नान किया है. संगम पर श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है. 14 को प्रथम अमृत स्नान पर चाक चौबंद की व्यवस्था की गई है. मकर संक्रांति पर प्रथम अमृत स्नान पर और अधिक पहुंचेंगे श्रद्धालु. कल प्रथम अमृत स्नान पर सबसे पहले अखाड़ों के संत-महंत करेंगें स्नान. प्रथम अमृत स्नान पर बंद रहेगा लेटे हुए हनुमान जी का मंदिर. संगम स्नान के बाद मंदिर के बाहर से श्रद्धालु ले सकेंगे हनुमान जी का आशीर्वाद.
14 जनवरी को होने वाले अमृत स्नान को ध्यान में रखते हुए बड़ा हनुमान मंदिर को बंद करने का फैसला किया गया है. मंगलवार के दिन बड़ी संख्या में हनुमान जी का दर्शन करने लोग पहुंचते हैं. ऐसे में मंदिर को बंद करने का फैसला किया गया है.
महाकुंभ मेले में दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन से आए एक श्रद्धालु ने कहा, “यह बहुत सुंदर है. सड़कें साफ-सुथरी हैं, लोग बहुत मिलनसार और खुश हैं. हम सनातन धर्म का पालन करते हैं.”
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, ‘पौष पूर्णिमा के पावन अवसर पर अमृत स्नान के साथ महाकुंभ का शुभारंभ हो गया है. इस पुण्य अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं. जय गंगे मैया.’
जैसे ही महाकुंभ मेला सोमवार को शुरू हुआ, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 45 दिवसीय विशेष आध्यात्मिक आयोजन को भारत की सांस्कृतिक विरासत का गौरवपूर्ण प्रमाण बताया. उन्होंने कहा, “दुनिया का सबसे बड़ा आध्यात्मिक और सांस्कृतिक समागम, महाकुंभ 2025, सोमवार को पवित्र शहर प्रयागराज में शुरू हुआ.” उन्होंने पहले दिन त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाने वाले श्रद्धालुओं, आगंतुकों, संतों और महात्माओं का हार्दिक स्वागत किया.
DIG वैभव कृष्ण ने कहा, “अनुमानित आंकड़ा 50 लाख के करीब है. अब तक इतने लोग स्नान कर चुके होंगे. व्यवस्था ठीक चल रही है. भीड़ नियंत्रण और ट्रैफिक की व्यवस्था ठीक तरीके से हो रही है. हमारी जितनी भी व्यवस्थाएं हैं वो काफी पर्याप्त है.”
महाकुंभ का आज से आगाज हो गया है. अभी तक 50 लाख लोग डुबकी लगा चुके हैं. देश-विदेश से आए श्रद्धालु डुबकी लगा रहे हैं. पौष पूर्णिमा के मौके पर लोग शुभ मुहूर्त के साथ डुबकी लगाना शुरू कर दिया है.
महाकुंभ का शुभारंभ हो चुका है. संगम पर सनातन का सबसे बड़ा संगम लगा हुआ है. आज पौष पूर्णिमा का पहला स्नान महाकुंभ में जारी है और इस दौरान यहां मौजूद स्वच्छता कर्मचारी भी भक्ति भाव से सराबोर हैं. संगम की सफ़ाई को वो अपना सौभाग्य मान रहे हैं.
प्रयागराज महाकुंभ मेला 2025 लाइव: संगम किनारे गंगा में डुबकी लगाने केवल देश के अलग-अलग राज्यों के ही नहीं बल्कि विदेशों से भी श्रद्धालु आ रहे हैं. नीदरलैंड से आए एक दंपति ने गंगा में डुबकी लगाई. इस दंपत्ति का कहना है कि नीदरलैंड में जितनी जनसंख्या है उतनी जनसंख्या एक साथ एक समय मे संगम किनारे है, जो अद्भुत है. इसके अलावा हिन्दू, मुस्लिम, क्रिश्चन सभी समुदाय के लोग यहां संगम किनारे हैं, जो अद्भुत है. ऐसे ही पूरी दुनिया को रहना चाहिए.
Mahakumbh 2025 LIVE: सोमवार से महाकुंभ का आगाज हुआ. महाकुंभ के पहले दिन शाम 5 बजे तक लगभग डेढ़ करोड़ श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं. उम्मीद है कि महाकुंभ के दूसरे दिन भी बड़ी संख्या में लोग गंगा में डुबकी लगाएंगे. संगम किनारे चारों तरफ सनातन धर्म की छठा बिखरी हुई है. हर किसी की जुबां पर राम का नाम और हर-हर महादेव का उदघोष हो रहा है. हालांकि पहला शाही स्नान 14 जनवरी को है. महाकुंभ 26 फरवरी तक चलेगा.
तीर्थराज प्रयागराज महाकुंभ की शुरुआत हो रही है. ऐसे में महाकुंभ के पहले दिन श्रद्धालुओं में संगम में डुबकी लगाने को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है. प्रयागराज के संगम तट पर आज से महाकुंभ का आगाज हो गया है. पौष पूर्णिमा का आज स्नान है. सुबह से ही श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगा रहे हैं. महाकुंभ 26 फरवरी तक चलेगा. बताया जा रहा है कि आज करीब 1 करोड़ श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगाएंगे. वहीं महाकुंभ के पहले स्नान पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर बधाई दी है.
पाचन से दर्द तक, बथुआ के फायदे जानकर हैरान रह जाएंगे आप
क्रू मेंबर्स के लिए बनाई फिल्म, फूंक डाले 150 Cr, निकल गया था मेकर्स का दीवाला
1989 के महाकुंभ में ऐसा क्या हुआ जिसने राम मंदिर आंदोलन छेड़ा!
'महाकुंभ की सबसे खूबसूरत साध्वी…' कभी करती थीं एंकरिंग-मॉडलिंग, देखें PHOTOS
किचन गार्डन में करें 10 Rs का ये उपाय… तेजी से होगी करी पते के पौधे की ग्रोथ
न आमिर खान, न अक्षय कुमार, 1 हीरोइन है इंडिया की सबसे बड़ी स्टार
किडनी को स्वस्थ रखना चाहते हैं? इन 5 फूड्स को करें डाइट में शामिल
8 जानलेवा बीमारियों का इलाज करता है ये एक दुर्लभ पेड़, कैंसर से लेकर किडनी…
35 बीघा खेत…60 टन पैदावार, 23 लाख कमाई, इस तरीके से कर रहा इस खेती,जानें राज
लाइव ब्लॉग
3 hours ago
6 minutes ago
20 hours ago
19 hours ago