Mahakumbh 2025 Live: हरियाणा के सीएम संगम में लगाएंगे डुबकी, मेले में पास वाली बाइक-कार को इंट्री, हटाई गई बैरिकेडिंग – Zee News Hindi

Prayagraj Kumbh Mela 2025 Live Updates: आज महाकुंभ का 25वां दिन है. अब तक 39 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई. वहीं, 7 फरवरी से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा. जानें पल-पल की अपडेट.
Trending Photos
Maha Kumbh Mela 2025 Live Updates: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रयागराज पहुंचे हैं. मेले के अंदर से बैरिकेडिंग को हटाया गया है. साथ ही पास वाली गाड़ियों को इंट्री मिल रही है. आज अब तक 48.70 लाख ने संगम में डुबकी लगा ली है. महाकुंभ का आज 25वां दिन है.  दुनियाभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं. वहीं, 7 फरवरी से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा. उधर, महाकुंभ भगदड़ की न्‍यायिक जांच होने वाली है. सरकार ने मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख मुआवजा देने का ऐलान किया था. 

महाकुंभ संबंधित ताजा समाचार के लिए जी न्यूज से जुड़े रहें. यहां पढ़ें Mahakumbh 2025 और Prayagraj News in Hindi  सबसे पहले ZEE UP-UK पर. उत्तर प्रदेश की हर ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट न्यूज हमारे पास, पाएं यूपी के नवीनतम समाचार और सबसे पहले खबर. 

Mahakumbh 2025 Live Updates: हरियाणा सीएम पहुंचे प्रयागराज
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रयागराज पहुंचे हैं. वह महाकुंभ में डुबकी लगाएंगे.
Mahakumbh 2025 Live Updates: कुंभ से लौटते श्रद्धालुओं के साथ सड़क हादसा
फतेहपुर – कुंभ के स्नान से लौट रहे श्रृद्धालुओं के साथ हुआ सड़क हादसा.तेज रफ्तार तीन कारें आपस में टकराई. हादसे में कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से हुए घायल. टायर फटने से कार डिवाइडर से टकराकर दूसरी लेन में गई. एक-एक करके तीन गाड़ियों के बीच हुई जोरदार भिड़ंत. सभी घायलों को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती. सदर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे-2 के लोधीगंज की घटना.
 
Mahakumbh 2025 Live Updates: अब तक 38.97 करोड़ ने लगाई संगम में डुबकी
प्रयागराज महाकुंभ में उत्तर प्रदेश सूचना विभाग के मुताबिक, 5 फरवरी तक 38.97 करोड़ से ज्यादा लोग आस्था की डुबकी लगा चुके हैं.
 
Mahakumbh 2025 Live Updates: श्रद्धालुओं का स्नान जारी
#WATCH | प्रयागराज, उत्तर प्रदेश: महाकुंभ 2025 में श्रद्धालु पावन स्नान के लिए पहुंच रहे हैं। #MahaKumbh2025 pic.twitter.com/q38uYcVs9A
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 6, 2025
Mahakumbh 2025 Live Updates: संगम स्नान के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु
#WATCH | प्रयागराज, उत्तर प्रदेश: महाकुंभ 2025 में श्रद्धालु पावन स्नान के लिए पहुंच रहे हैं।#MahaKumbh2025
(ड्रोन वीडियो महाकुंभ मेला क्षेत्र से है।) pic.twitter.com/TUZLhVRgVv
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 6, 2025
 
Prayagraj Kumbh Mela 2025 Live Updates: स्नान विशेष…सनातनी संदेश
#MahaKumbhMela2025
महाकुंभ में मोदी…संगम में स्नान
स्नान विशेष…सनातनी संदेश
2 घंटे संगम नगरी में रहे पीएम
सीएम योगी भी रहे PM के साथ मौजूद
संगम में लगाई आस्था की डुबकी#ZeeUPUK #UPNews #mahakumbh2025 @shukladeepali15 @Kundan_Jamaiyar pic.twitter.com/QnpukvmcFw
— Zee Uttar Pradesh Uttarakhand (@ZEEUPUK) February 6, 2025
Mahakumbh 2025 Live Updates: महाकुंभ के लिए ट्रेन को गोवा के मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी
#WATCH उत्तर गोवा: गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने करमाली रेलवे स्टेशन से महाकुंभ, प्रयागराज के लिए ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। pic.twitter.com/6TMKmFHjR2
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 6, 2025
 
Prayagraj Kumbh Mela 2025 Live Updates: महाकुंभ में दंपती को आया हार्ट अटैक
25 जनवरी को विदिशा के जगदीश प्रसाद शर्मा को पत्नी शीला के साथ संगम में स्नान के लिए आए थे. बुधवार की दोपहर पति-पत्नी को एकसाथ हार्ट अटैक आने से तबियत खराब हो गई. दोनों लोग सेक्टर 18 स्थित खालसा शिविर में ठहरे थे. एंबुलेंस से लाकर दोनों को केंद्रीय अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया.
Prayagraj Kumbh Mela 2025 Live Updates: रांची से प्रयागराज के लिए सीधी फ्लाइट
प्रयागराज महाकुंभ में जानेवाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए 15 फरवरी से रांची से सीधी विमान सेवा शुरू होने वाली है. 28 फरवरी तक यह सेवा होगी. इसका शेड्यूल इंडिगो ने अथॉरिटी को दे दिया है.
Prayagraj Kumbh Mela 2025 Live Updates: महाकुंभ में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी
महाकुंभ में 14 फरवरी से वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है. आज भक्तों के लिए झूंसी से तीन स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं. 14 को स्वच्छता, 15 को नदी स्वच्छता, 16 को ई-रिक्शा संचालन और 17 फरवरी को सबसे ज्यादा हैंड प्रिंट लगाएंगे. इसकी पूरी दुनिया गवाह बनेगी.
Prayagraj Kumbh Mela 2025 Live Updates: महाकुंभ से अखाड़ों की विदाई का समय
महाकुंभ में अमृत स्नान पूरे होने के बाद अखाड़ों की विदाई का समय आ गया है. इससे पहले बुधवार की रात श्री पंचायती अखाड़ा निरंजनी में साध्वी सत्यप्रिया गिरी को महामंडलेश्वर बनाया गया. इस महाकुंभ में निरंजनी अखाड़े में 16 महामंडलेश्वर और 1 जगद्गुरु बनाए गए हैं. 7 फरवरी को अखाड़े और उससे जुड़े साधु-संत प्रयागराज से विदा होंगे.
Prayagraj Kumbh Mela 2025 Live Updates: महाकुंभ राजनीति का विषय नहीं-धीरेंद्र शास्त्री
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि महाकुंभ राजनीति नहीं, आस्था का विषय है. यह भारत और उसकी संस्कृति का परिचय है.
Prayagraj Kumbh Mela 2025 Live Updates: आज गूंजेगा जनजाति युवाओं का शंखनाद
महाकुंभ में वनवासी कल्याण आश्रम की ओर से आज युवा कुंभ का आयोजन होने वाला है. जिसमें देशभर से 10 हजार से ज्यादा युवा शामिल होंगे. इसके अलावा मेले में आज से 10 फरवरी तक जनजाति समागम भी होगा. जिसमें देशभर के लगभग 25 हजार जनजाति श्रद्धालु अपने धर्म, संस्कृति और परंपरा की रक्षा का संकल्प लेंगे.
Prayagraj Kumbh Mela 2025 Live Updates: आज महाकुंभ आएंगे हरियाणा और मणिपुर के सीएम
संगम में डुबकी लगाने के लिए आज कई VVIP महाकुंभ आने वाले हैं. हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी अपने परिवार और प्रतिनिधिमंडल के साथ संगम में डुबकी लगाएंगे. इसके अलावा बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, त्रिपुरा के राज्यपाल इंद्रसेना रेड्डी नल्लू, मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले, बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद, राज्यसभा सांसद अरुण सिंह समेत ओडिशा, झारखंड, मध्य प्रदेश के मंत्री और कई अन्य भी संगम में डुबकी और गंगा पूजन के लिए करेंगे.
Prayagraj Kumbh Mela 2025 Live Updates: महाकुंभ भगदड़ से जुड़े संदिग्धों की तलाश तेज
महाकुंभ भगदड़ से जुड़े संदिग्धों की तलाश तेज हो गई है. कुंभ पुलिस रिपोर्ट के बाद कई राज्यों दबिश शुरू हो गई है. बीते 29 जनवरी को मौनी अमावस्या पर अमृत स्नान के पूर्व रात संगम नोज पर भगदड़ मच गई थी. जिसमें 30 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी.
Prayagraj Kumbh Mela 2025 Live Updates: महाराष्ट्र से आई महिलाओं ने लगाई डुबकी
#MahaKumbh2025
महाकुंभ में आस्था की डुबकी
महाराष्ट्र से आई महिलाओं ने लगाई डुबकी#ZeeUPUK #upnews #MahaKumbhMela #pmmodiinmahakumbh @ParidhiJoshiUK pic.twitter.com/rgCqVSCQn2
— Zee Uttar Pradesh Uttarakhand (@ZEEUPUK) February 6, 2025
Prayagraj Kumbh Mela 2025 Live Updates: वैष्णवों के सबसे बड़े दिगंबर अनि अखाड़े में चुनाव
महाकुंभ के दौरान वैष्णवों के सबसे बड़े दिगंबर अनि अखाड़े ने लोकतांत्रिक ढांचे की ओर अपना कदम बढ़ाया है. अनि अखाड़े में भी अब न सिर्फ सभी पदों के लिए चुनाव होने वाला है. बल्कि उनका कार्यकाल भी 12 साल के लिए तय होगा. दरअसल, अनि अखाड़े ने करीब 550 साल पुरानी परंपरा को छोड़कर लोकतांत्रिक ढांचे की ओर रुख किया है.
Prayagraj Kumbh Mela 2025 Live Updates: संगम में तनीषा मुखर्जी ने लगाई डुबकी
महाकुंभ में बॉलीवुड स्टार तनीषा मुखर्जी पहुंची हैं. तनीषा अजय देवगन की साली और अभिनेत्री काजोल की बहन हैं. तनीषा ने संगम में डुबकी लगाई. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
Prayagraj Kumbh Mela 2025 Live Updates: महाकुंभ में पीएम मोदी से मिले सपा की बागी विधायक
प्रयागराज महाकुंभ में बुधवार को सपा की बागी विधायक पूजा पाल ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इस दौरान पूजा पाल, जो चायल विधानसभा से सपा के टिकट पर विधायक हैं, बीजेपी विधायकों के साथ पीएम मोदी से मिली.
Prayagraj Kumbh Mela 2025 Live Updates: महाकुंभ में दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक क्लाउड किचन
महाकुंभ में अदाणी-इस्कॉन दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक क्लाउड किचन चला रहा है. 22 दिनों में 1 लाख 50 हजार किलो से ज्यादा सब्जियां, 1 लाख 35 हजार किलो से ज्यादा दालें और 19000 किलो से ज्यादा देसी घी का इस्तेमाल किया है.
Prayagraj Kumbh Mela 2025 Live Updates: महाकुंभ में मची भगदड़ मौतों की न्यायिक जांच
मौनी अमावस्या पर महाकुंभ में मची भगदड़ मौतों की न्यायिक जांच कर रहे न्यायिक आयोग ने घटना को लेकर आम लोगों से जानकारी मांगी है. घटना के संबंध में शपथ पत्र के साथ कोई भी व्यक्ति न्यायिक आयोग में अपना बयान दर्ज करा सकता है. विकास भवन, जनपथ, हजरतगंज के प्रथम तल के कमरा नंबर – 108 में आयोग के दफ्तर में बयान दर्ज कराया जा सकता है. इसी एड्रेस पर बयान जानकारी दी जा सकती है.
Prayagraj Kumbh Mela 2025 Live Updates: अब तक कितने श्रद्धालुओं ने किया स्नान?
महाकुंभ का 25वां दिन आज है. जिसमें दुनियाभर से करोड़ों श्रद्धालु आए हैं. अब तक 39 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई. 
Prayagraj Kumbh Mela 2025 Live Updates: 7 फरवरी से शुरू होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम
महाकुंभ में 7 फरवरी से फिर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन शुरू होने वाला है. जिसमें देश की विविध संस्कृतियों का संगम होगा. गंगा पंडाल में चल रहे मुख्य आयोजन को लेकर संस्कृति विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News