Kumbh Mela 2025 Live Updates: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका भी महाकुंभ आएंगे. कांग्रेस के दोनों नेता स्नान के बाद शंकराचार्य और संतों का आशीर्वाद लेंगे. महाकुंभ का आज पांचवा दिन है. लोग आज सुबह से ही आस्था कीzरोड़ से अधिक लोगों ने संगम में आस्था की डुबकी लगा चुके हैं.
Trending Photos
Maha Kumbh Mela 2025 Live Updates: Maha Kumbh Mela 2025 LIVE: महाकुंभ को शुरू हुए पांच दिन हो गए हैं. इस दौरान करीब 7 करोड़ से अधिक लोगों ने संगम में आस्था की डुबकी लगा चुके हैं. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका भी महाकुंभ आएंगे. कांग्रेस के दोनों नेता स्नान के बाद शंकराचार्य और संतों का आशीर्वाद लेंगे. महाकुंभ में कुल 6 स्नान हैं, जिसमें से तीन अमृत स्नान है. पहला अमृत स्नान हो चुका है, जिसमें साढ़े तीन करोड़ से अधिक लोगों ने डुबकी लगाई.
महाकुंभ संबंधित ताजा समाचार के लिए जी न्यूज से जुड़े रहें. यहां पढ़ें Mahakumbh 2025 और Prayagraj News in Hindi सबसे पहले ZEE UP-UK पर. उत्तर प्रदेश की हर ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट न्यूज हमारे पास, पाएं यूपी के नवीनतम समाचार और सबसे पहले खबर.
Mahakumbh 2025 Live Updates: पांचवें दिन दोपहर बजे तक 19 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी
महाकुंभ नगर : प्रयागराज महाकुंभ में पांचवें दिन दोपहर 12 बजे तक 19 लाख श्रद्धालुओं ने पुण्य की डुबकी लगाई. इसमें 10 लाख कल्पवासी शामिल हैं.
Mahakumbh 2025 Live Updates: महाकुंभ क्षेत्र में 1.50 लाख शौचालय बनाए गए
महाकुंभ नगर : महाकुंभ 2025 में प्रतिदिन करोड़ों श्रद्धालु संगम में पुण्य की डुबकी लगा रहे हैं. महाकुंभ मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 1.50 लाख शौचालय बनाए गए हैं.
Mahakumbh 2025 Live Updates: महाकुंभ में 27 जनवरी को विशाल सनातन धर्म संसद का आयोजन
महाकुंभ नगर : महाकुंभ मेले में 27 जनवरी को शांति सेवा शिविर में विराट सनातन धर्म संसद आयोजित की जाएगी. कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर की अगुवाई में होने वाली इस विराट सनातन धर्म संसद के लिए सेक्टर 17 के संगम लोअर मार्ग नाग वासुकी चौराहे पर विशाल पंडाल तैयार किया जा रहा है.
Mahakumbh 2025 Live Updates: स्वामी चिदानंद सरस्वती ने अखिलेश के बयानों पर किया पलटवार
महाकुंभ नगर : महाकुंभ 2025 पर अखिलेश यादव की टिप्पणी पर स्वामी चिदानंद सरस्वती ने पलटवार किया है. स्वामी चिदानंद ने कहा कि “मैं केवल एक ही बात कह सकता हूं कि यह आंकड़ों की बात नहीं है, बात अकड़ की है. दुनिया भर में बड़ी संख्या में लोग गूगल पर महाकुंभ मेला 2025 को सर्च कर रहे हैं.
Mahakumbh 2025 Live Updates: अब तक 7 करोड़ लोगों ने लगाई डुबकी
महाकुंभ नगर : प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में अब तक 7 करोड़ लोगों ने गंगा-यमुना और अदृश्य सरस्वती में पवित्र की डुबकी लगा चुके हैं. 11 जनवरी से 16 जनवरी के बीच महज छह दिन के अंदर अब तक सात करोड़ से ज्यादा लोगों ने संगम त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगाई है.
Mahakumbh 2025 Live Updates: राहुल-प्रियंका के महाकुंभ आगमन से बीजेपी घबराई : कांग्रेस प्रवक्ता
लखनऊ : कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के महाकुंभ आने को लेकर सियासत शुरू हो गई है. कांग्रेस प्रवक्ता ने बीजेपी पर हमला बोला है. कांग्रेस प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने कहा कि महाकुंभ में भाजपा सरकार द्वारा किए गए भ्रष्टाचार की पोल खुलने के डर से राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के महाकुंभ आने का विरोध कर रही बीजेपी. महाकुंभ और प्रयागराज से गांधी परिवार का पुराना और गहरा नाता है. भाजपा धर्म की आड़ में राजनीति करती है इसलिए राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के महाकुंभ आने को राजनीति बता रही.
Mahakumbh 2025 Live Updates: 60 फीसद से अधिक घरेलू यात्राएं धार्मिक स्थलों
लखनऊ : धार्मिक यात्राओं से अर्थव्यवस्था को रफ्तार मिल रही है. पंजाब, हरियाणा और दिल्ली चैंबर ऑफ कॉमर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत में 60 फीसद से अधिक घरेलू यात्राएं धार्मिक स्थलों की होती हैं. धार्मिक पर्यटन आर्थिक उन्नति और सांस्कृतिक आदान-प्रदान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. धार्मिक पर्यटन की संभावनाओं का अधिकतम लाभ लेने के लिए ऐसी सभी जगहों को बेहतरीन बुनियादी सुविधाओं, सड़क और एयर कनेक्टिविटी, आने वालों की सुरक्षा और सेवा देनी होती है.
Mahakumbh 2025 Live Updates: मौनी अमावस्या पर 10 करोड़ श्रद्धालु कर सकते हैं स्नान
योगी सरकार ने अनुमान लगाया है कि इस बार मौनी अमावस्या पर्व पर 10 करोड़ श्रद्धालु त्रिवेणी संगम में स्नान के लिए पहुंचेंगे। जिसका नज़ारा अभी से ही संगम तट पर देखने को मिल रहा है।
Mahakumbh 2025 Live Updates: महाकुंभ में आस्था का जनसैलाब
ब्रह्ममुहुर्त से ही त्रिवेणी के तटों पर आस्था का जनसैलाब देखने को मिल रहा है। देश के कोने कोने से श्रद्धालु पहुंचकर त्रिवेणी में पुण्य की डुबकी लगा रहे हैं.
Mahakumbh 2025 Live Updates: श्रद्धालुओं का हुजूम बना रहा रिकॉर्ड
त्रिवेणी के पावन तट पर लगे आस्था के महाकुंभ में श्रद्धालुओं का हुजूम हर दिन नए रिकॉर्ड बना रहा है. महाकुंभ के आम दिनों में भी 20 से 30 लाख श्रद्धालु हर दिन त्रिवेणी की पावन जलधारा में आस्था की डुबकी लगा रहें हैं.
Mahakumbh 2025 Live Updates: रामानंद गिरि बने जूना अखाड़े के महा मंडलेश्वर
जूना अखाड़ा में गुजरात के नाना भाई भरवार समाज के रामानंद गिरि (रामबाबू) को महामंडलेश्वर बनाया है.
Mahakumbh 2025 Live Updates: मौनी अमावस्या को लेकर प्रशासन की तैयारी
मौनी अमावस्या को लेकर प्रयागराज महाकुंभ प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. मकर संक्रांति पर उमड़ी भीड़ के बाद मौनी अमावस्या पर प्रशासन बदलाव कर रहा है.
Mahakumbh 2025 Live Updates: सीएम योगी कल आ सकते हैं महाकुंभ
महाकुंभ नगर से जुड़ी बड़ी ख़बर, सीएम योगी कल आ सकते हैं महाकुंभ, महाकुंभ के निरीक्षण के लिए कल आ सकते हैं सीएम योगी, पहले दो स्नान पर्व के बाद मेला क्षेत्र के कार्यों की समीक्षा करेंगे, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के साथ भी कुछ कार्यक्रमों में साथ रह सकतें हैं।
Mahakumbh 2025 Live Updates: बृजेश पाठक यूपी डिप्टी सीएम प्रियंका गांधी और राहुल गांधी के कुम्भ में आने पर कहा कि ये लोग सनातन को मानने वाले नहीं है. चुनाव के वक़्त मुखौटा लगा लेते हैं.
Mahakumbh 2025 Live Updates: प्रयागराज महाकुंभ में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और रायबरेली सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा भी आस्था की डुबकी लगाएंगे। कांग्रेस के सेवा दल के शिविर में दोनों नेताओं का आगमन होगा, संगम में स्नान और साधु संतों से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद भी राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा लेंगे। दोनों शीर्ष नेताओं के आगमन को लेकर जरूरी तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव मुकुंद तिवारी ने बताया कि नेहरू गांधी परिवार की पुरानी परम्परा का निर्वहन दोनों नेता करेंगे। मुकुंद तिवारी ने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू के अलावा इंदिरा गांधी और राजीव गांधी भी महाकुंभ आते रहें हैं। इस बार के महाकुंभ में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के भी आने की तैयारियां हैं। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि वह यहां पर आकर संगम स्नान करेंगे और मां त्रिवेणी से देश में फैली नफरत को खत्म करने और खुशहाली की कामना करेंगे।
Mahakumbh 2025 Live Updates: प्रयागराज |श्रद्धालु पवित्र स्नान के लिए त्रिवेणी संगम पर एकत्रित हुए। महाकुंभ 2025 में अब तक 7 करोड़ से अधिक श्रद्धालु भाग ले चुके हैं।

Mahakumbh 2025 Live Updates: प्रयागराज महाकुंभ से जुड़ी बड़ी खबर
राहुल और प्रियंका गांधी आएंगे महाकुंभ
फरवरी के पहले हफ्ते में आने का प्लान
संगम में स्नान करेंगे राहुल, प्रियंका
#MahaKumbh2025
प्रयागराज महाकुंभ से जुड़ी बड़ी खबर
राहुल और प्रियंका गांधी आएंगे महाकुंभ
फरवरी के पहले हफ्ते में आने का प्लान
संगम में स्नान करेंगे राहुल, प्रियंका #MahaKumbhMela2025 #MahaKumbh #एकता_का_महाकुम्भ #RahulGandhi #PriyankaGandhi pic.twitter.com/PMYnReHoDV
— Zee Uttar Pradesh Uttarakhand (@ZEEUPUK) January 17, 2025
Kumbh Mela 2025 Live Updates: क्या है शाही स्नान का महत्व?
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि शाहीस्नान सिर्फ कुंभ में ही होता है. कुंभ मेले के दौरान, जो भी शाही स्नान करता है, उसे जन्म मृत्यु के चक्र से मुक्ति मिल जाती है. साथ ही कई जन्मों के पाप मिट जाते हैं. शाही स्नान ज्यादातर साधु-संत करते हैं. साधु संतों के शाही स्नान के बाद तीर्थंयात्री भी शाहीस्नान कर सकते हैं. हालांकि शाहीस्नान की कुछ प्रमुख तिथियां होती हैं.
Kumbh Mela 2025 Live Updates: छठा शाही स्नान-26 फरवरी 2025, बुधवार (महाशिवरात्रि)- महाकुंभ 2025 में पांचवां शाही स्नान 26 फ़रवरी, बुधवार को महाशिवरात्रि के दिन होगा. चतुर्दशी तिथि 26 फ़रवरी को सुबह 11:08 बजे से शुरू होकर 27 फ़रवरी को सुबह 8:54 बजे खत्म होगी.
Mahakumbh 2025 Live Updates: प्रयागराज कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका भी महाकुंभ आएंगे.कांग्रेस के दोनों नेता त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाएंगे, स्नान के बाद शंकराचार्य और संतो का आशीर्वाद लेंगे राहुल और प्रियंका, महाकुंभ में कांग्रेस सेवा दल के शिविर भी जाएंगे राहुल और प्रियंका, दोनों के महाकुंभ आगमन को लेकर तैयारियां भी शुरू हो गई हैं, फरवरी के पहले सप्ताह में राहुल गांधी और प्रियंका के आगमन की है तैयारी।
Kumbh Mela 2025 Live Updates: पंचमी तिथि- 2 फ़रवरी, 2025 को सुबह 9:14 बजे से शुरू होकर 3 फ़रवरी, 2025 को सुबह 6:52 बजे तक होगा. सरस्वती पूजा मुहूर्त-2 फ़रवरी, 2025 को सुबह 9:14 बजे से दोपहर 12:12 बजे तक है. मध्याह्न का क्षण-2 फ़रवरी, 2025 को दोपहर 12:12 बजे तक.
Kumbh Mela 2025 Live Updates: चौथा शाही स्नान-3 फरवरी 2025, सोमवार (बसंत पंचमी)
चौथा शाही स्नान-3 फरवरी 2025 को होगा.
Maha Kumbh Mela 2025 Live Updates: प्रयागराज – संगम तट पर लगे आस्था के महाकुंभ में 14 जनवरी को मकर संक्रांति की अमृत स्नान के मौके पर निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज के रथ पर हर्षा रिझारिया के सवार होने पर साधु संतों में नाराज़गी है। शांभवी पीठाधीश्वर स्वामी आनंद स्वरूप ने आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद के इस कृत्य को सनातन संस्कृति के विरुद्ध बताया है. स्वामी आनंद स्वरूप ने अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी से शिकायत भी किए जाने का दावा किया है। स्वामी आनंद स्वरूप ने कहा है कि रिल्स और फॉलोवर बढ़ाने के चलते वह ऐसा काम कर रहें हैं, जो सनातन संस्कृति के खिलाफ है। इतना ही नहीं स्वामी आनंद स्वरूप ने निरंजनी अखाड़े के आचार्य पद से स्वामी कैलाशानंद को हटाने की भी मांग की है
Mahakumbh 2025 Live Updates: इस साल मौनी अमावस्या 29 जनवरी को पड़ रही है, और इसी दिन महाकुंभ में तीसरा शाही स्नान होगा. संभावना है कि मौनी अमावस्या पर करीब 8-10 करोड़ संगम पर स्नान करेंगे.
Kumbh Mela 2025 Live Updates: श्रद्धालुओं की संख्या जाएगी 45 करोड़ के पार! गुरुवार को 30 लाख से ज्यादा लोगों ने संगम में पवित्र स्नान कर पुण्य फल की प्राप्ति की. योगी सरकार का अनुमान है कि इस बार महाकुम्भ में 45 करोड़ से ज्यादा लोग आने वाले हैं.
Kumbh Mela 2025 Live Updates: महाकुंभ महोत्सव…
आस्था का सैलाब अब तक 7 करोड़ से ज्यादा ने लगाई डुबकी आस्था का महासंगम
#Mahakumbh2025
महाकुंभ महोत्सव… आस्था का सैलाब
अब तक 7 करोड़ से ज्यादा ने लगाई डुबकी
आस्था का महासंगम#KumbhMela #AsthaKaSailab #KumbhSnan @JpSharmaLive pic.twitter.com/a5ei3v4Hns
— Zee Uttar Pradesh Uttarakhand (@ZEEUPUK) January 17, 2025
Mahakumbh 2025 Live Updates: 13 जनवरी को शुरु हुआ कुंभ मेला 26 फरवरी तक चलेगा यह मेला हर 12 साल में आयोजित होता है और डेढ़ महीने तक चलता है. प्रयागराज में महाकुंभ के अलावा नासिक, हरिद्वार और उज्जैन में भी कुंभ मेले का आयोजन होता है
Mahakumbh 2025 Live Updates: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ मेले में अब तक छह करोड़ से ज्यादा लोग डुबकी लगा चुके हैं. गुरुवार (16 जनवरी) को कुंभ मेले के चौथे दिन शाम पांच बजे तक 25 लाख से ज्यादा श्रद्धालु संगम में डुबकी लगा चुके हैं.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.