Mahakumbh 2025 Update News: ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाने के विरोध में सुप्रीम कोर्ट जायेगा महिला… – Newstrack

Mahila Akhara Will Go To Supreme Court to Protest Against Making Mamta Kulkarni Mahamandaleshwar Mahakumbh 2025
Mahakumbh 2025 Update News: महाकुम्भ नगर, ग्लैमर और विवादों की दुनिया छोड़कर धर्म और अध्यात्म का दामन थामने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाए जाने पर महा कुम्भ में साधु संतो और महिला अखाड़ों में गहरी नाराजगी है । किन्नर अखाड़े पर महा कुम्भ में धार्मिक परंपराओं का मजाक बनाने और सनातन धर्म की छवि खराब करने का आरोप लग रहा है।

ममता कुलकर्णी को किन्नर अखाड़े का महा मंडलेश्वर बनाने पर महिला अखाड़े और किन्नर समाज में गहरी नाराजगी है। महिला अखाड़े की जगद्गुरु किन्नर हिमांगी सखी ने इसे बेहद गंभीर मामला बताते हुए इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाने की बात कही है। हिमांगी सखी ने कहा कि किन्नर अखाड़ा तो किन्नर समाज के लिए बना था। ऐसे में गैर किन्नर कैसे उस अखाड़े से किन्नर महा मण्डलेश्वर बन सकती हैं। किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को यह बताना होगा कि क्या ममता कुलकर्णी भी किन्नर है। यह भी जवाब देना होगा कि ममता का पूर्ण मुंडन कराए बिना कैसे उसका पिंडदान स्वीकार्य है। किन्नर अखाड़े के इस फैसले से सनातन धर्म की भावनाएं आहत हुई हैं और वह इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल करेंगी। महाकुंभ के बाद इस मामले में वह देश की सर्वोच्च अदालत का रुख करेंगी।

प्रयागराज महाकुंभ विवादों की भेट चढ़ता जा रहा है। पहले सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर हर्षा रिछारिया , फिर आई आई टी यन बाबा और माला बेचने वाली मोनालिसा के चर्चे और अब फिल्म अभिनेत्री ममता कुलकर्णी के महा मंडलेश्वर बनने की खबर । किन्नर अखाड़े ने फिल्म अभिनेत्री ममता कुलकर्णी को जिस तरीके से अचानक महा मंडलेश्वर बनाया महा कुम्भ में नया विवाद खड़ा हो गया है। धर्मगुरुओं ने इस पर नाराजगी जताई है।
उनका कहना है कि धर्म-परंपरा की अनदेखी की गई है। शांभवी पीठाधीश्वर स्वामी आनंद स्वरूप ने कहा है कि बिना संन्यास की परम्परा का पालन किए महा मंडलेश्वर पद जैसे पद पर ममता को बिठा देना सनातन धर्म का मजाक है। उन्होंने किन्नर के आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी पर आरोप लगाया हैं कि वह सनातन को ठेस पहुंचा रहे हैं। उनका कहना है कि जो खुद गुरु परम्परा से नहीं है वह कैसे किसी को सनातन का महा मंडलेश्वर जैसा पद बांट सकता है। इस पूरे मामले पर चारों शंकराचार्य और देश के पीएम और सीएम योगी को संज्ञान लेना चाहिए।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News