Live
Mahakumbh Mela LIVE: महाकुंभ को शुरू हुए पांच दिन हो गए. अभी तक इन पांच दिनों में 7 करोड़ के करीब लोगों ने डुबकी लगाई है. शुक्रवार को दोपहर 12 बजे तक करीब 10 लाख लोगों ने डुबकी लगाई है.
Maha Kumbh Mela 2025 LIVE: महाकुंभ को शुरू हुए पांच दिन हो गए हैं. इस दौरान करीब 7 करोड़ से अधिक लोगों ने संगम में डुबकी लगाल चुके हैं. महाकुंभ में कुल 6 स्नान हैं, जिसमें से तीन अमृत स्नान है. पहला अमृत स्नान हो चुका है, जिसमें साढ़े तीन करोड़ से अधिक लोगों ने डुबकी लगाई. महाकुंभ को भव्य व ऐतिहासिक बनाने के लिए योगी सरकार अथक प्रयास कर रही है. इस बीच करोड़ों श्रद्धालुओं की सुरक्षा की भी कड़ी व्यवस्था की गई है. महाकुंभ की सुरक्षा नभ, जल और धरती तीनों से की जा रही है.
प्रयागराज महाकुंभ में पांचवें दिन दोपहर 12 बजे तक 19 लाख श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई. इसमें 10 लाख कल्पवासी शामिल हैं.
यूपी सरकार के मंत्री दयाशंकर सिंह ने अखिलेश यादव के महाकुंभ को लेकर दिए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि महाकुंभ दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन है. भारत की संस्कृति और सभ्यता को मजबूत करने के लिए सबको मिलकर काम करना चाहिए. वोट की राजनीति से ऊपर उठना होगा.
स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा, ‘मैं एक ही बात कह सकता हूं कि यह आंकड़ों की बात नहीं है. यह अकड़ की बात है. हमें देखना है की देश की पकड़ कैसे बने. अकड़ की बात नहीं करनी है. वह अच्छे आदमी हैं, लेकिन बात वोटों की है. घर में कुछ भी गलत हो जाए तो आपस में संभाल लेते हैं. पाकिस्तान में भी लोग गूगल पर सबसे ज़्यादा कुंभ ही सर्च कर रहे हैं. दुनिया भर में बड़ी संख्या में लोग इसे खोज रहे हैं.’
संगम की रेती पर आयोजित हो रहे महाकुंभ मेले में भी 27 जनवरी को महाकुंभ के शांति सेवा शिविर में विराट सनातन धर्म संसद आयोजित होने जा रही है. कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर की अगुवाई में होने वाली इस विराट सनातन धर्म संसद के लिए सेक्टर 17 के संगम लोअर मार्ग नाग वासुकी चौराहे पर विशाल पंडाल तैयार किया जा रहा है. विराट सनातन धर्म संसद को लेकर मेला क्षेत्र में जगह-जगह होर्डिंग भी लगाई गई है.
महाकुम्भ के पहले दो दिनों में 5.20 करोड़ से ज्यादा लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई. इसके अलावा, 15 जनवरी को महाकुंभ के तीसरे दिन 40 लाख और 16 जनवरी को शाम 6 बजे तक 30 लाख लोगों ने संगम स्नान किया. इस तरह, स्नानार्थियों की संख्या ने सात करोड़ को पार कर गई.
गुरुवार को 30 लाख से ज्यादा लोगों ने संगम में पवित्र स्नान कर पुण्य फल की प्राप्ति की. उल्लेखनीय है कि योगी सरकार का अनुमान है कि इस बार महाकुंभ में 45 करोड़ से ज्यादा लोग आने वाले हैं. महाकुंभ की शुरुआत में ही सात करोड़ लोगों का स्नान करना इसी ओर इशारा कर रहा है.
गंगा, यमुना और सरस्वती के पवित्र संगम में श्रद्धा और आस्था से ओत-प्रोत साधु-संतों, श्रद्धालुओं, कल्पवासियों, स्नानार्थियों और गृहस्थों का स्नान नए रिकॉर्ड स्थापित कर रहा है. गत 11 जनवरी से 16 जनवरी के बीच महज छह दिन के अंदर अब तक सात करोड़ से ज्यादा लोगों ने संगम त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगाई है.
महाकुंभ में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और रायबरेली सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा भी आस्था की डुबकी लगाएंगे. कांग्रेस के सेवा दल के शिविर में दोनों नेताओं का आगमन होगा. संगम में स्नान और साधु संतों से मुालाकत कर उनका आशीर्वाद भी राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा लेंगे.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाकुंभ का निरीक्षण करने के लिए शनिवार को प्रयागराज आ सकते हैं. पहले दो स्नान पर्व के बाद मेला क्षेत्र के कार्यों की समीक्षा करेंगे. रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के साथ भी कुछ कार्यक्रमों में साथ रह सकते हैं.
कुंभ क्षेत्र में केवल त्रिवेणी स्नान का ही महत्व नहीं है. संगम में डुबकी लगाने के बाद श्रद्धालु बड़ी संख्या में बड़े हनुमान जी जिन्हें लेटे हुए हनुमान जी भी कहा जाता है के दर्शन ज़रूर करते हैं. मंदिर में भक्तों का तांता लगा हुआ है. योगी, मोदी की तारीफ़ की है कि मेला बहुत अच्छे से ऑर्गनाइज हुआ है.
साधु संतों द्वारा सवाल उठाए जाने पर भावुक हुई हर्षा रिछारिया. हर्षा रिछारिया ने महाकुंभ छोड़ने का किया ऐलान. सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर कही महाकुंभ से वापस जाने की बात. हर्षा रिछारिया ने शांभवी पीठाधीश्वर और काली सेना के अध्यक्ष स्वामी आनंद स्वरूप पर साधा निशाना. उन पर जानबूझकर खुद को विवादित करने का लगाया आरोप.
महाकुंभ के पहले दिन पौष पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा में देरी होने के मामले में एक्शन. एविएशन कंपनी के सीईओ और पायलट समेत 3 के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा. यूपी के सिविल एवियशन डिपार्मेंट के परिचालन प्रबंधक केपी रमेश की तरफ से दर्ज कराई गई एफआईआर.
Maha Kumbh Mela 2025 LIVE: महाकुंभ को शुरू हुए पांच दिन हो गए हैं. इस दौरान करीब 7 करोड़ से अधिक लोगों ने संगम में डुबकी लगाल चुके हैं. महाकुंभ में कुल 6 स्नान हैं, जिसमें से तीन अमृत स्नान है. पहला अमृत स्नान हो चुका है, जिसमें साढ़े तीन करोड़ से अधिक लोगों ने डुबकी लगाई. महाकुंभ को भव्य व ऐतिहासिक बनाने के लिए योगी सरकार अथक प्रयास कर रही है. इस बीच करोड़ों श्रद्धालुओं की सुरक्षा की भी कड़ी व्यवस्था की गई है. महाकुंभ की सुरक्षा नभ, जल और धरती तीनों से की जा रही है.
कान की सड़न से पशु की मौत तक हो सकती है! जानिए सही इलाज और मिलेगी राहत
सेहत के लिए अमृत है यह साग, कब्ज-मोटापा समेत कई बीमारियों की बजा देता है बैंड
सलमान ही नहीं, मंसूर अली ने भी किया था काले हिरण का शिकार, सैफ हुए थे बरी
महंगे कीटनाशक भी फेल! फसलों की सुरक्षा के लिए किसान इन चीजों का करें छिड़काव
Saif Ali Khan Attack: किस ब्लेड से हुआ था सैफ अली खान पर हमला?
'Uyi Amma' टी-शर्ट में तमन्ना भाटिया ने बटोरी सुर्खियां,'आजाद'
Jungle news: अजीब तोता है ये, इसकी कलगी के अलावा कई बातें करती हैं हैरान!
सरसों पर तिहरी मार! सर्दियों में कोहरा-पाला के साथ इस कीट ने भी मचाया कोहराम
किसान ट्रैक्टर की घर बैठे ऐसे करें सर्विसिंग, कम खर्चे में बन जाएगा काम
लाइव ब्लॉग
17 minutes ago
6 minutes ago
2 hours ago
3 minutes ago