—विज्ञापन—
Breaking News Live Updates: नमस्कार, आज रविवार छुट्टी का दिन है। आज की प्रमुख खबरों की बात करें तो रूस और यूक्रेन में भीषण युद्ध चल रहा है। बमबारी और गोलीबारी करके रूसी सेना ने गांवों में यूक्रेन के ठिकाने तबाह कर दिए हैं। महाराष्ट्र में आज देवेंद्र फडणवीस कैबिनेट विस्तार करेंगे। इसमें 30 से 32 मंत्री शपथ ले सकते हैं। ईरान में हिजाब पहने बिना पर परफॉर्म करने गायिका को गिरफ्तार किया गया है। झारखंड के पिकेट में ग्रेनेड का फ्यूज फटने से सेना के 2 जवान घायल हो गए हैं। इसके अलावा आज दिनभर की खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…
छत्तीसगढ़ के आड़बहाल के पास पिकअप और एक कार में जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें तीनों लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने शवों को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। चक्रधर नगर पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।
Maharashtra: महाराष्ट्र बीजेपी प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले ने नागपुर स्थित राजभवन में राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। बता दें बीजेपी के साथ सरकार के सहयोगी दल एनसीपी अजित पवार और शिवसेना शिंदे गुट के विधायक मंत्री पद की शपथ ले रहे हैं।
बसपा प्रमुख मायावती ने रविवार को मीडिया में दिए एक बयान में कहा कि हमारी पार्टी एक देश एक चुनाव के विधेयक का समर्थन करेगी। उन्होंने कहा कि बाबा साहब को कांग्रेस ने अपनी बात संसद में रखने नहीं दी थी। ये स्थिति मेरे साथ भी गुजरी है, इसीलिए मैंने राज्यसभा से इस्तीफा दिया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहब को भारत रत्न का सम्मान नहीं दिया था। बीएसपी के अथक प्रयास से बीपी सिंह की सरकार में ये सम्मान बाबा साहब को मिला था।
मुंबई के वर्ली इलाके के बनी पूनम चैंबर इमारत में आग लग गई है। आग लगने की जानकारी मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां पहुंची। आग इमारत की दूसरी मंजिल पर लगी है। अभी तक किसी के घायल होने की खबर नहीं है। वहीं आग कैसे लगी, अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है।
दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के घर PAC की अहम बैठक चल रही है। इस बैठक के खत्म होने के बाद विधानसभा चुनाव उम्मीदवारों का ऐलान हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक, कालका जी से CM आतिशी चुनाव लड़ सकती हैं। ग्रेटर कैलाश से सौरभ भारद्वाज चुनाव लड़ सकते हैं। सोमनाथ भारती मालवीय नगर से चुनाव लड़ सकते हैं। मटिया महल से शोएब इकबाल उम्मीदवार हो सकते हैं। राजेंद्र नगर से दुर्गेश पाठक चुनाव लड़ सकते हैं।
सोमवार को लोकसभा सदन की कार्यसूची क्या रहेगी? वह फाइनल हो गई है और इसमें बदलाव हो गया है। वहीं इस सूची में एक देश एक चुनाव से जुड़ा बिल शामिल नहीं है। ऐसे में यह फाइनल हो गया है कि सोमवान को वन नेशन वन इलेक्शन लोकसभा सदन में पेश नहीं किया जाएगा।
झारखंड के डुमरी-गिरिडीह रोड पर लटकटो पिकेट में ग्रेनेड का फ्यूज फट गया। हादसे में झारखंड आर्म्स पुलिस के 2 जवान घायल हो गए। आरक्षी गौतम कुमार अपना कार्यभार मेजर हवलदार अशोक कुमार को सौंपकर छुट्टी पर घर जाने वाले थे, लेकिन ग्रेनेड का फ्यूज आरक्षी के गर्म शरीर के संपर्क में आने से फट गया। इससे दोनों गौतम और अशोक दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
ईरान में एक फीमेल सिंगर ने यूट्यूब पर हिजाब पहने बिना ऑनलाइन कॉन्सर्ट किया, लेकिन पुलिस ने हिजाब नहीं पहनने पर सिंगर को गिरफ्तार कर लिया है। ईरानी वकील मिलाद पनाहीपोर ने कहा कि 27 साल की परस्तू अहमदी को शनिवार को उत्तरी प्रांत मजंदरान की राजधानी सारी शहर में गिरफ्तार किया।
महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस आज मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे। आज नागपुर में शाम 4 बजे मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह है। फडणवीस मंत्रिमंडल में करीब 35 मंत्रियों के शामिल होने की उम्मीद है। भाजपा के 19 विधायक मंत्री बन सकते हैं।
रूस और यूक्रेन के बीच जंग चरम पर पहुंच गई है। रूस की सेना तेजी से आगे बढ़ रही है। यूक्रेन ने पूर्वी डोनेट्स्क क्षेत्र में अपने कमांडर को बदल दिया है। यूक्रेन युद्ध में बैकफुट पर है और रूसी सेना गांवों में घुसकर यूक्रेन के ठिकानों को ध्वस्त कर रही है। उत्तरी सीरिया के मोर्चों और अल्वाइट पर्वतीय क्षेत्र में तैनात अपने रूसी सैनिकों को वापस पर बुला लिया गया है।
Edited By
News24 हिंदी
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in