Live
Maharashtra CM News LIVE: देवेंद्र फडणवीस को बीजेपी कोर कमेटी की बैठक के बाद सीएम के रूप में चुन लिया गया है. फिलहाल विधायक दल की बैठक जारी है. ऐसे में महाराष्ट्र के अगले सीएम के तौर पर उनके नाम पर अब मुहर भी लग गई है. एकनाथ शिंदे के सीएम बनने के ख्वाब पर अब पानी फिर गया है.
Maharashtra CM News LIVE: महाराष्ट्र में आज बीजेपी कोर कमेटी की बैठक के बाद देवेंद्र फडणवीस को सीएम के रूप में चुन लिया गया है. इसके बाद महाराष्ट्र विधानसभा में बीजेपी के विधायक दल की बैठक हुई. इस दौरान सभी एमएलए ने मिलकर फडणवीस के नाम पर मुहर लगाई. अब उनके नाम को सीएम के रूप में चुने जाने की औपचारिकताएं भी पूरी हो गई हैं. फडणवीस कल मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. एकनाथ शिंदे को डिप्टी सीएम पद से ही संतोष करना होगा. बीजेपी के महाराष्ट्र के पर्यवेक्षक विजय रुपाणी ने यह पहले ही साफ कर दिया था कि महाराष्ट्र का अगला सीएम बीजेपी से ही होगा.
यह भी पढ़ें:- Maharashtra CM News LIVE: कैसे दूर होगी एकनाथ शिंदे की नाराजगी? केंद्रीय मंत्री ने बताई तरकीब, लेकिन यहां फंसा पेच
आज महाराष्ट्र में बीजेपी के विधायक दल की बैठक है. माना जा रहा है कि एकनाथ शिंदे के अरमानों पर आज पूरी तरह से पानी फिर सकता है. देवेंद्र फडणवीस के नाम पर आज विधायक अपनी मुहर लगा सकते हैं. दूसरी और बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व एकनाथ शिंदे की ताकत को जानता है. भले ही बीजेपी को महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए शिवसेना शिंदे गुट की जरूरत ना हो लेकिन केंद्र सरकार में शिंदे के पास सात सांसद हैं. मोदी सरकार पूर्ण बहुमत की सरकार नहीं है. ऐसे में वो शिंदे को पूरी तरह से नाराज करने की गलती नहीं करेगी.
महाराष्ट्र सीएम लाइव: देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र की राजनीति में बीजेपी का उगता हुआ सूरज की तरह हैं. फडणवीस की अगुवाई में ही भाजपा का महाराष्ट्र में 2014 में वनवास खत्म हुआ. यहां पढ़ें पूरी खबर
महाराष्ट्र सीएम लाइव: विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद महाराष्ट्र का तीसरी बार सीएम बनने का रास्ता देवेंद्र फडणवीस के लिए अब साफ हो गया है. इसके साथ ही नागपुर स्थित फडणवीस के घर के बाहर बड़ी संख्या में उनके समर्थक पहुंच गए हैं. वो जमकर ढोल नगाड़े बजा रहे हैं.
देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र का अगला सीएम चुने जाने के बाद बीजेपी के चुनाव प्रचार कैंपेन के सबसे बड़े नारे ‘एक हैं तो सेफ हैं’ को दोहराया. महाविकास अघाड़ी गठबंधन इसका लगातार विरोध कर रहा था. यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के इस नारे पर चलकर महाराष्ट्र में भी बीजेपी को काफी फायदा हुआ. फडणवीस ने इस दौरान मोदी हैं तो मुम्किन हैं नारे की भी बात कही.
महाराष्ट्र सरकार के लिए पर्यवेक्षक बनाई गई वित मंत्री निर्मला सीतारमण ने महाविकास अगाड़ी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने देवेंद्र फडणवीस के नाम पर मुहर लगाते हुए कहा कि अगर कांग्रेस वाली सरकार नहीं आती तो हमारी बुलेट ट्रेन में रुकावट नहीं आती. जापान से हमें इतना फाइनेंशियल हैल्प मिला लेकिन पिछली सरकार के दौरान इसे रोक दियाा गया. रुकावट पैदा करने वाले लोगों को जनता ने देख लिया. इसलिए हमें इतना बड़ा बहुमत दिया है.
महाराष्ट्र सीएम लाइव: महाराष्ट्र के नए सीएम के तौर पर देवेंद्र फडणवीस गुरुवार को मुंबई के आजाद मैदान में शपथ लेंगे. आज फडणवीस के नाम पर मुहर बीजेपी कोर कमेटी की बैठक और बीजेपी विधायक दल की बैठक के बाद लग गई है. महायुति गठबंधन में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी है.
महाराष्ट्र सीएम लाइव: देवेंद्र फडणवीस एक बयान इस वक्त काफी ज्यादा वायरल हो रहा है. यह बयान उनका महाराष्ट्र विधानसभा में दिया गया पुराना बयान है. तब उन्होंने सत्ता से जाने के बाद कहा था ‘मेरा पानी उतरता देख, मेरे किनारे पर घर मत बसा लेना. मैं समंदर हूं, लौटकर वापस आऊंगा।’ अब देवेंद्र फडणवीस सत्ता में फिर से लौट आए हैं.
महाराष्ट्र के अगले सीएम के रूप में देवेंद्र फडणवीस के नाम पर मुहर लग गई है। बीजेपी की कोर कमेटी ने फडणवीस को महाराष्ट्र के अगले सीएम के रूप में चुना है। इस महाराष्ट्र विधानसभा में बीजेपी के विधायक दल की बैठक जारी है। उन्हें सदन के नेता के रूप में चुने जाने की कार्यवाही जारी है। कल देवेंद्र फडणवीस मुंबई में शपथ लेंगे. महायुति की सरकार में दो डिप्टी सीएम भी होंगे.
महाराष्ट्र सीएम लाइव: इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे राज्य में सत्ता के बंटवारे के लिए गहन विचार-विमर्श के बाद आने वाली महायुति सरकार में उपमुख्यमंत्री के रूप में काम करने के लिए सहमत हो गए हैं. अबतक इस तरह की खबरें सामने आ रही थी कि एकनाथ शिंदे देवेंद्र फडणवीस के डिप्टी के रूप में काम करने के लिए इच्छुक नहीं है. देवेंद्र फडणवीस का महाराष्ट्र का अगला सीएम बनना तय है.
महाराष्ट्र सीएम लाइव: महाराष्ट्र विधानसभा में इस वक्त बीजेपी के विधायक दल के नेताओं की बैठक चल रही है. यह बैठक बीजेपी के सदन में नेता को चुनने को लेकर है. अगले आधे घंटे में देवेंद्र फडणवीस के नाम पर मुहर लग सकती है. इसके साथ ही उनके महाराष्ट्र का सीएम बनने का रास्ता भी साफ हो जाएगा. एकनाथ शिंदे के अरमानों पर पानी फिरना तय है.
महाराष्ट्र सीएम लाइव: महाराष्ट्र की नई सरकार के गठन को लेकर बीजेपी के सभी जीते विधायक धीरे धीरे विधान भवन पहुंच रहे है. आज बीजेपी के विधायक दल की मीटिंग होने है। इस दौरान बीजेपी के विधानसभा में विधायक दल का नेता चुना जाएगा. इस दौरान देवेंद्र फडणवीस को सीएम के रूप में चुना जाना लगभग तय है.
महाराष्ट्र सीएम लाइव: भाजपा के महाराष्ट्र अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले मुंबई स्थित होटल ताज प्रेसिडेंसी में पहुंच गए हैं। सभी भाजपा विधायक और दोनों पर्यवेक्षक निर्मला सीतारमण यहीं ठहरे हुए हैं। नई सरकार के गठन को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं।
महाराष्ट्र सीएम लाइव: एकनाथ शिंदे जब दिल्ली में बीजेपी के शीर्ष नेताओं से मिलने पहुंचे तो उन्होंने यह डिमांड रखी थी कि अगले छह महीने और उन्हें महाराष्ट्र का सीएम बने रहने दिया जाए. दरअसल, वो चाहते थे कि अगले छह महीने में होने वाले बीएमसी चुनाव तक वो ही सीएम रहें ताकि वो इन चुनावों में अपनी पार्टी शिवसेना को जिताने में पूरा जोर लगा सकें. हालांकि बीजेपी ने साफ कर दिया कि उन्हें सीएप पद खाली ही करना होगा. इसके बाद शिंदे महाराष्ट्र लौटने के बाद अपने गांव चले गए। फिर खबरें आने लगी कि वो बीजेपी से नाराज हैं.
महाराष्ट्र सीएम लाइव: सूत्रों के हवाले से यह खबर सामने आ रही है कि एकनाथ शिंदे केवल छह महीने के लिए और सीएम रहना चाहते थे. उन्होंने अपने इस प्लान के बारे में बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व को भी बताया था। हालांकि बीजेपी के आलाकमान ने ऐसा करने से इंकार कर दिया. इसके बाद से ही शिंदे लगातार बीजेपी से नाराज चल रहे हैं.
महाराष्ट्र सीएम लाइव: एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस के बीच मुख्यमंत्री पद को लेकर छिड़े घमासान के बीच महायुति गठबंधन में तीसरे साथी महाराष्ट्र छोड़ दिल्ली में डेरा जमाए बैठे हैं. उन्हें पता है कि महाराष्ट्र सरकार की सत्ता की चाबी दिल्ली के हाथ में है. यही वजह है कि वो मलाइदार मंत्रालय पाने की चाहत में दिल्ली में बीजेपी नेताओं के घरों के चक्कर काट रहे हैं. हालांकि अभी तक उनको दिल्ली में ज्यादा भाव नहीं मिल सका है.
महाराष्ट्र सीएम लाइव: बीजेपी एकनाथ शिंदे की अहमियत अच्छे से जानती है. भले ही महाराष्ट्र के सीएम पद को लेकर बीजेपी कोई समझौता नहीं करे लेकिन फिर भी वो एकनाथ शिंदे को साथ लेकर ही आगे बढ़ना चाहेगी. ऐसा इसलिए क्योंकि एकनाथ शिंदे की पार्टी के पास केंद्र में सात सांसद हैं. पीएम मोदी की सरकार पूर्ण बहुमत वाली सरकार नहीं है. ऐसे में शिंदे के 7 सांसद भी काफी ज्यादा मायने रखते हैं.
महाराष्ट्र सीएम लाइव: सूत्रों के हवाले से यह खबर आ रही है कि एकनाथ शिंदे को बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व ने केंद्र सरकार का हिस्सा बनने का ऑफर दिया था लेकिन शिंदे ने ऐसा करने से साफ मना कर दिया. वो महाराष्ट्र में रहते हुए ही अपनी पार्टी को मजबूत करना चाहते हैं. बीजेपी शिंदे को सीएम पद देने को तैयार नहीं है। ऐसे में उन्हें डिप्टी सीएम पद से ही संतोष करना होगा.
महाराष्ट्र सीएम लाइव: एकनाथ शिंदे की अचानक मुंबई में तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था, इसके बाद उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस उनसे मिलने पहुंचे और शिंदे के खराब स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली. शिवसेना नेता भरतशेत गोगावले से न्यूज एजेंसी एएनआई ने पूछे कि क्या एकनाथ शिंदे सरकार गठन के दौरान शपथ लेंगे. इसपर उन्होंने कहा, “निर्णय लिए जाने के बाद, एकनाथ शिंदे शपथ लेंगे.”
महाराष्ट्र सीएम लाइव: महाराष्ट्र का सीएम कौन बनेगा यह आज लगभग तय हो जाएगा. आज बीजेपी के विधायक दल की बैठक है. बैठक में बीजेपी के सदन में नेता को चुना जाएगा. पर्यवेक्षक विजय रुपाणी पहले ही यह साफ कर चुके हैं कि महाराष्ट्र का अगला सीएम बीजेपी से होगा. ऐसे में देवेंद्र फडणवीस के नाम पर आज मुहर लग सकती है. शिवसेना के एकनाथ शिंदे की महत्वाकांक्षाओं पर आज पानी फिरना भी तय है.
Maharashtra CM News LIVE: महाराष्ट्र में आज बीजेपी कोर कमेटी की बैठक के बाद देवेंद्र फडणवीस को सीएम के रूप में चुन लिया गया है. इसके बाद महाराष्ट्र विधानसभा में बीजेपी के विधायक दल की बैठक हुई. इस दौरान सभी एमएलए ने मिलकर फडणवीस के नाम पर मुहर लगाई. अब उनके नाम को सीएम के रूप में चुने जाने की औपचारिकताएं भी पूरी हो गई हैं. फडणवीस कल मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. एकनाथ शिंदे को डिप्टी सीएम पद से ही संतोष करना होगा. बीजेपी के महाराष्ट्र के पर्यवेक्षक विजय रुपाणी ने यह पहले ही साफ कर दिया था कि महाराष्ट्र का अगला सीएम बीजेपी से ही होगा.
यह भी पढ़ें:- Maharashtra CM News LIVE: कैसे दूर होगी एकनाथ शिंदे की नाराजगी? केंद्रीय मंत्री ने बताई तरकीब, लेकिन यहां फंसा पेच
आज महाराष्ट्र में बीजेपी के विधायक दल की बैठक है. माना जा रहा है कि एकनाथ शिंदे के अरमानों पर आज पूरी तरह से पानी फिर सकता है. देवेंद्र फडणवीस के नाम पर आज विधायक अपनी मुहर लगा सकते हैं. दूसरी और बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व एकनाथ शिंदे की ताकत को जानता है. भले ही बीजेपी को महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए शिवसेना शिंदे गुट की जरूरत ना हो लेकिन केंद्र सरकार में शिंदे के पास सात सांसद हैं. मोदी सरकार पूर्ण बहुमत की सरकार नहीं है. ऐसे में वो शिंदे को पूरी तरह से नाराज करने की गलती नहीं करेगी.
यूपी की एक अनोखी मार्केट…जहां विदेशी भी करते हैं खरीदारी, कपड़े-जूते समेत मिलती है हर चीज, वो भी सस्ते में
इस सीजन की सबसे बेहतर खेती, कम लागत में होगी बंपर पैदावार, सेहत के लिए भी फायदेमंद
Skincare Tips: इस Wedding Season अपनाएं दादी-नानी के नुस्खे, ग्लो देख हर कोई कहेगा वाह!
बाजार पंडितों को इन 6 स्टॉक्स का दिख रहा भविष्य उज्ज्वल, कितनी कराएंगे कमाई, जानिए
फसल है या पैसे छापने की मशीन! खेती करने से किसानों की चमकी किस्मत, जानवरों की भी टेंशन हो जाएगी खत्म
इन छोटे दानों में कई बीमारियों का इलाज! हड्डियों को मजबूत बनाएं और बालों झड़ने से बचाएं
पुष्पा 2 की टिकट के साथ खरीद लें ये शेयर, अल्लू अर्जुन के साथ-साथ आपकी कमाई भी पक्की, जानिए कितना फायदा होगा
Pushpa 2 First Review: लो जी.. आ गया 'पुष्पा 2' का पहला रिव्यू, जानिए कैसी है 'पुष्पाराज' की ये फिल्म
पूजा-पाठ ही नहीं, आंगन में लगा ये पौधा औषधीय गुणों का भी है भंडार, एक नहीं अनेक बीमारियों का है काल