Live
Maharashtra CM News LIVE: देवेंद्र फडणवीस गुरुवार को महाराष्ट्र के सीएम पद के रूप में शपथ लेंगे.उनके साथ एकनाथ शिंदे और अजित पवार डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे. फडणवीस ने शिंदे के घर जाकर उन्हें मना लिया है. तीन बातें ऐसी कहीं कि शिंदे शपथ लेने के लिए राजी हो गए.
Maharashtra CM News LIVE: महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे के शपथग्रहण को लेकर नया अपडेट आया है. सूत्रों के मुताबिक, एकनाथ शिंदे अब फडणवीस के साथ डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे. देवेंद्र फडणवीस के मनाने पर वे मान गए हैं. सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी ने होम मिनिस्ट्री देने से साफ इनकार कर दिया है. जब शिंदे को लगा कि अब कोई विकल्प नहीं है, तो उन्होंने हां करना ही बेहतर समझा. इससे पहले फडणवीस शिंदे के घर पहुंचे. वहां शिंंदे ने उनके सामने अपने मांगों की लिस्ट रखी. लेकिन सबसे बड़ी डिमांड गृहमंत्रालय की बताई जा रही है. इस पर फडणवीस ने सिर्फ 3 बात कही, जिसके बाद एकनाथ शिंदे मान गए. सूत्रों के मुताबिक, फडणवीस ने कहा, आपने जो भी बात कही है, इस संबंध में मुझे पार्टी नेताओं से बात करनी है. दिल्ली बात करके अगर वे सहमत होंगे तो हम आपकी मांगें पूरी करेंगे.
इससे पहले बीजेपी विधायक दल की बैठक में देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री के रूप चुन लिया गया है. उन्होंने राजभवन पहुंचकर सरकार बनाने का दावा भी पेश कर दिया है. 5 दिसंबर को शाम 5:30 बजे शपथग्रहण होगा. लेकिन सबकी नजर एकनाथ शिंदे पर थी. क्या शिंदे देवेंद्र फडणवीस की कैबिनेट का हिस्सा होंगे? क्या वे उपमुख्यमंत्री की शपथ लेंगे ? देवेंद्र फडणवीस के बयान से चर्चा तेज हो गई. लेकिन र शाम देवेंद्र फडणवीस उन्हें मनाने के लिए फिर शिंदे के सरकारी आवास वर्षा पहुंचे. फडणवीस चाहते हैं कि शिंदे उनके साथ शपथ लें, लेकिन एकनाथ शिंदे अभी सोचने के लिए कुछ वक्त चाहते थे. लेकिन अब खबर आ रही है कि शिंदे राजी हो गए हैं और महायुति का टेंशन खत्म हो गया है.
इससे पहले शिंदे गुट के नेता उदय सामंत के बयान से सस्पेंस बढ़ गया है. सामंत ने कहा, पार्टी नेताओं की मांग है कि एकनाथ शिंदे शपथ ग्रहण करें, ये हमारी जिद है और उन्हें जिद स्वीकार करनी चाहिए. उदय सामंत ने ये भी कहा कि एकनाथ शिंदे कैबिनेट में रहें यह सिर्फ हमारी ही इच्छा नहीं है, बल्कि आम शिवसैनिकों की भी इच्छा है. हमें भरोसा है कि वे हमारी मांग मानेंगे. एकनाथ शिंदे ने मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान कई महत्वपूर्ण फैसले लिए. अगर वे शपथ लेते हैं तो कई और योजनाएं महाराष्ट्र के लोगों के लिए आएंगी.
यह भी पढ़ें:- Maharashtra CM News LIVE: कैसे दूर होगी एकनाथ शिंदे की नाराजगी? केंद्रीय मंत्री ने बताई तरकीब, लेकिन यहां फंसा पेच
उदय सामंत के बयान के बाद से सियासी हलचल मच गई है. राजनीति के जानकारों को लग रहा है कि शिंदे अभी भी अंतिम नतीजे पर नहीं पहुंचे हैं. अगर वे शपथ नहीं लेते हैं, तो यह महायुति के लिए बड़ी मुश्किल वाली बात होगी.
महाराष्ट्र में नवनिर्वाचित विधायकों के शपथग्रहण और स्पीकर के चुनाव के लिए महाराष्ट्र विधानसभा का स्पेशल सेशन 7 दिसंबर को बुलाया जाएगा. विधानसभा के सूत्रों के मुताबिक, तीन दिवसीय इस सेशन में सिर्फ शपथग्रहण और स्पीकर का चुनाव होगा. उसके बाद इसे स्थगित कर दिया जाएगा.
गृहमंत्रालय पर एकनाथ शिंदे अभी भी अड़े हुए हैं. देवेंद्र फडणवीस ने उनके घर जाकर उन्हें मनाने की कोशिश की लेकिन वे मानते नजर नहीं आए. सूत्रों के मुताबिक, देवेंद्र फडणवीस ने हाईकमान से इस बारे में बात करने का भरोसा दिया है.
देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने जा रहे हैं. लेकिन शपथग्रहण के लिए जो कार्ड बनवाया गया है, उसकी खूब चर्चा हो रही है. इसमें फडणवीस के साथ पहली बार उनकी मां सरिता का नाम बीच में रखा गया है. यह परंपरा से हटकर है और ऐसा माना जा रहा है कि फडणवीस ने मां को याद करने के लिए ऐसा किया है. महाराष्ट्र के मुख्य सचिव सुजाता सौनिक की ओर से जारी निमंत्रण पत्र में फडणवीस को “देवेंद्र सरिता गंगाधरराव फड़नवीस” के रूप में लिखा गया है.
महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस के शपथ ग्रहण से पहले आज रात NDA के नेताओं के लिए डिनर का आयोजन किया गया. केंद्रीय मंत्री सी आर पाटिल के आवास यह आयोजन होगा. इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, NDA के फ्लोर लीडर्स, केंद्रीय मंत्रीमंडल के सभी मंत्री, गुजरात भाजपा के सभी सांसद और विधायक मौजूद रहेंगे.
राजभवन में दावा पेश करने के बाद अजित पवार काफी खुश नजर आए. वे हंसते-खिलखिलाते दिखे. यहां तक कि उन्होंने एकनाथ शिंदे पर चुटकी भी ली. कहा, मैं तो शपथ लेने जा रहा हूं, इनका पता नहीं. इस पर एकनाथ शिंदे ने कहा अजित दादा को सुबह-शाम शपथ लेने का अनुभव है. वे याद दिलाना नहीं भूले, जब सुबह-सुबह अजित पवार ने फडणवीस के साथ शपथ ले ली थी.
एकनाथ शिंदे ने कहा, हमारी जिम्मेदारी बढ़ गई है. देवेंद्र फडणवीस को 5 साल का तजुर्बा है. मुझे ढाई साल का है. सब मिलकर काम करेंगे. किसी से कोई बहस नहीं है. पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का आभार. महायुति में कोई विवाद नहीं है. इतिहास में इतना भारी बहुमत किसी को नहीं मिला.
एकनाथ शिंदे ने कहा, मुझे इस बात की खुशी है कि ढाई साल पहले देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री के रूप में मेरे नाम की सिफारिश की थी. आज मैंने उनके नाम की सिफारिश राज्यपाल से की है. देवेंद्र फडणवीस को हमारा पूरा समर्थन होगा. बीजेपी जो भी फैसला करेगा, उसके साथ हम खड़े रहेंगे.
अजित पवार ने कहा, मैं दिल्ली में किसी भी राजनेता से मिलने नहीं गया था. गृहमंत्री अमित शाह से भी नहीं मिला. जो खबरें चली वो गलत थींं. मैं दिल्ली में अपने करीबियों से मिलने गया था. मेरे ऊपर जो भी मामले हैं, उनके बारे में मैं अपने वकीलों से मिला. हमें अच्छा बहुमत मिला है, हम जनता के लिए काम करेंगे.. कोई भी नेता कही नहीं जा रहा है, सब मिल कर काम करेंगे..
देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि एकनाथ शिंदे ने मेरे नाम का प्रस्ताव किया है. हमें महाराष्ट्र के लिए किए गए सभी वादे पूरे करने हैं. मैंने शिंदे जी से कहा है कि वे हमारे साथ डिप्टी सीएम की शपथ लें. मुझे भरोसा है कि वे हमारी बात मानेंगे. मंत्रिमंडल पर महायुति के तीनों नेता मिल बैठकर फैसला करेंगे.
देवेंद्र फडणवीस ने कहा, हमने सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है. राज्यपाल ने कल शाम 5:30 बजे शपथग्रहण का समय तय किया है. हमने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से भी अपील की है कि वे सरकार का हिस्से बनें. मुझे विश्वास है कि वे हमारे साथ आएंगे.
देवेंद्र फडणवीस सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए राजभवन पहुंच गए हैं. उनके साथ एकनाथ शिंदे और अजित पवार भी हैं. तीनों नेता साथ-साथ बैठे और बात करते नजर आए. इनके अलावा बीजेपी, शिवसेना और एनसीपी के कई बड़े नेता भी राजभवन पहुंचे हैं.
महाराष्ट्र सीएम लाइव: देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र की राजनीति में बीजेपी का उगता हुआ सूरज की तरह हैं. फडणवीस की अगुवाई में ही भाजपा का महाराष्ट्र में 2014 में वनवास खत्म हुआ. यहां पढ़ें पूरी खबर
महाराष्ट्र सीएम लाइव: विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद महाराष्ट्र का तीसरी बार सीएम बनने का रास्ता देवेंद्र फडणवीस के लिए अब साफ हो गया है. इसके साथ ही नागपुर स्थित फडणवीस के घर के बाहर बड़ी संख्या में उनके समर्थक पहुंच गए हैं. वो जमकर ढोल नगाड़े बजा रहे हैं.
देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र का अगला सीएम चुने जाने के बाद बीजेपी के चुनाव प्रचार कैंपेन के सबसे बड़े नारे ‘एक हैं तो सेफ हैं’ को दोहराया. महाविकास अघाड़ी गठबंधन इसका लगातार विरोध कर रहा था. यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के इस नारे पर चलकर महाराष्ट्र में भी बीजेपी को काफी फायदा हुआ. फडणवीस ने इस दौरान मोदी हैं तो मुम्किन हैं नारे की भी बात कही.
महाराष्ट्र सरकार के लिए पर्यवेक्षक बनाई गई वित मंत्री निर्मला सीतारमण ने महाविकास अगाड़ी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने देवेंद्र फडणवीस के नाम पर मुहर लगाते हुए कहा कि अगर कांग्रेस वाली सरकार नहीं आती तो हमारी बुलेट ट्रेन में रुकावट नहीं आती. जापान से हमें इतना फाइनेंशियल हैल्प मिला लेकिन पिछली सरकार के दौरान इसे रोक दियाा गया. रुकावट पैदा करने वाले लोगों को जनता ने देख लिया. इसलिए हमें इतना बड़ा बहुमत दिया है.
महाराष्ट्र सीएम लाइव: महाराष्ट्र के नए सीएम के तौर पर देवेंद्र फडणवीस गुरुवार को मुंबई के आजाद मैदान में शपथ लेंगे. आज फडणवीस के नाम पर मुहर बीजेपी कोर कमेटी की बैठक और बीजेपी विधायक दल की बैठक के बाद लग गई है. महायुति गठबंधन में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी है.
महाराष्ट्र सीएम लाइव: देवेंद्र फडणवीस एक बयान इस वक्त काफी ज्यादा वायरल हो रहा है. यह बयान उनका महाराष्ट्र विधानसभा में दिया गया पुराना बयान है. तब उन्होंने सत्ता से जाने के बाद कहा था ‘मेरा पानी उतरता देख, मेरे किनारे पर घर मत बसा लेना. मैं समंदर हूं, लौटकर वापस आऊंगा।’ अब देवेंद्र फडणवीस सत्ता में फिर से लौट आए हैं.
महाराष्ट्र के अगले सीएम के रूप में देवेंद्र फडणवीस के नाम पर मुहर लग गई है। बीजेपी की कोर कमेटी ने फडणवीस को महाराष्ट्र के अगले सीएम के रूप में चुना है। इस महाराष्ट्र विधानसभा में बीजेपी के विधायक दल की बैठक जारी है। उन्हें सदन के नेता के रूप में चुने जाने की कार्यवाही जारी है। कल देवेंद्र फडणवीस मुंबई में शपथ लेंगे. महायुति की सरकार में दो डिप्टी सीएम भी होंगे.
महाराष्ट्र सीएम लाइव: इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे राज्य में सत्ता के बंटवारे के लिए गहन विचार-विमर्श के बाद आने वाली महायुति सरकार में उपमुख्यमंत्री के रूप में काम करने के लिए सहमत हो गए हैं. अबतक इस तरह की खबरें सामने आ रही थी कि एकनाथ शिंदे देवेंद्र फडणवीस के डिप्टी के रूप में काम करने के लिए इच्छुक नहीं है. देवेंद्र फडणवीस का महाराष्ट्र का अगला सीएम बनना तय है.
महाराष्ट्र सीएम लाइव: महाराष्ट्र विधानसभा में इस वक्त बीजेपी के विधायक दल के नेताओं की बैठक चल रही है. यह बैठक बीजेपी के सदन में नेता को चुनने को लेकर है. अगले आधे घंटे में देवेंद्र फडणवीस के नाम पर मुहर लग सकती है. इसके साथ ही उनके महाराष्ट्र का सीएम बनने का रास्ता भी साफ हो जाएगा. एकनाथ शिंदे के अरमानों पर पानी फिरना तय है.
Maharashtra CM News LIVE: महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे के शपथग्रहण को लेकर नया अपडेट आया है. सूत्रों के मुताबिक, एकनाथ शिंदे अब फडणवीस के साथ डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे. देवेंद्र फडणवीस के मनाने पर वे मान गए हैं. सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी ने होम मिनिस्ट्री देने से साफ इनकार कर दिया है. जब शिंदे को लगा कि अब कोई विकल्प नहीं है, तो उन्होंने हां करना ही बेहतर समझा. इससे पहले फडणवीस शिंदे के घर पहुंचे. वहां शिंंदे ने उनके सामने अपने मांगों की लिस्ट रखी. लेकिन सबसे बड़ी डिमांड गृहमंत्रालय की बताई जा रही है. इस पर फडणवीस ने सिर्फ 3 बात कही, जिसके बाद एकनाथ शिंदे मान गए. सूत्रों के मुताबिक, फडणवीस ने कहा, आपने जो भी बात कही है, इस संबंध में मुझे पार्टी नेताओं से बात करनी है. दिल्ली बात करके अगर वे सहमत होंगे तो हम आपकी मांगें पूरी करेंगे.
इससे पहले बीजेपी विधायक दल की बैठक में देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री के रूप चुन लिया गया है. उन्होंने राजभवन पहुंचकर सरकार बनाने का दावा भी पेश कर दिया है. 5 दिसंबर को शाम 5:30 बजे शपथग्रहण होगा. लेकिन सबकी नजर एकनाथ शिंदे पर थी. क्या शिंदे देवेंद्र फडणवीस की कैबिनेट का हिस्सा होंगे? क्या वे उपमुख्यमंत्री की शपथ लेंगे ? देवेंद्र फडणवीस के बयान से चर्चा तेज हो गई. लेकिन र शाम देवेंद्र फडणवीस उन्हें मनाने के लिए फिर शिंदे के सरकारी आवास वर्षा पहुंचे. फडणवीस चाहते हैं कि शिंदे उनके साथ शपथ लें, लेकिन एकनाथ शिंदे अभी सोचने के लिए कुछ वक्त चाहते थे. लेकिन अब खबर आ रही है कि शिंदे राजी हो गए हैं और महायुति का टेंशन खत्म हो गया है.
इससे पहले शिंदे गुट के नेता उदय सामंत के बयान से सस्पेंस बढ़ गया है. सामंत ने कहा, पार्टी नेताओं की मांग है कि एकनाथ शिंदे शपथ ग्रहण करें, ये हमारी जिद है और उन्हें जिद स्वीकार करनी चाहिए. उदय सामंत ने ये भी कहा कि एकनाथ शिंदे कैबिनेट में रहें यह सिर्फ हमारी ही इच्छा नहीं है, बल्कि आम शिवसैनिकों की भी इच्छा है. हमें भरोसा है कि वे हमारी मांग मानेंगे. एकनाथ शिंदे ने मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान कई महत्वपूर्ण फैसले लिए. अगर वे शपथ लेते हैं तो कई और योजनाएं महाराष्ट्र के लोगों के लिए आएंगी.
यह भी पढ़ें:- Maharashtra CM News LIVE: कैसे दूर होगी एकनाथ शिंदे की नाराजगी? केंद्रीय मंत्री ने बताई तरकीब, लेकिन यहां फंसा पेच
उदय सामंत के बयान के बाद से सियासी हलचल मच गई है. राजनीति के जानकारों को लग रहा है कि शिंदे अभी भी अंतिम नतीजे पर नहीं पहुंचे हैं. अगर वे शपथ नहीं लेते हैं, तो यह महायुति के लिए बड़ी मुश्किल वाली बात होगी.
PHOTOS: बांग्लादेश पर 'विराट' गुस्सा; भोपाल की सड़कों पर उतरे हजारों लोग! हिंदुओं के समर्थन में पढ़ा सुंदरकांड
नागा चैतन्य-शोभिता की शादी के बाद इमोशनल हुए नागार्जुन, PHOTOS शेयर करके लिखा- 'आप पहले ही हमारे जीवन में…'
Farmers Protest for Water Supply: पानी के लिए जालौर के किसानों का उग्र प्रदर्शन, लगातार 16वें दिन भी धरना जारी
2024 में बॉक्स ऑफिस पर खूब हुई उठा-पटक, 6 साउथ फिल्मों का चला जादू, आखिरी मूवी ने किया 24 गुना ज्यादा कलेक्शन
भारतीय किसानों की जान हैं ये 5 दमदार रोटावेटर… जानें खासियत और कीमत!
कितने दिन के लिए लेना है लोन, कैसे करेंगे तय, इन 7 बातों का रखें ध्यान
खेसारी लाल यादव कमाल, तो उनका बेटा 'डबल धमाल', लाखों में है इनके फॉलोअर्स, भोजपुरी इंडस्ट्री में भी नाम
भारत का वो पड़ोसी देश, जहां राजा घर के लिए देता है मुफ्त जमीन, बिजली, पानी, इलाज और पढ़ाई सब फ्री, बस ये काम नहीं कर सकते
दिव्यांगजनों को इस योजना के तहत बांटी गई साइकिल और व्हीलचेयर! जानें योजना के बारे में…
लाइव ब्लॉग
4 hours ago
12 hours ago