Live
Maharashtra CM Oath Ceremony LIVE: देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है. उनके बाद एकनाथ शिंदे और अजित पवार शपथ ले रहे हैं. शिंदे ने शपथ लेने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इस दौरान वे पीएम मोदी ने कुछ ऐसा कहा कि मुस्कुरा उठे.
Maharashtra CM Oath Ceremony LIVE: महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस का राज शुरू हो गया है. उनके साथ एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने डिप्टी सीएम की शपथ ली है. फडणवीस तीसरी बार देश के दूसरे सबसे बड़े राज्य महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह और तमाम मंत्रियों मुख्यमंत्रियों की मौजूदगी में तीनों ने शपथ ली. लेकिन इसी बीच कई खुशनुमा पल देखने को मिले. जब एकनाथ शिंदे शपथ ग्रहण करके निकले तो पीएम मोदी के पास पहुंचे, उनसे हाथ मिलाया. इसी दौरान पीएम मोदी ने कुछ ऐसा कहा कि वे ठहाका मारकर हंस उठे.
इससे पहले शिंदे के नाम पर एक बार फिर सस्पेंस हो गया था. मगर अब बीजेपी के संकटमोचक गिरीश महाजन ने कहा, एकनाथ शिंदे नाराज नहीं हैं. वे देवेंद्र फडणवीस के साथ डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे. एकनाथ शिंदे शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए आजाद मैदान निकल चुके हैं. अजित पवार पहले ही आजाद मैदान कूच कर चुके थे. देवेंद्र फडणवीस को मां ने तिलक लगाया, आरती उतारी और फिर शपथग्रहण के लिए भेजा. इसकी तस्वीर सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रही है.
महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस ने सीएम पद की शपथ ले ली है. उनके साथ एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली. इसके साथ मही महाराष्ट्र में अब फडणवीस का राज शुरू हो गया है. शिंदे नाराज होने के बावजूद शपथग्रहण में शामिल हुए.
एकनाथ शिंदे ने शपथ ग्रहण से पहले बाला साहेब ठाकरे, दिघे को नमन किया. इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह को धन्यवाद दिया. आमतौर पर ऐसा देखने को नहीं मिलता है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए आजाद मैदान में पहुंच गए हैं. उनके पहुंचते ही मंच पर मोदी-मोदी के नारे लगे. इसके कुछ देर बाद शपथ ग्रहण समारोह की शुरुआत हो गई. राज्यपाल की अनुमति के साथ शपथ ग्रहण कार्यक्रम शुरू हो चुका है.
शपथ ग्रहण समारोह में पहली पंक्ति में अमित शाह के साथ रक्षामंत्री राजनाथ सिंह नितिन गडकरी, शिवराज सिंह चौहान, रामदास आठवले समेत कई वरिष्ठ मंत्री नजर आए. तो वहीं, मुख्यमंत्रियों वाली पंक्ति में यूपी के मुख्मयंत्री योगी आदित्यनाथ, बिहार के सीएम नीतीश कुमार और गुजरात के मुख्यमंत्री के साथ बैठे दिखे.
रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी, अनंत अंबानी और उनकी पत्नी राधिका अंबानी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आजाद मैदान पहुंचे. बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान, रणबीर कपूर, बिजनेसमैन कुमार मंगलम बिड़ला भी समारोह में शामिल हुईं.
देवेंद्र फडणवीस के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए सेलिब्रिटी मैदान में पहुंचने लगे हैं. क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी के साथ पहुंचे तो शाहरुख खान समेत तमाम हस्तियां नजर आईं. मंच पर कैलाश खैर के बम लहरी भजन की वीडियो चलाई जा रही है.
नाराज बताए जा रहे एकनाथ शिंदे शपथग्रहण में शामिल होने के लिए आजाद मैदान रवाना हो गए हैं. उनके साथ शिवसेना के कई नेता भी हैं. इससे कुछ देर पहले अजित पवार आजाद मैदान के लिए निकले थे. तीनों पार्टियों के विधायक-सांसद पहले ही शपथ ग्रहण समारोह स्थल पर पहुंच चुके हैं.
शिवसेना के नेता उदय सामंत ने एकनाथ शिंदे की उपमुख्यमंत्री पद की शपथ को लेकर देवेंद्र फडणवीस का पत्र राज्यपाल के कार्यालय को सौंप दिया है. इससे साफ हो गया है कि एकनाथ शिंदे अब फडणवीस के साथ डिप्टी सीएम की शपथ लेंगे.
शपथ के लिए लाडली बहनों का आजाद मैदान में पहुंचना शुरू. तमाम महिलाएं अजित पवार के घर भी पहुंचींं.उनके समर्थन में नारे लगाए. बीजेपी मुख्यलय के बाहर से समर्थक ‘एक हैं तो सेफ हैं’ के नारे लगाते हुए आजाद मैदान पहुंचे. कई लोगों ने तो इसी नारे को प्रिंंट किया टीशर्ट भी पहन रखा था.
शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए गृहमंत्री अमित शाह मुंबई पहुंच चुके हैं. उनके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 22 राज्यों के मुख्यमंत्री, तमाम केंद्रीय मंत्री और बीजेपी शासित राज्यों के नेता शामिल हो रहे हैं.
शिंदे गुट के नेता उदय सामंत ने कहा, हम सभी ने शिंदे जी से कहा कि अगर वह डिप्टी सीएम के रूप में शपथ नहीं लेंगे, तो हममें से कोई भी शपथ नहीं लेगा. हमने उनसे कहा कि हम सभी, शिवसेना और राज्य के लोगों के लिए सरकार में उनकी जरूरत है. हमने उनसे कहा कि उन्हें सरकार का हिस्सा होना चाहिए. बताया जा रहा है कि इसके बाद ही शिंदे शपथग्रहण के लिए राजी हुए.
बॉलीवुड अभिनेता सलामान खान और क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को शपथ ग्रहण में शामिल होने का न्योता भेजा गया है. दोनों के शाम को आजाद मैदान में शपथ समारोह में शामिल होने की संभावना है. इनके अलावा कई और बॉलीवुड सेलिब्रेटी को भी आमंत्रण भेजा गया है.
बीजेपी के संकटमोचक गिरीश महाजन ने कहा, एकनाथ शिंदे नाराज नहीं हैं. वे देवेंद्र फडणवीस के साथ डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे. शिवसेना के नेता उदय सामंत एकनाथ शिंदे का पत्र लेकर राजभवन पहुंच गए हैं. इससे साफ हो गया है कि एकनाथ शिंदे डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे.
महाराष्ट्र की सियासत में पल-पल चीजें बदल रही हैं. अब खबर है कि एकनाथ शिंदे डिप्टी सीएम पद के लिए मान गए हैं. महाराष्ट्र में शपथ ग्रहण से पहले एकनाथ शिंदे को मनाने कई नेता पहुंचे थे. अब वह डिप्टी सीएम के लिए मान गए हैं. इसके बाद शिवसेना के विधायक फडणवीस के घऱ मैसेज लेकर जा रहे हैं.
महाराष्ट्र सीएम शपथ समारोह LIVE: सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, महायुति में अब लड़ाई शहरी विकास विभाग के लिए है. एकनाथ शिंदे शिवसेना के लिए शहरी विकास विभाग की मांग कर रहे हैं. इस पर बीजेपी की नजर भी है. गृह विभाग के बाद शहरी विकास को बहुत ही अहम विभाग माना जाता है. एकनाथ शिंदे एमवीए सरकार और पिछली कैबिनेट में भी इसी विभाग के मंत्री थे.
महाराष्ट्र सीएम शपथ समारोह LIVE: महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह का लाइव अपडेट: सूत्रों ने बताया कि शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे और एनसीपी-एसपी प्रमुख शरद पवार आज शाम होने वाले महाराष्ट्र की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगे. यह कार्यक्रम शाम 5.30 बजे मुंबई के आज़ाद मैदान में होना है. फडणवीस तीसरी बार सीएम पद की शपथ लेंगे.
महाराष्ट्र सीएम शपथ समारोह LIVE: एकनाथ शिंदे ने देवेंद्र फडणवीस की फिर से धड़कन तेज कर दी है. सूत्रों का दावा है कि एकनाथ शिंदे डिप्टी सीएम पद पर राजी नहीं हैं. शिवसेना की ओर से उन्हें मनाने की कोशिश हो रही है. नीचे क्लिक करके पूरी खबर पढ़ें.
एकनाथ शिंदे ने फिर बढ़ा दी फडणवीस की धड़कन, अचानक क्यों वर्षा पहुंचे शिवसेना MLAs, जानिए शपथ से पहले की खटपट!
देवेंद्र फडणवीस के शपथ से पहले फिर पेच फंसता दिख रहा है. दावा किया जा रहा है कि एकनाथ शिंदे अब भी डिप्टी सीएम पद के लिए नहीं माने हैं. शिवसेना नेता उदय सावंत ने कहा कि अगर एकनाथ शिंदे शपथ नहीं लेंगे तो शिवसेना का कोई भी विधायक शपथ नहीं लेगा. सभी विधायक की मांग है कि एकनाथ शिंदे उपमुख्यमंत्री बनें. शिंदे के बंगला वर्षा के बाहर शिवसैनिक का जमावड़ा लगा है. कार्यकर्ता शिंदे के शपथ लेने की मांग कर रहे हैं. शिवसेना के विधायक भरत गोगावले, संजय शिरसाट और उदय सावंत भी शिंदे से मिलने पहुंचे हैं.
महाराष्ट्र के सीएम पद की शपथ लेने से पहले देवेंद्र फडणवीस के घर पर ‘गौ पूजन’ के लिए एक गाय लाई गई. फडणवीस ने शपथ से पहले गाय नंदी की पूजा की.
महाराष्ट्र सीएम शपथ समारोह LIVE: शिवसेना नेता दीपक केसरकर ने गुरुवार को कहा कि सभी शिवसेना विधायकों ने बुधवार शाम एकनाथ शिंदे से मुलाकात की और उनसे महाराष्ट्र कैबिनेट का हिस्सा बनने और डिप्टी सीएम पद स्वीकार करने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि शिंदे हमेशा पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सुनते हैं और उनके संदेश का पालन किया जाएगा. उन्होंने कहा कि भले ही शिवसेना और बीजेपी अलग-अलग पार्टियां हैं, लेकिन उनके सिद्धांत और विचारधारा एक जैसे हैं.
Maharashtra CM Oath Ceremony LIVE: महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस का राज शुरू हो गया है. उनके साथ एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने डिप्टी सीएम की शपथ ली है. फडणवीस तीसरी बार देश के दूसरे सबसे बड़े राज्य महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह और तमाम मंत्रियों मुख्यमंत्रियों की मौजूदगी में तीनों ने शपथ ली. लेकिन इसी बीच कई खुशनुमा पल देखने को मिले. जब एकनाथ शिंदे शपथ ग्रहण करके निकले तो पीएम मोदी के पास पहुंचे, उनसे हाथ मिलाया. इसी दौरान पीएम मोदी ने कुछ ऐसा कहा कि वे ठहाका मारकर हंस उठे.
इससे पहले शिंदे के नाम पर एक बार फिर सस्पेंस हो गया था. मगर अब बीजेपी के संकटमोचक गिरीश महाजन ने कहा, एकनाथ शिंदे नाराज नहीं हैं. वे देवेंद्र फडणवीस के साथ डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे. एकनाथ शिंदे शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए आजाद मैदान निकल चुके हैं. अजित पवार पहले ही आजाद मैदान कूच कर चुके थे. देवेंद्र फडणवीस को मां ने तिलक लगाया, आरती उतारी और फिर शपथग्रहण के लिए भेजा. इसकी तस्वीर सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रही है.
देवेंद्र फडणवीस के शपथग्रहण में हर किसी की नजरें अमृता फडनवीस पर, PHOTOS में देखिए उनका जलवा, हर किसी से अलग
खीरा खाने से पहले जरूर रट लें ये बातें… वरना फायदे की जगह होगा नुकसान
मसाला मशरूम की खुशबू से महक उठेगी आपकी रसोई, जानिए इस स्वादिष्ट रेसिपी का राज
मिट्टी को भुरभुरा और हवादार बनाने के लिए बेस्ट है कल्टीवेटर, कीमत 15 हजार से शुरू
Success Story: पढ़ाई के साथ खेती भी, अब 1 एकड़ से कमा रहे लाखों, अपनाया ये तरीका
Best Honeymoon Place: ₹5000 में यादगार हनीमून.. रांची से 40 KM दूर यहां पहुंचें, फीका लगेगा शिमला, नैनीताल!
ऐश्वर्या-दीपिका-आलिया को पछाड़ नई नवेली एक्टर ने मारी बाजी, प्रभास को मात देकर आगे निकला 29 साल का फ्लॉप एक्टर
किसानों का मालामाल बना देगी गन्ने की ये नई किस्म… 920 क्विंटल तक होगा उत्पादन! जानें और फायदे
पशुपालन की सबसे बड़ी समस्या का… बेहद आसान हल, तेजी से हीट होंगी गाय-भैंस, इन लक्षणों से चलेगा पता