Maharashtra New CM LIVE: अजित पवार पहले से डटे, शिंदे- फडणवीस अलग-अगल आ रहे दिल्ली, आखिर क्या है वजह? – News18 हिंदी

Live
Maharashtra New CM LIVE: महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस सवाल का जवाब आज मिल सकता है. आज दिल्ली में महायुति गठबंधन की बैठक है. इसमें शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी एनसीपी (प्रमुख)अजीत पवार और बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस शामिल होंगे.
Maharashtra New CM LIVE: महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? यह सवाल महाराष्ट्र चुनाव के परिणाम आने के बाद लगातार बना हुआ है. लेकिन अब इस सवाल का जवाब आज दिल्ली में होने वाले महायुति के नेताओं के बैठक के बाद साफ हो जाएगा. आज दिल्ली में महायुति की बैठक होने वाली है. इस बैठक में देवेन्द्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजीत पवार भी शामिल होंगे.
सूत्रों की माने तो महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से होने की संभावना तेज है. सूत्रों का ये भी मानना है कि सीएम को दो उप-मुख्यमंत्रियों का समर्थन मिलने वाला है शायद उनमें शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी एनसीपी (प्रमुख) अजीत पवार होंगे. हालांकि ये सभी चीजें बैठक के बाद ही साफ हो पाएंगी. वहीं संभावित रूप से 2 दिसंबर को नए मुख्यमंत्री का शपथग्रहण सहारोह होगा.
मालूम हो कि महाराष्ट्र चुनाव में महायुति गठबंधन ने 288 में 235 सीटें जीती जिसमें से अकेले भाजपा ने 132 सीटों पर जीत हासिल की. इसी आधार पर माना जा रहा है कि अगला मुख्यमंत्री बीजेपी से होगा. फिलहाल सीएम के नाम पर खुलासा नहीं हुआ है.
पढ़ें- Maharashtra New CM LIVE: ‘कोई भी पार्टी इतनी मूर्ख नहीं होगी कि वह…’, एकनाथ शिंदे के बयान पर उद्धव की पार्टी का तंज
एनसीपी सांसद प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि अब हम 3 राज्यों में एक मान्यता प्राप्त पार्टी हैं. हम नहीं रुकेंगे और अपनी पार्टी को एक राष्ट्रीय पार्टी बनाने के लिए हमारा अगला पड़ाव दिल्ली विधानसभा चुनाव है. हम चुनाव लड़ेंगे और मुझे यकीन है कि हम अपना खाता खोलेंगे और सफलता हासिल करेंगे.
महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत ने कहा कि उन्हें अपने पिता पर गर्व है कि उन्होंने निजी महत्वाकांक्षा को दरकिनार करके ‘गठबंधन धर्म’ का पालन करने का उदाहरण पेश किया. यह टिप्पणी शिवसेना सुप्रीमो द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ऐसा फैसला लिए जाने पर राज्य के सीएम पद से हटने पर सहमति जताए जाने के बाद आई है.
देवेंद्र फडणवीस भी दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं. आज महाराष्ट्र के सीएम पद पर फैसला होने की उम्मीद है. शिवसेना के एकनाथ शिंदे, भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस और एनसीपी प्रमुख अजित पवार गुरुवार 28 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे, जिसमें महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इस पर चर्चा होगी. देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री पद के लिए शीर्ष दावेदार माना जा रहा है, हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक निर्णय नहीं हुआ है.
एकनाथ शिंदे दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं. जबकि अजित पवार पहले से ही दिल्ली में है. वहीं देवेंद्र फडणवीस शाम 4 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे. गृहमंत्री अमित शाह के आवास पर महाराष्ट्र सरकार के गठन और राज्य के सीएम फेस को लेकर शाम 7.30 के बीच बैठक हो सकती है. इस बैठक में तीनों दलों के नेता मौजूद रहेंगे. एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फडणवीस और अजीत पवार मौजूद रहेंगे. इस बैठक में जेपी नड्डा भी शामिल रहेंगे.
महाराष्ट्र चुनाव में जीत के बाद दिल्ली में अजीत पवार का पार्टी कार्यालय में स्वागत समारोह होगा. इस मौके पर प्रफुल्ल पटेल भी मौजूद होंगे. फिर शाम को महायुति के नेता गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे. अजीत पवार गुट बीजेपी का मुख्यमंत्री बनाए जाने पर पूरी तरह से सपोर्ट कर है. अजीत पवार गुट का मानना है कि संख्या बल के आधार पर उनके 10 से 12 मंत्री बनाए जाएंगे. इसके साथ ही अजीत पवार को डिप्टी सीएम और साथ में वित्त मंत्रालय जैसा महत्वपूर्ण पोर्टफोलियो मिलेगा.
शिवसेना (शिंदे गुट) की नेता शाइना एनसी ने कहा कि एकनाथ शिंदे अगले मुख्यमंत्री के लिए “स्वाभाविक पसंद” हैं. वहीं सीएम पद के प्रमुख दावेदार देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि उनका नाम तय होने के बाद महाराष्ट्र कैबिनेट के बारे में फैसला किया जाएगा.
शिवसेना (शिंदे गुट) की नेता शाइना एनसी ने कहा कि एकनाथ शिंदे अगले मुख्यमंत्री के लिए “स्वाभाविक पसंद” हैं. वहीं सीएम पद के प्रमुख दावेदार देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि उनका नाम तय होने के बाद महाराष्ट्र कैबिनेट के बारे में फैसला किया जाएगा.
महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर और नया मुख्यमंत्री कौन होगा इसे लेकर दिल्ली में हलचल तेज हो गई है. इस बीच BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है. महायुति के तीने नेता देवेन्द्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजित पवार आज दिल्ली में बैठक में शामिल होंगे.
बीजेपी सूत्रों के मुताबिक 29 नवंबर को बीजेपी विधायक दल के नेता चुनने के लिए मीटिंग करेंगी. विधायक दल का नेता में सबसे आगे देवेंद्र फडणवीस का नाम. देवेंद्र फडणवीस विधायक दल के नेता बन सकते हैं सीएम की रेस में भी देवेंद्र फडणवीस का नाम सबसे आगे है. नए सीएम की शपथग्रहण समारोह 2 दिसम्बर को हो सकती है.मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शपथग्रहण समारोह हो सकता है.
श्रीकांत एकनाथ शिंदे एक राजनेता और 17वीं लोकसभा के सदस्य हैं. उनका जन्म 4 फरवरी, 1987 को हुआ. उन्होंने एमबीबीएस की डिग्री हासिल की और बाद में नवी मुंबई के डॉ. डी.वाई. पाटिल मेडिकल कॉलेज से ऑर्थोपेडिक्स में एम.एस. पूरा किया. साल 2014 में उन्होंने पहली बार लोकसभा चुनाव जीता. वह एकनाथ शिंदे के बेटे हैं.
पढ़ें पूरी खबर- कौन हैं एकनाथ शिंदे के ‘आंखों का तारा’ श्रीकांत? जो बन गए डिप्टी CM के सबसे बड़े दावेदार
एकनाथ शिंदे की जगह अगला सीएम कौन बनेगा, इस पर सस्पेंस बरकरार है. इस बीच देवेंद्र फडणवीस ने एक बड़ा दावा किया है. फडणवीस ने दावा किया है कि “एनडीए में कभी मतभेद नहीं रहा.”
नाना पटोले ने कहा कि महाराष्ट्र के अगले सीएम की घोषणा में देरी से संदेह पैदा हुआ है. कांग्रेस नेता ने कहा, “भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने शिंदे पर सीएम पद के लिए अपना दावा छोड़ने का दबाव बनाया. महाराष्ट्र को सरकार गठन के लिए इंतजार में रखना निंदनीय है.”
सूत्रों के अनुसार, भाजपा के राज्य कार्यकर्ताओं की भावनाओं को ध्यान में रखा जाएगा, सूत्रों ने इस बारे में बड़ा संकेत दिया कि सफल उम्मीदवार कौन होगा. सूत्रों ने कहा है कि बैठक के बाद यह सबके सामने होगा कि महायुति में कोई विवाद नहीं है.
महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री और एनसीपी प्रमुख अजित पवार ने कहा कि तीनों मंत्री ‘देवेंद्र फडणवीस, शिंदे और खुद पवार आज अहम बैठक के लिए दिल्ली में होंगे.’ माना जा रहा है कि इसी बैठक के बाद महाारष्ट्र के मुख्यमंत्री के चेहरे का ऐलान होगा.
अगले सीएम पर फैसला करने के अलावा, महायुति नेता और अमित शाह तीनों गठबंधन सहयोगियों के बीच 43 कैबिनेट पदों के वितरण, पोर्टफोलियो वितरण और संरक्षक मंत्रियों पर भी चर्चा करेंगे. बैठक के बाद सीएम चेहरा पर फैसला हो जाएगा.
गृह मंत्री अमित शाह आज महायुति नेताओं से मुलाकात करेंगे. महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री पर फैसला इस बैठक में फैसला होगा. बैठक में देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजीत पवार शामिल होंगे. माना जा रहा है कि एस बैठक के बाद सीएम कौन होगा इसका हल निकल जाएगा.
शिवसेना (यूबीटी) नेता अंबादास दानवे ने कहा, “बीजेपी एक ऐसी पार्टी है जो स्वतंत्र रूप से अपने फैसले लेती है. वह शिंदे के दबाव में अपने फैसले नहीं लेती.”
सूत्रों की माने तो महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से होने की संभावना तेज है. सूत्रों का ये भी मानना है कि सीएम को दो उप-मुख्यमंत्रियों का समर्थन मिलने वाला है शायद उनमें शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी एनसीपी (प्रमुख) अजीत पवार होंगे.
महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? यह सवाल महाराष्ट्र चुनाव के परिणाम आने के बाद लगातार बना हुआ है. लेकिन अब इस सवाल का जवाब आज दिल्ली में होने वाले महायुति के नेताओं के बैठक के बाद साफ हो जाएगा.
Maharashtra New CM LIVE: महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? यह सवाल महाराष्ट्र चुनाव के परिणाम आने के बाद लगातार बना हुआ है. लेकिन अब इस सवाल का जवाब आज दिल्ली में होने वाले महायुति के नेताओं के बैठक के बाद साफ हो जाएगा. आज दिल्ली में महायुति की बैठक होने वाली है. इस बैठक में देवेन्द्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजीत पवार भी शामिल होंगे.
सूत्रों की माने तो महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से होने की संभावना तेज है. सूत्रों का ये भी मानना है कि सीएम को दो उप-मुख्यमंत्रियों का समर्थन मिलने वाला है शायद उनमें शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी एनसीपी (प्रमुख) अजीत पवार होंगे. हालांकि ये सभी चीजें बैठक के बाद ही साफ हो पाएंगी. वहीं संभावित रूप से 2 दिसंबर को नए मुख्यमंत्री का शपथग्रहण सहारोह होगा.
मालूम हो कि महाराष्ट्र चुनाव में महायुति गठबंधन ने 288 में 235 सीटें जीती जिसमें से अकेले भाजपा ने 132 सीटों पर जीत हासिल की. इसी आधार पर माना जा रहा है कि अगला मुख्यमंत्री बीजेपी से होगा. फिलहाल सीएम के नाम पर खुलासा नहीं हुआ है.
पढ़ें- Maharashtra New CM LIVE: ‘कोई भी पार्टी इतनी मूर्ख नहीं होगी कि वह…’, एकनाथ शिंदे के बयान पर उद्धव की पार्टी का तंज

पंचत्व में विलीन हुई जगतगुरू कृपालु महाराज की बेटी डॉ विशाखा त्रिपाठी, हजारों अनुयायी हुए शामिल
GK: क्या आप जानते हैं शनि ग्रह के बारे में ये बातें, कुछ पर नहीं होती है यकीन
'चिमटे' को अंग्रेज़ी में क्या कहते हैं? किचन में रोज़ होता है इस्तेमाल, पर ज्यादातर लोगों को नहीं पता होगा जवाब
बॉलीवुड का वो फ्लॉप हीरो, जिसने एक साथ दे डाली 14 हिट, फिर मिलने लगी थी अमिताभ बच्चन से ज्यादा फीस
30 साल तक घर का सपना अधूरा, फिर शुरू की इस फूल की खेती, अब बना डाली आलीशान हवेली!
किसान ध्यान दें! 31 दिसंबर से पहले जरूर कर लें ये काम, इन योजना का मिलेगा लाभ
शुक्रवार को ऐसे पूजा कर मां लक्ष्मी को करें प्रसन्न, फिर देखिए चुंबक की तरह खिंचा चला आ सकता है पैसा!
सर्दियों में इम्यूनिटी बूस्ट करता है ये लड्डू, कई बीमारियों के लिए रामबाण, अंदरूनी ताकत के लिए फायदेमंद
पौधे की जड़ों में डालें पानी के साथ ये सफेद लिक्विड…मात्र 30 रुपए में बन जाएगा गजब का खाद
लाइव ब्लॉग
4 hours ago
a minute ago
a day ago
17 hours ago

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News