Maharashtra New CM Live: सरकार की तस्वीर साफ, 7 दिसंबर से पहले शपथ ग्रहण, भाजपा रखेगी 20 पोर्टफोलियो! – News18 हिंदी

Live
Maharashtra New CM Live: महारास्ट्र में चुनावी नतीजे आने के बाद छह दिन बीत जाने के बाद भी सरकार गठन की तस्वीर साफ नहीं हो पाई है. गुरुवार को दिल्ली में अमित शाह के साथ तीनों नेताओं की बैठक हुई.हालांकि इस बैठक में अमित शाह ने फूलों का गुलदस्ता देवेंद्र फडणवीस को थमाकर काफी चीजें साफ कर दी.
Maharashtra New CM Live: महाराष्ट्र में नई सरकार के गठन के तस्वीर काफी हद तक साफ हो गई है. हालांकि अगली सरकार के गठन को लेकर कोई औपचारिक घोषणा नहीं हुई है. सूत्रों के मुताबिक नई सरकार का शपथ ग्रहण सात दिसंबर से पहले हो सकता है. गुरुवार रात में दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के घर पर महायुती के तीनों बड़े नेताओं ने उनसे मुलाकात की. इस मुलाकात में अमित शाह से सामने तीनों नेताओं ने अपनी-अपनी मांगें रखी. इस बीच शिवसेना के सूत्रों का दावा है कि एकनाथ शिंदे ने सीएम पद छोड़ने के बदल कम से कम 10-12 मंत्रालयों की मांग की है. इसमें गृह और शहरी विकास जैसे अहम मंत्रालय हैं. हालांकि, इस मुलाकात की एक तस्वीर से कई चीजें साफ हो गई हैं. अमित शाह ने जैसे ही देवेंद्र फडणवीस के हाथों में फूलों का गुलदस्ता थमाया ये बात साफ हो गई कि राज्य में बतौर सीएम किसकी ताजपोशी होने वाली है. अब सूत्र बता रहे हैं कि नई सरकार में भाजपा कम से कम 20 मंत्रालय अपने पास रखेगी.
Maharashtra CM News Live: महाराष्ट्र में नई सरकार की तस्वीर साफ हो गई है. दो दिसंबर को नई सरकार का शपथ ग्रहण हो सकता है. इस सरकार में एक सीएम और दो डिप्टी सीएम हो सकते हैं. शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी और अन्य बड़े केंद्रीय नेता शामिल हो सकते हैं.
Maharashtra CM News: महाराष्ट्र में नई सरकार की तस्वीर काफी साफ हो गई गई है. देवेंद्र फडणनवीस के नेतृत्व में बनने वाली संभावित सरकार में भाजपा अपने पास कम से कम 20 पोर्टफोलियो रखेगी. एकनाथ शिंदे कैम्प 10 से 12 पोर्टफोलियो की मांग कर रहा है. एनसीपी अजित पवार गुट 6 से 8 पोर्टफोलियो की मांग कर रहा है.
Maharashtra CM News: महाराष्ट्र में नई सरकार की तस्वीर काफी हद तक साफ हो गई है. भाजपा को सीएम पद मिल गया है. देवेंद्र फडणवीस संभावित दावेदार हैं. लेकिन, दूसरी तरफ शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे डिप्टी सीएम पद के इच्छुक नहीं बताए जा रहे हैं. ऐसे में सवाल है कि क्या वह सरकार से बाहर रहेंगे या फिर केंद्र सरकार में जाएंगे?
Maharashtra CM News: महाराष्ट्र में देवेद्र फडणवीस के नेतृत्व में नई सरकार के गठन की तस्वीर काफी हद तक स्पष्ट हो गई है. महायुती में सीएम और डिप्टी सीएम का मसला सुलझ गया है. लेकिन कुछ मंत्री पदों को लेकर अब भी मसला है. जानकारी के मुताबिक एकनाथ शिंदे उपमुख्यमंत्री के साथ गृह विभाग और अर्बन डेवलपमेंट विभाग चाहते हैं. उपमुख्यमंत्री तो तय है और अर्बन डेवलपमेंट मंत्रालय देने पर भी सहमति है लेकिन गृह विभाग बीजेपी अपने पास ही रखना चाहती है. वहीं अजित पवार को उपमुख्यमंत्री पद के साथ वित्त मंत्रालय और पुणे का पालकमंत्री पद भी चाहिए जो मिलना लगभग तय है. इसके अलावा बाकी विभागों का बंटवारा विधायकों के संख्या बल के आधार पर होगा. इसके लिए मुंबई में शुक्रवार को महायुती के तीनों दलों के प्रमुख नेता फिर बैठक करेंगे. पालक मंत्री और महामंडलों को लेकर चर्चा करेंगे. सूत्रों के मुताबिक गुरुवार की बैठक मुख्यमंत्री के नाम की सहमति बन गई है लेकिन उसकी घोषणा बीजेपी के विधायक दल की बैठक में होगी. इसके लिए केंद्र से निरीक्षक भी आ सकते हैं. सूत्रों के मुताबिक मंत्री पद पर सहमति, किसे कितने मंत्री पद दिए जायें और बीजेपी के विधायक दल नेता का चयन दो दिनों में पूरा होने पर दो दिसंबर को शपथ विधि करने की योजना है.
महाराष्ट्र सीएम न्यूज अपडेट: महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में संभावित सरकार की तस्वीर साफ होने लगी है. भाजपा जहां सीएम की कुर्सी और स्पीकर का पद अपने पास रखना चाहती है. वहीं वह राजस्व मंत्रालय भी नहीं छोड़ना चाहती. शिवसेना को डिप्टी सीएम का पद मिलेगा. हालांकि एकनाथ शिंदे खुद डिप्टी सीएम बनने के इच्छुक नहीं हैं. वह अब भी शहर विकास विभाग की मांग पर अड़े हुए हैं. भाजपा उन्हें पीडब्ल्यूडी और शिक्षा मंत्रालय देने को तैयार है. जहां तक एनसीपी की बात है तो अजित पवार डिप्टी सीएम होंगे और उनकी पार्टी को अल्पसंख्यक, महिला एवं बाल विकास के साथ वित्त मंत्रालय मिल सकता है.
महाराष्ट्र सीएम न्यूज लाइव: दिल्ली में बीती रात गृह मंत्री अमित शाह के साथ महायुती के नेताओं की बैठक के बाद करीब-करीब सीएम का नाम फाइनल हो गया है. हालांकि, भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद अगले सीएम की घोषणा होगी. अमित शाह के साथ मीटिंग के बाद की तस्वीर से साफ है कि भाजपा की ओर से देवेंद्र फडणवीस अगले सीएम हो सकते हैं.
महाराष्ट्र सीएम न्यूज लाइव: महाराष्ट्र के अगले सीएम को लेकर स्थिति काफी साफ हो गई है. गुरुवार रात में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ मुलाकात के बाद देवेंद्र फडणवीस ने अपने एक्स हैंडल पर एक तस्वीर पोस्ट की. उस तस्वीर में कई राज छुपे हैं. पूरी खबर पड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
Maharashtra CM News: अमित शाह ने देवेंद्र फडणवीस को थमाया गुलदस्ता, एकनाथ शिंदे के चेहरे से साफ है CM कौन होगा?
Maharashtra CM News: महाराष्ट्र में महायुती के बीच सब कुछ ठीक होने के दावे किए जा रहे हैं. बातचीत सही दिशा में चल रही है. इस बीच रिपोर्ट है कि एनसीपी प्रमुख अजित पवार को उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्रालय मिलेगा. वित्त मंत्रालय अजित पवार का पसंदीदा विभाग है. वह लंबे समय से यह विभाग देख रहे हैं. शिंदे सरकार में भी उनके पास वित्त मंत्रालय था.
Maharashtra CM News: सरकार गठन को लेकर चल रही बैठकों के बीच अभी तक शपथ ग्रहण की तारीख को लेकर कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है. सूत्रों का दावा है कि महाराष्ट्र में दो से पांच दिसंबर के बीच नई सरकार का शपथ ग्रहण हो सकता है. हालांकि, इस बीच बैठकों का दौर जारी है. शुक्रवार को मुंबई में तीनों बड़े नेताओं की बैठक होगी.
Maharashtra CM News: दिल्ली में गुरुवार रात में अमित शाह के साथ महायुती के नेताओं की करीब दो घंटे तक बैठक चली. हालांकि, इस बैठक में कोई अंतिम फैसला होने की बात सामने नहीं आई. आधी रात के करीब बैठक खत्म होने के बाद ये तीनों नेता मुंबई लौट आए.
Maharashtra CM News: शिवसेना का दावा है कि अमित शाह के साथ मीटिंग में एकनाथ शिंदे ने पार्टी के लिए 12 मंत्रालयों की मांग की. इसमें गृह और शहरी विकास जैसे अहम मंत्रालय भी शामिल हैं. हालांकि दिल्ली में गृह मंत्री के साथ तीनों नेताओं की मीटिंग के बाद कोई औपचारिक घोषणा नहीं की गई. अब रिपोर्ट आ रही है कि मुंबई में तीनों नेता आपस में बैठक कर आगे के फैसले लेंगे.
Maharashtra New CM Live: महाराष्ट्र में नई सरकार के गठन के तस्वीर काफी हद तक साफ हो गई है. हालांकि अगली सरकार के गठन को लेकर कोई औपचारिक घोषणा नहीं हुई है. सूत्रों के मुताबिक नई सरकार का शपथ ग्रहण सात दिसंबर से पहले हो सकता है. गुरुवार रात में दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के घर पर महायुती के तीनों बड़े नेताओं ने उनसे मुलाकात की. इस मुलाकात में अमित शाह से सामने तीनों नेताओं ने अपनी-अपनी मांगें रखी. इस बीच शिवसेना के सूत्रों का दावा है कि एकनाथ शिंदे ने सीएम पद छोड़ने के बदल कम से कम 10-12 मंत्रालयों की मांग की है. इसमें गृह और शहरी विकास जैसे अहम मंत्रालय हैं. हालांकि, इस मुलाकात की एक तस्वीर से कई चीजें साफ हो गई हैं. अमित शाह ने जैसे ही देवेंद्र फडणवीस के हाथों में फूलों का गुलदस्ता थमाया ये बात साफ हो गई कि राज्य में बतौर सीएम किसकी ताजपोशी होने वाली है. अब सूत्र बता रहे हैं कि नई सरकार में भाजपा कम से कम 20 मंत्रालय अपने पास रखेगी.

UP BC Sakhi Yojana से बदली इस महिला की किस्मत, हर महीने कर रही हैं करोड़ों रुपए का ट्रांजैक्शन
औषधीय गुणों का खजाना है ये पेड़, पत्ते, छाल, फल इन बीमारियों में कारगर, रेगिस्तान से लगातार हो रहे बिलुप्त
TV की सबसे महंगी एक्ट्रेस, सौतेली बेटी ने लगाए गंभीर आरोप, ये है 1 एपिसोड की फीस और करोड़ में है नेटवर्थ
Tej Patta Tea: रोजाना सुबह करें तेजपत्ते की चाय का सेवन, कब्ज, एसिडिटी से लेकर डायबिटीज-कोलेस्ट्रॉल तक करेगा कंट्रोल
न मटेरियल…न होम लोन, सिर्फ 2.5 लाख रुपए में खरीदें अपना आशियाना, भूकंप-तूफान में भी रहेगा सुरक्षित!
पिछले जन्म में कौन थी तुलसी? कैसे बन गई भगवान विष्णु की बेहद प्रिय
Agricultural Tips: किसान सरसों की बुआई के बाद न करें ये काम, वरना होगा बड़ा नुकसान!
Electric Scooty: मात्र 1 हजार में घर लाएं ये 'Electric Scooty' ,बनेगी केवल इतनी EMI; इन 5 फोटों में जानें फीचर्स
उत्तराखंड के खान-पान में विशेष है यह चटनी, स्वाद और सेहत का अनोखा मेल
लाइव ब्लॉग
39 minutes ago
12 minutes ago
20 minutes ago
a day ago

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News