Feedback
महिंद्रा ने नई थार को लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इसे महिंद्रा थार ओजी (Mahindra Thar OG) नाम दिया है. नई थार में महिंद्रा ने सिर्फ नाम ही नहीं जोड़ा है बल्कि कई दूसरे अपडेट भी किए हैं. नई थ्री-डोर थार ओजी पावरफुल इंजन, रिवाइज्ड स्टाइलिंग, बेहतर कैबिन मैटेरियल और नए सस्पेंशन के साथ आती है.
कार में नया एडिशन 2.2 लीटर का एमहॉक डीजल ऑटोमेटिक सेटअप दिया गया है, जो रियर व्हील ड्राइव के साथ आता है. इसके साथ थार खरीदने वालों को अब 4×4 के बिना भी ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का विकल्प मिलेगा. आइए जानते हैं इस कार की खास बातें.
नई थार को महिंद्रा ने 10.32 लाख रुपये की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर लॉन्च किया है. कार के एंट्री लेवल एएक्सटी वेरिएंट में 1.5 लीटर का डीजल इंजन मिलेगा, जो मैन्युअल गियरबॉक्स के साथ आएगा. ये इंजन एलएक्सटी और जेडएक्सटी वेरिएंट में भी मिलेगा.
ये इंजन 87.2kW की पावर (लगभग 116.9 बीएचपी) और 300 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करता है. वहीं 2.2 लीटर डीजल इंजन और 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन को एलएक्सटी और जेडएक्सटी ट्रिम में दिया जाएगा. ये डीजल इंजन 150.1 बीएचपी की पावर और 330 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करता है. वहीं टर्बो पेट्रोल इंजन में 159.6 बीएचपी की पावर 330 एनएम का टॉर्क मिलता है.
थार ओजी का फ्रंट फेस अपडेट किया गया है. इसमें रिडिजाइन ग्रिल मिलेगा, जो थार की ब्रांडिंग के साथ आएगा. इसमें नए एलईडी हेडलैम्प्स दिए गए हैं, जो सी-शेप्ड डीआरएल्स के साथ आते हैं. इसके अलावा कार में एलईडी फॉग लैम्प्स दिए गए हैं, जो इन-बिल्ड कॉर्नरिंग फंक्शन के साथ आती है.
हालांकि, कार का ओवरऑल लुक मौजूदा थार और थार रॉक्स से ज्यादा अलग नहीं है. महिंद्रा ने एसयूवी के फ्रंट और रियर बंपर को भी रिवाइज किया है. इसमें 19 इंच के एलॉय व्हील्स, रिवाइज्ड एलईडी टेल-लैम्प्स और ओजी की ब्रांडिंग टेलगेट पर मिलेगी.
ये खबर अपडेट हो रही है…
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू