Feedback
मकर (Capricorn):-
Cards:- Wheel of Fortune
ईश्वर पर आपकी आस्था और भरोसा जीवन में संतुलन बनाए रखने में मदद कर रहा है. कार्यों में सफलता पाने के लिए सकारात्मक सोच इस समय सबसे बड़ी ताकत साबित होगी. जीवन में कुछ बदलाव दिखाई दे सकते हैं. शुरुआत में ये परिवर्तन थोड़ी परेशानी दे सकते हैं, लेकिन धीरे-धीरे इनके अच्छे परिणाम सामने आएंगे और जीवन को बेहतर दिशा देंगे.
रुके हुए कामों में अब धीरे-धीरे गति आने लगेगी. जिन कार्यों के पूरे होने की उम्मीद कम नजर आ रही थी, उनमें भी अब सफलता की संभावना बनती दिखेगी. धैर्य और निरंतर प्रयास आपको आगे बढ़ाएंगे.
यदि आप प्रिय व्यक्ति से विवाह करना चाहते हैं तो परिवार के सामने अपनी इच्छा रख सकते हैं. यह समय सामने वाले परिवार से भी बात आगे बढ़ाने के लिए अनुकूल रह सकता है. हर परिस्थिति में संयम और धैर्य बनाए रखें. जल्दबाजी या दबाव में लिए गए फैसले उल्टा असर डाल सकते हैं.
स्वास्थ्य: कुछ समय से लगातार कमर दर्द परेशान कर सकता है. आराम और सामान्य घरेलू उपायों से राहत मिल सकती है.
आर्थिक स्थिति: आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए आय के नए स्रोतों पर विचार कर सकते हैं. अतिरिक्त कमाई की योजना बन सकती है.
रिश्ते: यदि कोई व्यक्ति आपको नकारात्मक दिशा में ले जाने की कोशिश कर रहा है, तो उसे अपने ऊपर हावी न होने दें. सकारात्मक लोगों के साथ रहें.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू