Maruti Suzuki की एक नई एसयूवी आने वाली है। रिपोर्ट्स के अनुसार यह एसयूवी 35 kmpl से ज्यादा से भी तक का माइलेज देगी। हम बात कर रहे हैं फ्रॉन्क्स की। कंपनी फ्रॉन्क्स को मिडलाइफ अपडेट देने वाली है। यह अगले साल लॉन्च हो सकती है। खास बात है कि अपडेटेड फ्रॉन्क्स स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ आएगी। इसके अलावा भी इस नई फ्रॉन्क्स में काफी कुछ खास रहने वाला है। आइए डीटेल में जानते हैं कि कंपनी इसमें क्या कुछ ऑफर करने वाली है।
नई फ्रॉन्क्स का सभी को इंतजार है, लेकिन कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट की अभी कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है। हालांकि, माना जा रहा है कि नई फ्रॉन्क्स फेसलिफ्ट साल 2027 में मार्केट में एंट्री कर सकती है। फिलहाल इस SUV की टेस्टिंग चल रही है और कई बार इसके टेस्ट म्यूल्स को सड़क पर देखा जा चुका है। हाल ही में नजर आए एक टेस्ट मॉडल में ADAS कैलिब्रेशन इक्विपमेंट और रियर बंपर में लगा LiDAR (लाइट डिटेक्शन एंड रेंजिंग) सेंसर देखा गया। इससे माना जा रहा है कि नई फ्रॉन्क्स में पहली बार ADAS दिया जा सकता है। अगर ऐसा होता है, तो इसमें एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, लेन कीप असिस्ट, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर, हाई बीम असिस्ट के साथ कई और अडवांस सेफ्टी फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।
₹ 6.85 – 11.98 लाख
₹ 7.76 – 13.06 लाख
₹ 5.65 – 11.13 लाख
₹ 5.8 – 9.57 लाख
₹ 7.91 – 9.9 लाख
₹ 5.59 – 10.55 लाख
मारुति नई फ्रॉन्क्स को पहले से ज्यादा प्रीमियम बनाने की भी तैयारी कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें पहली बार सनरूफ और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स दी जा सकती हैं। इसके अलावा नई सीट अपहोल्स्ट्री और अपडेटेड इंटीरियर ट्रिम्स भी देखने को मिल सकते हैं। वहीं, मौजूदा मॉडल के कई फीचर्स को भी इसमें ऑफर किया जाएगा। इनमें हेड्स-अप डिस्प्ले (HUD), क्रूज कंट्रोल, 360-डिग्री कैमरा, रियर AC वेंट्स, Suzuki Connected Car टेक्नोलॉजी, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, वायरलेस फोन चार्जर और अन्य सुविधाएं शामिल होंगी।
नई फ्रॉन्क्स का सबसे बड़ा अपडेट इसका नया स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन होगा। यह सिस्टम मारुति सुजुकी ने अपनी मास-मार्केट कारों के लिए खुद डिवेलप किया है, जिसे HEV कोडनेम दिया गया है। यह सीरीज हाइब्रिड सिस्टम मौजूदा Toyota Atkinson Strong Hybrid टेक्नोलॉजी के मुकाबले ज्यादा किफायती और अधिक एफिशिएंट बताया जा रहा है। फिलहाल टोयोटा का यह हाइब्रिड सिस्टम मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा और इन्विक्टो में ऑफर किया जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार मारुति फ्रॉन्क्स हाइब्रिड एक लीटर में 35 किलोमीटर से ज्यादा का माइलेज दे सकती है। अगर कंपनी का यह दावा सही साबित होता है, तो यह भारत की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली कारों में शामिल हो सकती है।
इंजन ऑप्शन्स की बात करें तो मौजूदा 1.0-लीटर Boosterjet टर्बो पेट्रोल और 1.2-लीटर चार-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन को कंपनी नई फ्रॉन्क्स में ऑफर करती रहेगी। संभावना है कि नया स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन केवल टॉप वेरिएंट्स में मिलेगा। जबकि, एंट्री और मिड वेरिएंट्स में मौजूदा पेट्रोल इंजन उपलब्ध रहेंगे। डिजाइन में बहुत बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। नई फ्रॉन्क्स में हल्का अपडेटेड फ्रंट ग्रिल, नए डिजाइन के बंपर, अपडेटेड LED टेललाइट्स और नए अलॉय व्हील्स दिए जा सकते हैं। इसके अलावा कंपनी इस फेसलिफ्ट मॉडल के साथ नए एक्सटीरियर कलर ऑप्शन और नया केबिन थीम भी दे सकती है।
(Photo: Gaadiwaadi)
प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आपके क्रेडिट प्रोफाइल के आधार पर
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play