वाहन निर्माता मारुति की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से एमपीवी …और पढ़ें
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत में मारुति की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों को ऑफर किया जाता है। निर्माता की ओर से एमपीवी सेगमेंट में बेहतरीन फीचर्स के साथ Maruti Invicto को भी ऑफर किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस एमपीवी की कीमत को हाल में ही बढ़ाया गया है। निर्माता ने इसकी कीमत में कितनी बढ़ोतरी की है। किस वेरिएंट को कितना महंगा किया गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
मारुति की ओर से इनविक्टो को एमपीवी सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। बेहतरीन फीचर्स और तकनीक के साथ ऑफर की जाने वाली इस एमपीवी की कीमत को निर्माता ने बढ़ा दिया है।
जानकारी के मुताबिक इस एमपीवी की कीमत में 10 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। यह बढ़ोतरी तुरंत लागू भी कर दी गई है। इससे पहले भी निर्माता ने इस एमपीवी की कीमत में जुलाई महीने में ही 25 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की थी।
मारुति की ओर से इनविक्टो को भारतीय बाजार में दो वेरिएंट्स में ऑफर किया जाता है। इस एसयूवी के जेटा+ हाइब्रिड और एल्फा+ हाइब्रिड शामिल हैं। इनमें से बेस वेरिएंट जेटा+ हाइब्रिड की कीमत में तीन हजार रुपये कम किए गए हैं। वहीं एल्फा+ हाइब्रिड वेरिएंट की कीमत में 10 हजार रुपये की बढ़ोतरी की गई है।
कीमतों में बदलाव के बाद इस एमपीवी की एक्स शोरूम कीमत 24.94 लाख रुपये है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 28.70 लाख रुपये है।
मारुति की ओर से इनविक्टो को मिड सेगमेंट एमपीवी के तौर पर ऑफर किया जाता है। इस सेगमेंट में इसका मुकाबला Toyota Innova Hycross के साथ होता है। इसके अलावा इसे MG Hector Plus, Mahindra Scorpio N, Mahindra XUV 700, Tata Safari जैसी सात सीटों वाली एसयूवी से भी चुनौती मिलती है।
यह भी पढ़ें- Maruti Victoris CNG: कितनी देती है माइलेज, क्या खरीदने में होगा फायदा या चुनें कोई और विकल्प