Mecca Pact: पहली बार एक्टिवेट हुआ 'मक्का पैक्ट', सऊदी अरब में सेना भेंजेंगे पाकिस्तान और तुर्की – Bharat24live

Shreeom Singh
Date: 06-10-26 09:18
Mecca Pact: सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की ने सोमवार को मक्का रक्षा समझौते को एक्टिवेट कर दिया है. हूतियों के लगातार हमलों के बीच पाकिस्तान और तुर्की ने सऊदी अरब को सैन्य मदद देने और जरूरत पड़ने पर अपने सैनिकों को तेजी से तैनात करने पर सहमति जताई है. यह फैसला 5 अक्टूबर को रियाद में हुई मक्का अलायंस फॉर डिफेंस की आपात बैठक में लिया गया. पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने बैठक के बाद जारी बयान में इसकी जानकारी दी.
सऊदी अरब जाएंगे पाकिस्तानी सैनिक
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के मुताबिक, सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की ने सऊदी अरब में सैन्य बल और जरूरी क्षमताएं उपलब्ध कराने का फैसला किया है. संयुक्त बयान में कहा गया कि तीनों देशों ने सामूहिक रक्षा से जुड़ी प्रतिबद्धताओं को तुरंत लागू करने और सऊदी अरब में सेना की तेजी से तैनाती के लिए जरूरी कदम उठाने पर सहमति जताई है.
हालांकि, बयान में यह साफ नहीं किया गया है कि सऊदी अरब पहुंचने के बाद पाकिस्तान और तुर्की के सैनिकों को किस तरह की जिम्मेदारी दी जाएगी.
हूतियों के खिलाफ सऊदी अरब ने शुरू की कार्रवाई
यह फैसला ऐसे समय में हुआ है, जब हूतियों के लगातार हमलों के बीच सऊदी अरब और यमन में उसकी सहयोगी सेना ने जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है. यमनी सेना का कहना है कि उसने हूतियों के खिलाफ 1,000 से ज्यादा हमले किए हैं और उनकी राजधानी सना को भी निशाना बनाकर अभियान शुरू किया है. वहीं, सऊदी अरब ने भी हूतियों के खिलाफ करीब 100 लड़ाकू विमानों के साथ कार्रवाई शुरू की है.
सऊदी अरब के रक्षा मंत्री खालिद बिन सलमान ने कहा कि सदस्य देश हमलों और उन्हें अंजाम देने वालों के जवाब में सेना तैनात करने पर सहमत हुए हैं. संयुक्त बयान के मुताबिक, यह तैनाती तय व्यवस्था और तीनों देशों के कानूनों के तहत की जाएगी.
सऊदी अरब पर हमलों की निंदा
बैठक के बाद जारी संयुक्त बयान में सऊदी अरब पर हुए हालिया हमलों की निंदा की गई. तीनों देशों ने सऊदी अरब की सुरक्षा के खिलाफ किसी भी हमले या धमकी को पूरी तरह खारिज किया है. हालांकि, बयान में सीधे तौर पर हूती संगठन का नाम नहीं लिया गया.
क्या है मक्का रक्षा समझौता?
मक्का रक्षा समझौते पर इसी साल 7 अगस्त को सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की ने हस्ताक्षर किए थे. समझौते के तहत तीनों देशों में से किसी एक पर हमला होने की स्थिति में उसे तीनों देशों पर हमला माना जाएगा.
समझौते के कुछ समय बाद ही हूतियों ने यमन में हमले शुरू कर दिए, जो धीरे-धीरे सऊदी अरब के अंदर तक पहुंच गए. इसके बाद से ही सवाल उठ रहे थे कि पाकिस्तान और तुर्की इस समझौते को कब लागू करेंगे और क्या इसके तहत अपने सैनिक सऊदी अरब भेजेंगे. अब तीनों देशों की बैठक में इसे लागू करने का फैसला लिया गया है.
भारत 24 लाइव — भारत का विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल। ताज़ा खबरें, विश्लेषण, वीडियो।
लाइव भारत 24 ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News