Meerut News : उत्तर प्रदेश विधानसभा का घेराव करने बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता जाएंगे लखनऊ |… – Newstrack

Meerut News: उत्तर प्रदेश में बढ़ती बिगड़ती क़ानून व्यवस्था, बिजली का निजीकरण, किसानों का गन्ना बकाया व बढ़ती महंगाई आदि समस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी 18 दिसम्बर को उत्तर प्रदेश विधानसभा का घेराव को करेंगी। विधानसभा घेराव की समीक्षा करने मेरठ आए पार्टी के मेरठ प्रभारी पूर्व विधायक गजराज सिंह ने कहा कि विधानसभा घेराव में पूरे उत्तर प्रदेश से बड़ी संख्या में कार्यकर्त्ता लख़नऊ जाएंगे। मेरठ से भी बड़ी संख्या में कार्यकर्त्ता लखनऊ जाएंगे।
कांग्रेस नेता ने कहा कि देश को बनाने के लिए गांधी परिवार ने अनेक यातनाएं झेलकर अपने प्राणों को आहुति देकर इस देश को बनाया है। 70 साल का हिसाब मांगने वाले अपने 10 सालों का हिसाब नहीं दे पा रहे हैं। शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक जाहिद अंसारी के निवास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक गजराज सिंह ने कहा कि भाजपा हिन्दू मुसलमान का एजेंडा चलाकर जनता को भय दिखा कर सत्ता में बना रहना चाहती है। लेकिन जनता अब उनके बहकावे में नहीं आएगी। इस मौके पर कार्यवाहक प्रवक्ता हरिकिशन अम्बेडकर ने बताया कि 16 दिसम्बर को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रदीप नरवाल अपार चेम्बर में कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करेंगे।
इस अवसर पर कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अवनीश काजला, कार्यवाहक शहर अध्यक्ष जाहिद अंसारी,हरिकिशन अम्बेडकर,रंजन शर्मा, धूम सिंह गुजर्र,महेंद्र गुजर्र, राकेश मिश्रा, तेजपाल डाबका, मतीन अंसारी, हाशिम अंसारी, इकरामुद्दीन अंसारी, सुमित विकल, सलीम पठान,अंसार अहमद,इरशाद अहमद आदि कांग्रेस नेता मौजूद रहे।
Content Writer
वर्तमान में न्यूज ट्रैक के साथ सफर जारी है। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की। मैने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत इंडिया एलाइव मैगजीन के साथ की। इसके बाद अमृत प्रभात, कैनविज टाइम्स, श्री टाइम्स अखबार में कई साल अपनी सेवाएं दी। इसके बाद न्यूज टाइम्स वेब पोर्टल, पाक्षिक मैगजीन के साथ सफर जारी रहा। विद्या भारती प्रचार विभाग के लिए मीडिया कोआर्डीनेटर के रूप में लगभग तीन साल सेवाएं दीं। पत्रकारिता में लगभग 12 साल का अनुभव है। राजनीति, क्राइम, हेल्थ और समाज से जुड़े मुद्दों पर खास दिलचस्पी है।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News