Meerut News : भारत और आइसलैंड के बीच हैं मजबूत रिश्ते : राजदूत बेनेडिक्ट होस्कुलडसन – Inext Live

मेरठ (ब्यूरो)। भारत और आइसलैंड के बीच मजबूत रिश्ते हैं। आइसलैंड और भारत कई क्षेत्रों में एक साथ कार्य कर रहे हैं। यह बात आइसलैंड के राजदूत बेनेडिक्ट होस्कुलडसन ने कही। वे बुधवार को आईआईएमटी यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स को संबोधित कर रहे थे। अपने संवाद में उन्होंने भारत की लोकतांत्रिक प्रणाली की प्रशंसा की। आइसलैंड के राजदूत बेनेडिक्ट होस्कुलडसन बुधवार को मेरठ स्थित आईआईएमटी यूनिवर्सिटी पहुंचे। इस दौरान कुलाधिपति योगेश मोहनजी गुप्ता, प्रति कुलाधिपति डॉ। मयंक अग्रवाल ने आइसलैंड के राजदूत बेनेडिक्ट होस्कुलडसन का स्वागत किया।
छात्रों का मनोबल बढ़ाया
आइसलैंड के राजदूत बेनेडिक्ट होस्कुलडसन का स्टूडेंट्स ने गर्मजोशी से स्वागत किया। यूनिवर्सिटी के प्रति कुलपति डॉ। वैभव श्रीवास्तव और डॉ.सुगंधा श्रोतिया ने राजदूत बेनेडिक्ट होस्कुलडसन का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन एकता शर्मा ने किया। आइसलैंड के राजदूत बेनेडिक्ट होस्कुलडसन ने कहाकि 1900 के दौर में आइसलैंड यूरोप का सबसे गरीब देश था। मगर देशवासियों के संघर्ष और लगन से अब आइसलैंड यूरोप के सबसे अमीर देशों में है। उन्होंने छात्रों को सफलता की टिप्स दीं। इस दौरान उन्होंने छात्रों के सवालों के जवाब भी दिए।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में प्रति कुलपति डॉ। वैभव श्रीवास्तव, हर्षित सिन्हा, एडवाइजर टू चांसलर अरकेन्द्र सिंह, आईआईएमटी इंजीनियरिंग कॉलेज के डायरेक्टर डॉ। धीरेन्द्र कुमार, डॉ। सुगंधा श्रोतिया, निदेशक प्रशासन डॉ। संदीप कुमार, बोधिसत्व शील, मीडिया प्रभारी सुनील शर्मा आदि मौजूद रहे।
Copyright © 2024. All Rights Reserved

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News