भारत में इलेक्ट्रिक कारों की डिमांड में लगातार तेजी देखी जा रही है। अब दो नई ईवी ने इसमें एंट्री लेकर हलचल मचा दी है। बता दें कि हाल में ही भारतीय मार्केट में एमजी साइबरस्टर (MG Cyberster) और टेस्ला मॉडल Y (Tesla Model Y) की एंट्री हुई है। दोनों ही प्रीमियम सेगमेंट की गाड़ियां हैं लेकिन इनका टारगेट ऑडियंस बिल्कुल अलग है। जहां एमजी साइबरस्टर भारत की पहली ऑल-इलेक्ट्रिक कन्वर्टिबल रोडस्टर है जो दमदार परफॉर्मेंस और स्टाइल पसंद करने वालों के लिए बनी है। वहीं, टेस्ला मॉडल Y एक फैमिली-फ्रेंडली प्रीमियम एसयूवी है जो ज्यादा स्पेस, टेक्नोलॉजी और कंवीनियंस चाहने वाले ग्राहकों को ध्यान में रखकर डिजाइन की गई है। आइए जानते हैं दोनों कारों की खासियत के बारे में विस्तार से।
एमजी ने साइबरस्टर को 72.49 लाख से 74.99 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत में लॉन्च किया है। ये भारत की पहली ऑल-इलेक्ट्रिक कन्वर्टिबल रोडस्टर है। इसका डिजाइन काफी स्पोर्टी और दमदार है। इसे MG के प्रीमियम Select शो-रूम्स से बेचा जाएगा।
₹ 75 लाख
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
₹ 59.89 – 67.89 लाख
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
₹ 45 – 55 लाख
₹ 30 – 32 लाख
₹ 14 – 18.31 लाख
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
₹ 30 – 35 लाख
परफॉर्मेंस की बात करें तो साइबरस्टर में डुअल मोटर सेटअप दिया गया है जो 503bhp की पावर और 725Nm का टॉर्क देता है। यह MG की अब तक की सबसे पावरफुल कार है। बता दें कि यह कार 77kWh बैटरी के साथ ये 580 किमी तक की रेंज देती है और सिर्फ 3.2 सेकंड में 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है।
इसका इंटीरियर भी काफी प्रीमियम है जिसमें कॉकपिट-स्टाइल लेआउट, वेगन लेदर, मल्टीपल डिस्प्ले, 10.25-इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम और Bose का धमाकेदार ऑडियो सिस्टम दिया गया है। जबकि सेफ्टी के लिए इसमें Level-2 ADAS, Brembo ब्रेक्स और रोलओवर प्रोटेक्शन जैसे फीचर्स हैं।
टेस्ला मॉडल Y ज्यादा फैमिली-फ्रेंडली अप्रोच के साथ भारत आई है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 59.89 लाख से टॉप वैरिएंट में 67.89 लाख रुपये तक जाता है। ये SUV खासतौर पर उन लोगों के लिए है जो ज्यादा जगह, कंवीनियंस और टेक्नोलॉजी चाहते हैं।
टेस्ला मॉडल Y में 60 kWh और 75 kWh बैटरी पैक का ऑप्शन मिलता है जो 500 से 622 किमी तक की रेंज देती है। यह ईवी 0-100 किमी/घंटा की स्पीड ये 5.9 सेकंड में पकड़ती है। बता दें कि यह सिर्फ 15 मिनट की चार्जिंग में 238–267 किमी तक की रेंज देती है।
इंटीरियर की बात करें तो टेस्ला मॉडल Y में 15.4-इंच का बड़ा टचस्क्रीन, रियर पैसेंजर्स के लिए 8-इंच का डिस्प्ले और Tesla का फेमस Autopilot फीचर मिलता है। सॉफ्टवेयर और ओवर-द-एयर अपडेट्स पर इसका फोकस साफ नजर आता है। वारंटी ग्लोबल स्टैंडर्ड्स के हिसाब से है और चाहें तो कस्टमर एक्स्ट्रा सर्विस प्लान भी ले सकते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play