Michael मूवी पर उंगली उठाने वालों पर भड़के अनुपम खेर, बचाव में बोले- ‘जिंदगी कभी…’ – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Anupam Kher on Michael Movie Trolls: फिल्म जगत के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर अपनी बेबाकी के लिए जाने जाते हैं. हाल ही में फिल्म ‘Michael’ को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही आलोचनाओं और नकारात्मक कमेंट्स पर अनुपम खेर का गुस्सा फूट पड़ा है. उन्होंने न केवल फिल्म का बचाव किया, बल्कि उन लोगों को भी कड़ा जवाब दिया जो बिना सोचे-समझे फिल्म की बुराई कर रहे थे.
यह भी पढ़ें: खलनायक से 10 लाख गुना ज्यादा खूंखार हैं ये 7 सीरीज, देख लिया तो डर को भी लगने लगेगा डर
जब से ‘Michael’ रिलीज हुई है, दर्शकों और समीक्षकों के बीच इसे लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है. कुछ लोग फिल्म की कहानी और स्पीड पर उंगली उठा रहे हैं. लेकिन अनुपम खेर, जो हमेशा से अच्छी कलाकारी के पक्षधर रहे हैं, इस फिल्म को लेकर उन्होंने X पर ट्वीट किया और फिल्म के बारे में जरूरी संदेश लिखा.
अनुपम खेर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए आलोचकों को जवाब देते हुए एक प्रेरणादायक बात लिखी कि ” कल रात मैंने माइकल जैक्सन की बायोपिक माइकल को देखा. ये वाकई प्रेरणादायक और दिल को छूने वाली कहानी है. फिल्म देखने के बाद मेरे साथ सिर्फ म्यूजिक और परफॉर्मेंस नहीं बल्कि जिंदगी का संघर्ष और एक सफर की याद रह गई. जिंदगी कभी भी परफेक्ट नहीं होती है. जीवन में उतार-चढ़ाव होते हैं, संघर्ष होते हैं और इसकी अपनी परछाइयां होती हैं.” उनके अनुसार, जीवन में उतार-चढ़ाव और संघर्ष होते हैं, और यही इस फिल्म की खूबसूरती है.
उन्होंने आगे बताया कि- “अगर कोई जिंदगी पीढ़ियों, देशों और भाषाओं के पार लाखों लोगों को प्रेरित कर सकती है, तो वह किसी जादू से कम नहीं है. मुझे कभी-कभी लगता है कि आलोचक यह बात भूल जाते हैं. वे पलों को जज करते हैं, सफर पर ध्यान नहीं देते. फिल्म को देखने के बाद मैं काफी कृतज्ञ महसूस कर रहा हूं. सभी कलाकारों ने काफी शानदार काम किया है. खासतौर पर जाफर जैक्सन जिन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग के दम पर पर्दे पर माइकल जैक्सन के किरदार को जीवित किया है, वाकई अद्भुत.”
यह भी पढ़ें: OTT पर मौजूद हैं ये 7 थ्रिलर सीरीज, जिनका अंत कोई सोच भी नहीं सकता, दिमाग की बत्ती बुझा
अभिनेता अनुपम खेर अक्सर अपनी बात इंटरनेट पर बेबाकी से कहते हैं. वे हर मुद्दे पर बात करना पसंद करते हैं. कभी अपनी पर्सनल लाइफ, तो कभी राजनीति से जुड़ा कोई मुद्दा, हर चीज पर वे अपनी राय को स्पष्ट रूप से रखते हैं. Michael फिल्म की आलोचना पर उन्होंने अपनी राय रखते हुए ट्रोलर्स का मुंह बंद कर दिया.
यह भी पढ़ें: O Romeo से 1000 गुना ज्यादा थ्रिलर से भरी हैं ये 7 फिल्में, कहानी ऐसी कि उड़ जाएंगे होश

MICHAEL IS MAGIC: ❤️🕺❤️
Last night I watched the biopic #Michael on the one and only Michael Jackson.😍🕺
Phenomenal. Inspiring. Deeply moving.
I must confess, I don’t understand English music as much as I understand emotions. But with Michael Jackson, language was never a… pic.twitter.com/aWrmhWJi4h
उन्होंने आगे बताया कि- “अगर कोई जिंदगी पीढ़ियों, देशों और भाषाओं के पार लाखों लोगों को प्रेरित कर सकती है, तो वह किसी जादू से कम नहीं है. मुझे कभी-कभी लगता है कि आलोचक यह बात भूल जाते हैं. वे पलों को जज करते हैं, सफर पर ध्यान नहीं देते. फिल्म को देखने के बाद मैं काफी कृतज्ञ महसूस कर रहा हूं. सभी कलाकारों ने काफी शानदार काम किया है. खासतौर पर जाफर जैक्सन जिन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग के दम पर पर्दे पर माइकल जैक्सन के किरदार को जीवित किया है, वाकई अद्भुत.”
यह भी पढ़ें: OTT पर मौजूद हैं ये 7 थ्रिलर सीरीज, जिनका अंत कोई सोच भी नहीं सकता, दिमाग की बत्ती बुझा
अभिनेता अनुपम खेर अक्सर अपनी बात इंटरनेट पर बेबाकी से कहते हैं. वे हर मुद्दे पर बात करना पसंद करते हैं. कभी अपनी पर्सनल लाइफ, तो कभी राजनीति से जुड़ा कोई मुद्दा, हर चीज पर वे अपनी राय को स्पष्ट रूप से रखते हैं. Michael फिल्म की आलोचना पर उन्होंने अपनी राय रखते हुए ट्रोलर्स का मुंह बंद कर दिया.
यह भी पढ़ें: O Romeo से 1000 गुना ज्यादा थ्रिलर से भरी हैं ये 7 फिल्में, कहानी ऐसी कि उड़ जाएंगे होश
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
नमस्कार, मैं आर्ची तिवारी हूं और वर्तमान में News 24 में एंटरटेनमेंट डेस्क पर कार्यरत हूं. इससे पहले मैंने India.com में सब-एडिटर के रूप में हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट संभाली, जहां शोध-आधारित और तथ्यात्मक कंटेंट पर विशेष फोकस रहा. अंतरराष्ट्रीय मामलों और राष्ट्रीय समाचारों में भी मेरी गहरी रुचि है. मेरी शैक्षणिक पृष्ठभूमि में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से मास्टर डिग्री शामिल है. करियर की शुरुआत Pocket FM में फ्रीलांसिंग और Zee News Digital में इंटर्नशिप से हुई. मेरा उद्देश्य हमेशा विश्वसनीय, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता करना है.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News