Feedback
मिथुन (Gemini):-
Cards:- Two of swords
स्थितियां कुछ ऐसी बन सकती हैं. जहां न तो जीत नजर आएगी, और न ही हार. कुछ समझौते होते हैं. फिर भी जिंदगी सामान्य रूप से चलती रहती हैं. अवरोध किसी भी प्रश्न का उत्तर नहीं होता हैं. यदि आपके कार्य में कुछ समझौते करने पड़ रहे हैं. और इनके बिना कार्य को अच्छी सफलता की प्राप्ति नहीं होगी. तो इन समझौतों को करना सभी के हित में हो सकता हैं. किसी समस्या को सुलझाने के प्रयास के चलते कुछ लोगों से बहस हो सकती हैं. इस समय यदि सामने वाला इस बहस को उग्र रूप देने का प्रयास करें. तो आप अपना धैर्य बनाए रखें. सामने वाले की गलत मंशा को पूरा न होने दें. कई बार सत्य से मुंह मोड़ने समस्या को ओर गंभीर कर सकता हैं. तथा फिर इनसे निबटना आपके लिए मुश्किल होगा. इसलिए पूर्ण इच्छा शक्ति के साथ निर्णय लेकर आगे बढ़ने का प्रयास करें. वाणी और गुस्से पर नियंत्रण रखें. जो बीत चुका हैं. उस बात को पुनः जीवित न करें. यदि कोई झगड़ा पहले ही सुलझ चुका हैं. तो उसको फिर से न बढ़ने दें.
स्वास्थ्य: अचानक से मौसम में आया बदलाव आपके घुटनों के दर्द को बढ़ा सकता हैं.
आर्थिक स्थिति:किसी व्यक्ति की सलाह से एक बड़ी राशि किसी योजना में लगाने पर विचार कर सकते हैं.
रिश्ते: परिजनों ओर करीबियों के साथ पैसों का लेनदेन न करें.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू